Army Study icon Image

By: Army Study

On: October 2, 2025

Follow

08 September 2025 Current Affairs

Current Affairs by Army Study:-

08 सितम्बर 2025 Current Affairs हाल ही में हुई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर आधारित हैं। इन प्रश्नों में शुभ दरूमा गुड़िया भेंट, भारत का पहला 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर ‘विक्रम’ का लॉन्च, और महत्वपूर्ण खनिज सहयोग समझौता जैसी घटनाओं को शामिल किया गया है। साथ ही, ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025 में भारत की रैंक, नारी 2025 रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर, तथा वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक में सबसे प्रदूषित राज्य जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई हैं।

इसके अलावा प्रश्नों में भारतीय सेना और ITBP के संयुक्त अभ्यास, राजस्थान रॉयल्स के कोच पद से राहुल द्रविड़ का इस्तीफा, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित शिक्षकों की संख्या और भीख मांगने को अपराध घोषित करने वाला पहला राज्य जैसी खबरें शामिल हैं। खेल से संबंधित प्रश्नों में विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप, बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2026, और गुरप्रीत सिंह का खेल आदि जानकारियां भी सम्मिलित हैं।।


प्रश्न 01. PM मोदी को हाल ही में कहां पर शुभ दरूमा गुड़िया भेंट की गई?

(a) नेपाल
(b) इंडोनेशिया
(c) जापान
(d) फ्रांस

उत्तर: c) जापान

व्याख्या:

  • जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने PM मोदी को शुभ दरूमा गुड़िया भेंट की।
  • दरूमा गुड़िया जापानी संस्कृति में शुभ व सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है।

प्रश्न 02. हाल ही में जारी शिकागो विश्वविद्यालय की वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक के अनुसार भारत का सबसे प्रदूषित राज्य/केंद्रशासित प्रदेश कौन सा है?

(a) लद्दाख
(b) बिहार
(c) दिल्ली
(d) हरियाणा

उत्तर: c) दिल्ली

व्याख्या:

  • शिकागो विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली भारत का सबसे प्रदूषित केंद्रशासित प्रदेश है।
  • रिपोर्ट में बांग्लादेश को दुनिया का सबसे प्रदूषित देश बताया गया।

प्रश्न 03. हाल ही में जारी “नारी 2025” रिपोर्ट के अनुसार भारत का कौन सा शहर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित है?

(a) मुंबई
(b) नई दिल्ली
(c) कोलकाता
(d) कोहिमा

उत्तर: d) कोहिमा

व्याख्या:

  • नारी 2025 रिपोर्ट के अनुसार कोहिमा (नागालैंड) महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर है।

प्रश्न 04. हाल ही में किस शहर स्थित आर्मी हॉस्पिटल में भारत की पहली रोबोटिक लेजर मोतियाबिंद सर्जरी की गई?

(a) मुंबई
(b) नागपुर
(c) पटना
(d) दिल्ली

उत्तर: d) दिल्ली

व्याख्या:

  • दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल में भारत की पहली रोबोटिक लेजर मोतियाबिंद सर्जरी की गई।
  • यह अत्याधुनिक तकनीक के जरिए की गई पहली सर्जरी है।

प्रश्न 05. हाल ही में भारत व किस देश ने महत्वपूर्ण खनिज सहयोग के लिए समझौता किया है?

(a) रूस
(b) जापान
(c) अमेरिका
(d) चीन

उत्तर: b) जापान

व्याख्या:

  • भारत और जापान ने महत्वपूर्ण खनिज सहयोग पर समझौता किया।
  • यह समझौता SCO सम्मेलन 2025 के दौरान हुआ।
    इस समझौते का उद्देश्य लिथियम, कोबाल्ट, निकेल जैसे रणनीतिक खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना है।

प्रश्न 06. हाल ही में जारी ग्लोबल पीस इंडेक्स 2025 में भारत कौन से स्थान पर है?

(a) 96
(b) 105
(c) 115
(d) 117

उत्तर: c) 115

व्याख्या:

  • भारत का स्थान 115वां है।
  • पहले स्थान पर आइसलैंड है।

प्रश्न 07. हाल ही में भारतीय सेना ने युद्ध कौशल 3.0 अभ्यास का आयोजन कहां किया?

(a) अरुणाचल प्रदेश
(b) सिक्किम
(c) केरल
(d) आंध्रप्रदेश

उत्तर: a) अरुणाचल प्रदेश

व्याख्या:

  • युद्ध कौशल 3.0 अभ्यास का आयोजन अरुणाचल प्रदेश में किया गया।
  • इसका उद्देश्य युद्ध तैयारी को मजबूत करना है।

प्रश्न 08. हाल ही में किस देश में प्रभु श्रीराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण हुआ?

(a) कनाडा
(b) जापान
(c) नेपाल
(d) श्रीलंका

उत्तर: a) कनाडा

व्याख्या:

  • कनाडा में 51 फीट ऊंची प्रभु श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
  • यह आयोजन कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में हुआ।

प्रश्न 09. हाल ही में PM मोदी ने देश के पहले 32 बिट माइक्रोप्रोसेसर चिप को लॉन्च किया, उसका नाम क्या है?

(a) विक्रम
(b) निसार
(c) शक्ति
(d) विवात्र

उत्तर: a) विक्रम

व्याख्या:

  • PM मोदी ने देश के पहले 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर चिप “विक्रम” को लॉन्च किया।
  • यह चिप स्वदेशी तकनीक से विकसित किया गया है।

प्रश्न 10. हाल ही में “मत्स्य शक्ति परियोजना” कहां शुरू की गई?

(a) पंजाब
(b) केरल
(c) राजस्थान
(d) कर्नाटक

उत्तर: b) केरल

व्याख्या:

  • मत्स्य शक्ति परियोजना की शुरुआत केरल में हुई।
  • इस परियोजना का उद्देश्य मत्स्य उत्पादन बढ़ाना, मछुआरों की आजीविका सुधारना और ब्लू इकोनॉमी को मजबूत करना है।

प्रश्न 11. हाल ही में अभियान एयरफोर्स रख-रखाव प्रमुख नियुक्त हुए?

(a) संजीव घुराटिया
(b) ज्ञानेश कुमार
(c) निधि तिवारी
(d) आशा पूनियां

उत्तर: a) संजीव घुराटिया

व्याख्या:

  • संजीव घुराटिया को हाल ही में एयरफोर्स रख-रखाव प्रमुख नियुक्त किया गया।
  • यह पद वायुसेना में एक महत्वपूर्ण तकनीकी जिम्मेदारी है।

प्रश्न 12. अगस्त 2026 में बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी कौन करेगा?

(a) पणजी
(b) पटना
(c) नई दिल्ली
(d) इन्दौर

उत्तर: c) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी भारत की राजधानी नई दिल्ली करेगी।
  • यह टूर्नामेंट विश्व बैडमिंटन संघ (BWF) द्वारा आयोजित किया जाएगा।

प्रश्न 13. हाल ही में ‘विश्व नारियल दिवस’ मनाया गया?

(a) 2 सितम्बर
(b) 3 सितम्बर
(c) 5 सितम्बर
(d) 7 सितम्बर

उत्तर: a) 2 सितम्बर

व्याख्या:

  • विश्व नारियल दिवस हर साल 2 सितम्बर को मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य नारियल की खेती और इसके आर्थिक महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।

प्रश्न 14. हाल ही में भारत का पहला ‘गिद्ध पोर्टल’ कहां लॉन्च हुआ?

(a) मध्यप्रदेश
(b) केरल
(c) असम
(d) ओडिशा

उत्तर: c) असम

व्याख्या:

  • भारत का पहला गिद्ध पोर्टल असम में लॉन्च हुआ।
  • मध्यप्रदेश गिद्धों की सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है।

प्रश्न 15. हाल ही में विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप कहां शुरू हुई?

(a) लिवरपुल
(b) नई दिल्ली
(c) पेरिस
(d) रियाद

उत्तर: a) लिवरपुल

व्याख्या:

  • विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप की शुरुआत लिवरपुल, U.K. में हुई।
  • इस टूर्नामेंट में कई देशों के बॉक्सर भाग लेते हैं।

प्रश्न 16. हाल ही में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए कितने शिक्षकों को चुना गया?

(a) 50
(b) 60
(c) 45
(d) 70

उत्तर: c) 45

व्याख्या:

  • राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए 45 शिक्षकों का चयन किया गया।
  • यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को दिया जाता है।

प्रश्न 17. हाल ही में भीख मांगने को अपराध घोषित करने वाला पहला राज्य कौन सा बन गया?

(a) गोवा
(b) त्रिपुरा
(c) मिजोरम
(d) केरल

उत्तर: c) मिजोरम

व्याख्या:

  • मिजोरम पहला राज्य बना जिसने भीख मांगने को अपराध घोषित किया।
  • इंदौर शहर को स्वच्छता के लिए पहले से ही कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

प्रश्न 18. हाल ही में IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के कोच पद से इस्तीफा किसने दिया?

(a) सौरव गांगुली
(b) वीरेन्द्र सहवाग
(c) राहुल द्रविड़
(d) कुमार संगाकारा

उत्तर: c) राहुल द्रविड़

व्याख्या:

  • राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के कोच पद से इस्तीफा दिया।
  • वे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज रहे हैं।

प्रश्न 19. गुरप्रीत सिंह का संबंध किस खेल से है?

(a) हॉकी
(b) क्रिकेट
(c) शतरंज
(d) निशानेबाजी

उत्तर: d) निशानेबाजी

व्याख्या:

  • गुरप्रीत सिंह का संबंध निशानेबाजी (शूटिंग) खेल से है।
  • उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।

प्रश्न 20. हाल ही में भारतीय सेना और ITBP ने संयुक्त रूप से ‘अग्नि शक्ति अभ्यास’ कहां आयोजित किया है?

(a) अरुणाचल प्रदेश
(b) केरल
(c) मिजोरम
(d) तेलंगाना

उत्तर: a) अरुणाचल प्रदेश

व्याख्या:

  • अग्नि शक्ति अभ्यास भारतीय सेना और ITBP द्वारा अरुणाचल प्रदेश में आयोजित किया गया।
  • इसका उद्देश्य संयुक्त सुरक्षा और समन्वय को मजबूत करना है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 08 सितंबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।

उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे।
Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।

Leave a Comment