✦ Army Study Current Affairs:-
02 June 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
02 June 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में हाल ही में किसने शपथ ली है?
A. सिद्धारमैया
B. बी.एस. येदियुरप्पा
C. डी.के. शिवकुमार
D. मल्लिकार्जुन खड़गे
उत्तर: C) डी.के. शिवकुमार
व्याख्या:
- डी.के. शिवकुमार ने सत्ता परिवर्तन के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
- इससे पहले वे उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं।
प्रश्न 02. भारत के तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में हाल ही में किसने कार्यभार संभाला है?
A. एडमिरल दिनेश त्रिपाठी
B. जनरल उपेंद्र द्विवेदी
C. एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह
D. लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि
उत्तर: D) लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि
व्याख्या:
- 31 मई 2026 को लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने भारत के तीसरे CDS के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
- इससे पहले वे थल सेना के उप-प्रमुख और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार थे।
प्रश्न 03. भारत की पहली समर्पित मल्टी-वेवलेंथ अंतरिक्ष वेधशाला का नाम क्या है?
A. एस्ट्रोसैट
B. गगनयान
C. कार्टोसैट
D. आदित्य-L1
उत्तर: A) एस्ट्रोसैट
व्याख्या:
- एस्ट्रोसैट (AstroSat) भारत की पहली मल्टी-वेवलेंथ स्पेस ऑब्जर्वेटरी है।
- इसे 28 सितंबर 2015 को PSLV रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किया गया था।
प्रश्न 04. IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने किस टीम को हराकर अपना खिताब जीता?
A. मुंबई इंडियंस
B. चेन्नई सुपर किंग्स
C. कोलकाता नाइट राइडर्स
D. गुजरात टाइटंस
उत्तर: D) गुजरात टाइटंस
व्याख्या:
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर IPL ट्रॉफी जीती।
प्रश्न 05. भारत ने हाल ही में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की आपूर्ति के लिए किस ASEAN देश के साथ समझौता किया है?
A. इंडोनेशिया
B. वियतनाम
C. म्यांमार
D. थाईलैंड
उत्तर: B) वियतनाम
व्याख्या:
- भारत और वियतनाम के बीच ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति के लिए रक्षा समझौता हुआ है।
- फिलीपींस के बाद वियतनाम, ब्रह्मोस खरीदने वाला दूसरा विदेशी देश है।
प्रश्न 06. प्रसिद्ध पुस्तक ‘The Wonder That Was India’ के लेखक कौन हैं?
A. ए. एल. बाशम
B. रामचंद्र गुहा
C. डी.डी. कोशाम्बी
D. रोमिला थापर
उत्तर: A) ए. एल. बाशम
व्याख्या:
- ए. एल. बाशम (A. L. Basham) ने The Wonder That Was India लिखी है। यह पुस्तक प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और समाज पर आधारित है।
- यह पुस्तक 1954 में प्रकाशित हुई थी और आज भी इतिहास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी मानी जाती है।
प्रश्न 07. भारतीय संविधान में समवर्ती सूची की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गई है?
A. कनाडा
B. अमेरिका
C. ऑस्ट्रेलिया
D. आयरलैंड
उत्तर: C) ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या:
- भारतीय संविधान की समवर्ती सूची का प्रावधान ऑस्ट्रेलिया के संविधान से लिया गया है।
प्रश्न 08. हाल ही में खोजी गई नई मेंढक प्रजाति ‘Amolops Kamal’ किस उत्तर-पूर्वी राज्य में पाई गई है?
A. असम
B. नागालैंड
C. मेघालय
D. अरुणाचल प्रदेश
उत्तर: B) नागालैंड
व्याख्या:
- जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों ने नागालैंड के किफिरे जिले में इस नई प्रजाति की खोज की है।
- इस प्रजाति का नाम डॉ. कमल चौधरी के सम्मान में रखा गया है और इसका सामान्य नाम ‘नागालैंड कास्केड फ्रॉग’ है।
प्रश्न 09. भारत के किस स्टेडियम में IPL 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया?
A. ईडन गार्डेन्स, कोलकाता
B. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
C. नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
D. एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
उत्तर: C) नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
व्याख्या:
- IPL 2026 का फाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में आयोजित किया गया।
- यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है जिसकी क्षमता 1.32 लाख से अधिक दर्शकों की है।
प्रश्न 10. भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक शिकायतों के समाधान हेतु लॉन्च किए गए AI आधारित वॉयस चैटबॉट का नाम क्या है?
A. शिकायत सहेली
B. डिजिटल सेवा
C. निवारण मित्र
D. समाधान दीदी
उत्तर: D) समाधान दीदी
व्याख्या:
- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘समाधान दीदी’ नामक AI आधारित चैटबॉट लॉन्च किया है।
- यह CPGRAMS पोर्टल और भाषिणी AI से जुड़ा हुआ है, जिससे नागरिक अपनी भाषा में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 01 June 2026 Current Affairs Quiz
➞ 30 May 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।
यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

