Agniveer Railway Reservation: भारतीय रेलवे और भारतीय सेना ने “Framework of Cooperation” जारी किया है। इसके तहत पूर्व सैनिकों और पूर्व अग्निवीरों को रेलवे में रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। यह व्यवस्था नॉन-गज़ेटेड (Non-Gazetted) पदों पर सीधी भर्ती (Railway Direct Recruitment) में लागू होगी।
इस पहल का उद्देश्य सेना में 4 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को नागरिक जीवन में स्थिर और सम्मानजनक करियर प्रदान करना है।

✦ भारतीय रेलवे में पूर्व सैनिकों के लिए 5,000 से अधिक पदों पर संविदा भर्ती
रेल मंत्रालय के अनुसार रेलवे में खाली पदों को जल्द भरने के लिए 5,000 से अधिक पूर्व सैनिकों को ‘पॉइंट्समैन’ पदों के लिए संविदा आधार पर नियुक्त किया जाएगा।
- ये नियुक्तियां नियमित भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक अस्थायी रूप से जारी रहेंगी।
- देशभर के रेलवे जोन और मंडलों में प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
- अब तक 9 रेलवे डिवीजन सेना संगठनों के साथ MoU साइन कर चुके हैं।
✦ अग्निवीरों के लिए आरक्षण रेलवे सीधी भर्ती में लागू
यह आरक्षण सीधी भर्ती पर लागू होगा जो Railway Recruitment Boards (RRBs) और Railway Recruitment Cells (RRCs) द्वारा आयोजित की जाती है।
✦ पूर्व अग्निवीर और सैनिकों को रेलवे में आरक्षण कितना मिलेगा?
रेलवे भर्ती में पूर्व सैनिकों और पूर्व अग्निवीरों के लिए लेवल-1 और लेवल-2 के आधार पर आरक्षण दिया गया है।
🔹 लेवल-1 (पूर्व Group D)
- पूर्व सैनिक: 20% आरक्षण
- पूर्व अग्निवीर: 10% आरक्षण
🔹 लेवल-2 और उससे ऊपर के पद
(लेवल-2 में निम्जून पद होते है – नियर क्लर्क, टाइपिस्ट, अकाउंटेंट, ट्रेन क्लर्क आदि)
- पूर्व सैनिक: 10% आरक्षण
- पूर्व अग्निवीर: 5% आरक्षण
✦ 2024-25 की भर्तियों में आरक्षित पद
- 2024–25 भर्ती चक्र में लगभग 14,788 आरक्षित पद भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen और Agniveers संयुक्त) के लिए रखे गए
- 6,485 पद — लेवल-1
- 8,303 पद — लेवल-2 एवं उससे ऊपर
- संविदा भर्ती 2026: रिक्तियां शीघ्र भरने हेतु 5,000+ भूतपूर्व सैनिकों को ‘पॉइंट्समैन’ पद के लिए संविदा आधार पर नियुक्त किया जा रहा है।
- RRB Group D (CEN 01/2024) परीक्षा तिथियां:
27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच निर्धारित की गई है।
✦ पॉइंट्समैन (Pointsman) क्या होता है?
पॉइंट्समैन भारतीय रेलवे का एक अहम ग्राउंड स्टाफ कर्मचारी होता है, जिसकी जिम्मेदारी ट्रेन संचालन को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखना है। वह ट्रैक के पॉइंट्स/लाइन स्विच को सही दिशा में सेट करता है और स्टेशन मास्टर के निर्देशानुसार पटरियों की दिशा बदलता है। इसके अलावा, वह शंटिंग कार्य (डिब्बों को जोड़ना/अलग करना) में सहायता करता है तथा गार्ड और अन्य ऑपरेशनल स्टाफ का सहयोग करता है।
✦ पूर्व अग्निवीर और सैनिकों को प्रमुख रियायतें और लाभ
1. Physical Efficiency Test (PET) से छूट
अग्निवीरों को PET से पूर्ण छूट दी गई है खासकर लेवल-1 पदों के लिए।
2. आयु सीमा में छूट
- पहले बैच में अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट
- आगे के बैच में अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट
यह छूट समुदाय आधारित आयु छूट (SC/ST/OBC आदि) के अतिरिक्त है।
✦ रेलवे सैनिक संविदा भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
- लेवल-1: संबंधित ज़ोन की RRC अधिसूचना (CEN) के माध्यम से
- लेवल-2+: RRB द्वारा जारी CEN के माध्यम से
- आवेदन करते समय “Ex-Agniveer” विकल्प चुनें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
यह पहल सेना से रिटायर हो रहे जवानों और अग्निवीरों को दूसरा करियर अवसर प्रदान करेगी। इससे उनके रोजगार की अनिश्चितता कम होगी। साथ ही सैन्य अनुशासन और कौशल से रेलवे की कार्यक्षमता और सुरक्षा मजबूत होगी।

