✦ Army Study Current Affairs:-
20 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
20 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर कौन बनी हैं?
A. सोफी मोलिनिक्स
B. बेथ मूनी
C. हरमनप्रीत कौर
D. यास्तिका भाटिया
उत्तर: D) यास्तिका भाटिया
व्याख्या:
- भारत की यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं हैं।
- लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान लंदन में स्थित है और इसे क्रिकेट का मक्का कहा जाता है।
प्रश्न 02. एक घंटे में 3.61 लाख पौधे लगाकर किस शहर ने गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है?
A. बेंगलुरु
B. अहमदाबाद
C. चेन्नई
D. कोलकाता
उत्तर: B) अहमदाबाद
व्याख्या:
- अहमदाबाद ने एक घंटे में लगभग 3.61 लाख पौधे लगाकर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है।
- इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना था।
प्रश्न 03. बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस सीजन 7 का उद्घाटन हाल ही में किस शहर में किया गया?
A. मणिपुर
B. गोवा
C. कर्नाटक
D. मेघालय
उत्तर: B) गोवा
व्याख्या:
- बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस यानी UTT सीजन 7 का आयोजन गोवा में हुआ।
- इस प्रतियोगिता में भारत और विदेशों के प्रमुख टेबल टेनिस खिलाड़ी भाग लेते हैं।
प्रश्न 04. हाल ही में अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम सहित 14 देशों ने चीन के किस क्षेत्र पर किए गए दावों को खारिज किया है?
A. दक्षिण चीन सागर
B. ताइवान जलडमरूमध्य
C. पूर्वी चीन सागर
D. डोकलाम क्षेत्र
उत्तर: A) दक्षिण चीन सागर
व्याख्या:
- अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम सहित 14 देशों ने दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावों को खारिज किया।
प्रश्न 05. भारत ने 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2026 में कुल कितने स्वर्ण पदक जीते?
A. 3
B. 4
C. 5
D. 2
उत्तर: C) 5
व्याख्या:
- भारत ने 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2026 में 5 स्वर्ण पदक जीते।
- भारतीय विद्यार्थियों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की।
प्रश्न 06. प्रोजेक्ट 17A के तहत कौन सा छठा स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है?
A. नीलगिरी
B. उदयगिरि
C. तारागिरि
D. महेंद्रगिरी
उत्तर: D) महेंद्रगिरी
व्याख्या:
- महेंद्रगिरी प्रोजेक्ट 17A के तहत निर्मित छठा स्वदेशी उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट है।
- इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा किया गया है और यह भारतीय नौसेना की समुद्री युद्ध क्षमता को मजबूत करेगा।
प्रश्न 07. 18 मीटर की ऑपरेशनल ड्राफ्ट क्षमता वाला भारत का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह कौन सा बना है?
A. विशाखापत्तनम बंदरगाह
B. कामराजार बंदरगाह
C. दीनदयाल बंदरगाह
D. मोरमुगाओ बंदरगाह
उत्तर: B) कामराजार बंदरगाह
व्याख्या:
- तमिलनाडु के एन्नोर स्थित कामराजार बंदरगाह की ऑपरेशनल ड्राफ्ट क्षमता 18 मीटर हो गई है।
- विशाखापत्तनम बंदरगाह इसमें पहले और कामराजार बंदरगाह दूसरे स्थान पर है।
प्रश्न 08. साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए किस राज्य की पुलिस ने ‘ऑपरेशन CY-वज्र’ लॉन्च किया है?
A. महाराष्ट्र
B. गुजरात
C. उत्तर प्रदेश
D. आंध्र प्रदेश
उत्तर: C) उत्तर प्रदेश
व्याख्या:
- उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराधों को नियंत्रित करने के लिए ऑपरेशन CY-वज्र शुरू किया है।
- इस अभियान का उद्देश्य साइबर अपराधियों और ऑनलाइन धोखाधड़ी नेटवर्क पर कार्रवाई करना है।
प्रश्न 09. हाल ही में किस राज्य ने ‘हेली टूरिज्म और एयर टूरिज्म सर्विस योजना’ शुरू की है?
A. बिहार
B. झारखंड
C. छत्तीसगढ़
D. मध्य प्रदेश
उत्तर: A) बिहार
व्याख्या:
- बिहार सरकार ने धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक हवाई यात्रा उपलब्ध कराने के लिए यह योजना शुरू की है।
- इस योजना के तहत पर्यटकों को हेलीकॉप्टर और छोटे विमानों से प्रमुख स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
प्रश्न 10. हाल ही में किस राज्य की जन्म दर पहली बार प्रति 1,000 जनसंख्या पर 10 से नीचे पहुंच गई है?
A. तमिलनाडु
B. केरल
C. गोवा
D. सिक्किम
उत्तर: B) केरल
व्याख्या:
- केरल की जन्म दर पहली बार प्रति 1,000 जनसंख्या पर 10 से नीचे पहुंच गई है।
- जन्म दर में गिरावट का संबंध शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और परिवार नियोजन जागरूकता से माना जाता है।
प्रश्न 11. नई दिल्ली में स्थित ‘सेंट्रल विस्टा क्षेत्र’ का नाम बदलकर क्या रखा गया है?
A. अहिल्याबाई नगर क्षेत्र
B. भारत भवन क्षेत्र
C. नीति भवन क्षेत्र
D. कर्तव्य भवन क्षेत्र
उत्तर: D) कर्तव्य भवन क्षेत्र
व्याख्या:
- नई दिल्ली के सेंट्रल विस्टा क्षेत्र का नाम बदलकर कर्तव्य भवन क्षेत्र कर दिया गया है।
- इस क्षेत्र में केंद्र सरकार के कई महत्त्वपूर्ण मंत्रालय और प्रशासनिक भवन स्थित हैं।
प्रश्न 12. प्रति व्यक्ति आय की रैंकिंग में देश का कौन सा राज्य पहले स्थान पर रहा है?
A. गोवा
B. सिक्किम
C. महाराष्ट्र
D. गुजरात
उत्तर: B) सिक्किम
व्याख्या:
- प्रति व्यक्ति आय की राज्यवार रैंकिंग में सिक्किम पहले स्थान पर रहा।
- इस रैंकिंग में बिहार सबसे नीचे रहा।
प्रश्न 13. यूनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है, जो देश के 59वें प्रधानमंत्री बनेंगे?
A. ऋषि सुनक
B. कीर स्टारमर
C. एंडी बर्नहैम
D. बोरिस जॉनसन
उत्तर: C) एंडी बर्नहैम
व्याख्या:
- लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम को यूनाइटेड किंगडम का नया प्रधानमंत्री चुना गया है।
- वह यूनाइटेड किंगडम के 59वें प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।
प्रश्न 14. इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2026 की पदक तालिका में भारत को कौन-सा स्थान मिला?
A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. पांचवां
उत्तर: A) पहला
व्याख्या:
- इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2026 की पदक तालिका में भारत ने पहला स्थान हासिल किया।
- भारत के सभी 5 प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया।
प्रश्न 15. आगामी जनगणना 2027 के लिए सरकार द्वारा कौन सा आधिकारिक टोल-फ्री नंबर जारी किया गया है?
A. 1955
B. 1855
C. 1098
D. 1551
उत्तर: B) 1855
व्याख्या:
- सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए जनगणना 2027 की जानकारी प्राप्त करने हेतु 1855 टोल-फ्री नंबर जारी किया है।
- नागरिक इस नंबर के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया और संबंधित सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
प्रश्न 16. महेश कुमार अग्रवाल को किस राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है?
A. असम
B. तेलंगाना
C. कर्नाटक
D. तमिलनाडु
उत्तर: D) तमिलनाडु
व्याख्या:
- वरिष्ठ IPS अधिकारी महेश कुमार अग्रवाल को तमिलनाडु का नया DGP नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 17. NASSCOM के नए चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. राजेश नांबियार
B. बी. श्रीकांत वेला माकनी
C. देवयानी घोष
D. अनंत माहेश्वरी
उत्तर: B) बी. श्रीकांत वेला माकनी
व्याख्या:
- बी. श्रीकांत वेला माकनी को नैसकॉम का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
- नैसकॉम भारत के IT और बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट उद्योग का प्रमुख संगठन है।
प्रश्न 18. सिद्धारमैया ने किस राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है?
A. कर्नाटक
B. तेलंगाना
C. आंध्र प्रदेश
D. केरल
उत्तर: A) कर्नाटक
व्याख्या:
- सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
- उनके बाद डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री बने हैं।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 18 July 2026 Current Affairs Quiz
➞ 17 July 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।
यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

