✦ Army Study Current Affairs:-
04 June 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
04 June 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में किस भारतीय किसान को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा ‘मृदा किसान नायक’ सम्मान से सम्मानित किया गया है?
A. रामशरण वर्मा
B. सुभाष पालेकर
C. वल्लुवन
D. सुखविंदर सिंह
उत्तर: C) वल्लुवन
व्याख्या:
- तमिलनाडु के पोलाची जिले के किसान वल्लुवन को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन FAO द्वारा Soil Farmer Hero सम्मान प्रदान किया गया है।
- उन्होंने कावेरी कॉलिंग अभियान से जुड़कर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाई तथा जैविक कार्बन स्तर बढ़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रश्न 02. हाल ही में कोसोवो के प्रिस्टिना में आयोजित WTT फीडर महिला एकल खिताब जीतने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी कौन बनी हैं?
A. दिव्यांशी भौमिक
B. मनिका बत्रा
C. श्रीजा अकुला
D. सुतीर्था मुखर्जी
उत्तर: A) दिव्यांशी भौमिक
व्याख्या:
- 15 साल की दिव्यांशी भौमिक ने WTT फीडर महिला एकल प्रतियोगिता का खिताब जीता है।
- वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं।
प्रश्न 03. हाल ही में जोधपुर में भारतीय सेना ने युद्ध जैसी परिस्थितियों में किस स्वदेशी लोइटरिंग म्यूनिशन ड्रोन का सफल परीक्षण किया है?
A. वज्र एमके-3
B. अग्निबाण-2
C. प्रलय एक्स-1
D. दिव्यास्त्र एमके-1
उत्तर: D) दिव्यास्त्र एमके-1
व्याख्या:
- भारतीय सेना ने जोधपुर में दिव्यास्त्र एमके-1 का सफल परीक्षण किया है। यह ड्रोन लक्ष्य की पहचान, निगरानी और सटीक हमला करने में सक्षम है।
प्रश्न 04. दिल्ली उच्च न्यायालय के अनुसार ‘भूल जाने का अधिकार’ भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद से जुड़ा है?
A. अनुच्छेद 19
B. अनुच्छेद 14
C. अनुच्छेद 21
D. अनुच्छेद 25
उत्तर: C) अनुच्छेद 21
व्याख्या:
- दिल्ली उच्च न्यायालय ने इसे अनुच्छेद 21 के तहत मिलने वाले निजता के अधिकार का हिस्सा माना है।
- यह अधिकार व्यक्ति को पुराने डिजिटल रिकॉर्ड हटाने की मांग करने का अवसर प्रदान करता है।
प्रश्न 05. देश में संतुलित उर्वरक उपयोग और मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से कौन सा राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया है?
A. मिट्टी सुरक्षा अभियान
B. खेत बचाओ अभियान
C. यूरिया मुक्त भारत
D. हरित भूमि आंदोलन
उत्तर: B) खेत बचाओ अभियान
व्याख्या:
- अत्यधिक यूरिया उपयोग को कम करना और वैज्ञानिक पोषण प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने जून 2026 में खेत बचाओ अभियान शुरू किया है।
प्रश्न 06. छोटे डिजिटल व्यापारियों और MSMEs को पूंजी बाजार से जोड़ने के लिए Meesho ने किस संस्था के साथ मिलकर ‘प्रोजेक्ट शिखर’ शुरू किया है?
A) सिडबी (SIDBI)
B) नाबार्ड (NABARD)
C) ओएनडीसी (ONDC)
D) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)
उत्तर: C) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)
व्याख्या:
- Meesho और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने मिलकर ‘प्रोजेक्ट शिखर’ की शुरुआत की है।
- इस पहल के तहत MSMEs और डिजिटल विक्रेताओं को BSE SME प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने के लिए वित्तीय, तकनीकी और कानूनी सहायता दी जाएगी।
प्रश्न 07. सितंबर 2026 से शुरू होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?
A) फिलेमोन यांग
B) खलीलुर रहमान
C) एंटोनियो गुटेरेस
D) डेनिस फ्रांसिस
उत्तर: B) खलीलुर रहमान
व्याख्या:
- बांग्लादेश के वरिष्ठ राजनयिक खलीलुर रहमान को सर्वसम्मति से संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है।
- वे सितंबर 2026 से शुरू होने वाले सत्र में वैश्विक शांति, सतत विकास लक्ष्यों और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का नेतृत्व करेंगे।
प्रश्न 08. हाल ही में न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय को किस उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है?
A) पटना उच्च न्यायालय
B) दिल्ली उच्च न्यायालय
C) सिक्किम उच्च न्यायालय
D) गुवाहाटी उच्च न्यायालय
उत्तर: A) पटना उच्च न्यायालय
व्याख्या:
- न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय को हाल ही में पटना उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
- इससे पहले वे सिक्किम उच्च न्यायालय की वरिष्ठतम न्यायाधीश थीं।
प्रश्न 09. भारतीय प्राणी सर्वेक्षण द्वारा खोजी गई ‘मेसालिना बिश्नोई’ नामक नई छिपकली प्रजाति किस राज्य में पाई गई है?
A) गुजरात
B) पंजाब
C) हरियाणा
D) राजस्थान
उत्तर: D) राजस्थान
व्याख्या:
- यह नई प्रजाति राजस्थान के बीकानेर जिले के गजनेर क्षेत्र में खोजी गई है।
- इसका नाम विश्नोई समुदाय के वन्यजीव और प्रकृति संरक्षण में ऐतिहासिक योगदान के सम्मान में रखा गया है।
प्रश्न 10. हाल ही में डी.के. शिवकुमार ने किस राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है?
A) केरल
B) कर्नाटक
C) तेलंगाना
D) आंध्र प्रदेश
उत्तर: B) कर्नाटक
व्याख्या:
- कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है।
- इससे पहले वे राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 03 June 2026 Current Affairs Quiz
➞ 02 June 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।
यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

