✦ अग्निवीरों की कार्यकाल अब 4 नहीं, 6 साल होगा
अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव। सरकार ने अग्निवीरों की सेवा अवधि को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब 75% अग्निवीरों को 4 साल के बाद 2 साल का और Extension मिलेगा। यानी उनकी कुल सेवा अवधि 6 साल होगी।
4 नवंबर 2026 को CDS जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने कैबिनेट मीटिंग के बाद इस की जानकारी दी। इस फैसले से उन अग्निवीरों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जिनकी 4 साल की नौकरी पूरी होने वाली है।
✦ पहले क्या नियम था और अब क्या बदलेगा?
अग्निपथ योजना के पुराने नियम के अनुसार अग्निवीरों की भर्ती 4 साल के लिए थी। 4 साल की सेवा होने के बाद केवल 25% अग्निवीरों को परमानेंट और बाकी 75% अग्निवीरों को सेना से बाहर किए जाने का नियम था।। अब नए फैसले के अनुसार 75% अग्निवीरों को भी 2 साल और सर्विस का मौका मिलेगा। 2 साल बाद मेरिट के हिसाब से इनमें से कुछ को permanent भी किया जायेगा।
✦ क्या 6 साल बाद सभी अग्निवीर परमानेंट होंगे?
अग्निवीरों के लिए अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 6 साल की सर्विस के बाद सभी को परमानेंट किया जाएगा? जो अग्निवीर 6 साल की सेवा पूरी करने के बाद सेना में रहना चाहते हैं, उन्हें परमानेंट होने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए उनका सिलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा।
✦ पहले बैच के 18,300 अग्निवीरों को मिलेगा फायदा
अग्निपथ योजना की शुरुआत जून 2022 में हुई थी। इसके तहत भर्ती हुए पहले बैच के लगभग 18,300 अग्निवीरों की 4 साल की सेवा दिसंबर 2026 में पूरी होने वाली है। नए फैसले से इनकी सर्विस 2 साल और बढ़ गई है। इसके अलावा अभी सेना में सेवा कर रहे अन्य अग्निवीरों को भी इस बदलाव का फायदा मिल सकता है।
✦ 2 साल के Extension में बढ़ेगी अग्निवीरों की सैलरी
जो अग्निवीर 4 साल के बाद 2 साल और Extension लेंगे उन्हें ज्यादा सैलरी दी जाएगी। हालांकि, 2 साल में कितनी सैलरी मिलेगी और सेवा निधि में कितना पैसा बढ़ेगा, इसकी पूरी जानकारी विस्तृत नियम जारी होने के बाद ही पता लगेगा।
✦ सरकार ने अग्निवीरों की सेवा अवधि क्यों बढ़ाई?
अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों को 4 साल तक सेना में ट्रेनिंग और काम करने का अनुभव मिलता है। इस दौरान वे हथियार चलाना, नई तकनीकों का इस्तेमाल करना और सेना के अलग-अलग काम सीखते हैं। सरकार का मानना है कि अगर इन जवानों को 2 साल और सेवा करने का मौका मिलता है, तो उनके अनुभव का फायदा सेना को भी मिलेगा। इसके साथ ही अग्निवीरों को अपने भविष्य के लिए बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
✦ अग्निपथ योजना के नए नियम:
- अग्निवीरों की सेवा अवधि 4 साल से बढ़कर 6 साल कर डी गई है।
- 75% अग्निवीरों को 2 साल की अतिरिक्त सेवा का मौका मिलेगा।
- अतिरिक्त 2 साल में अग्निवीरों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।
- 6 साल की सेवा के बाद परमानेंट होने का अवसर मिलेगा।
- परमानेंट नौकरी के लिए जवानों का चयन मेरिट के आधार पर होगा।
