✦ Army Study Current Affairs:-
28 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
28 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में आयोजित ‘खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025’ की पदक तालिका में किस राज्य ने पहला स्थान हासिल किया है?
A. उत्तर प्रदेश
B. पंजाब
C. हरियाणा
D. उत्तराखंड
उत्तर: C) हरियाणा
व्याख्या:
- हरियाणा ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में कुल 104 पदक जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया।
- इस प्रतियोगिता में तमिलनाडु दूसरे और उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा।
प्रश्न 02. दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम हाल ही में भारत के किस राज्य में शुरू किया गया है?
A. महाराष्ट्र
B. राजस्थान
C. तमिलनाडु
D. गुजरात
उत्तर: D) गुजरात
व्याख्या:
- अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में 3.37 GWh क्षमता वाला विशाल बैटरी स्टोरेज सिस्टम चालू किया है।
- यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति और बिजली ग्रिड की स्थिरता बनाए रखने के लिए शुरू की गई है।
प्रश्न 03. IPL इतिहास में लगातार चार सीज़न में 600 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज कौन बने हैं?
A. विराट कोहली
B. अभिषेक शर्मा
C. हेनरिक क्लासेन
D. वैभव सूर्यवंशी
उत्तर: A) विराट कोहली
व्याख्या:
- विराट कोहली ने IPL में लगातार चार अलग-अलग सीज़न में 600+ रन बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
प्रश्न 04. हाल ही में 11वीं ‘क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक’ का आयोजन कहाँ किया गया?
A. टोक्यो
B. नई दिल्ली
C. कैनबरा
D. वाशिंगटन डी.सी.
उत्तर: B) नई दिल्ली
व्याख्या:
- 11वीं क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हुए।
- बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की गई।
प्रश्न 05. हाल ही में ‘एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप 2026’ में अंडर-19 खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी कौन बने हैं?
A. आर्यवीर दीवान
B. अभय सिंह
C. शिवेन अग्रवाल
D. वीर चोतरानी
उत्तर: A) आर्यवीर दीवान
व्याख्या:
- भारतीय खिलाड़ी आर्यवीर दीवान ने एशियन जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में अंडर-19 खिताब जीता।
- यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
प्रश्न 06. हाल ही में ‘महासधम्म ज्योतिकाधज’ धार्मिक उपाधि से किसे सम्मानित किया गया है?
A. सद्गुरु जग्गी वासुदेव
B. दलाई लामा
C. डॉ. लहारक्याल लामा
D. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
उत्तर: C) डॉ. लहारक्याल लामा
व्याख्या:
- म्यांमार सरकार ने डॉ. लहारक्याल लामा को उनकी धार्मिक और सामाजिक सेवाओं के लिए महासधम्म ज्योतिकाधज धार्मिक उपाधि से सम्मानित किया है।
- यह सम्मान बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार और सांस्कृतिक संरक्षण में योगदान के लिए दिया जाता है।
प्रश्न 07. 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल का ‘शेफ डी मिशन’ किसे नियुक्त किया गया है?
A. गगन नारंग
B. रोहित शर्मा
C. अनिकेत भंडारी
D. रोहित राजपाल
उत्तर: D) रोहित राजपाल
व्याख्या:
- भारतीय डेविस कप टीम के पूर्व कप्तान रोहित राजपाल को ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए भारतीय दल का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
- उनके साथ रवि बेंगानी को डिप्टी शेफ डी मिशन और अन्य अधिकारियों को टीम मैनेजर बनाया गया है।
प्रश्न 08. हाल ही में चर्चा में रहे एथलीट देव मीना और कुलदीप कुमार किस खेल स्पर्धा से जुड़े हैं?
A. ऊंची कूद
B. पोल वॉल्ट
C. भाला फेंक
D. लंबी कूद
उत्तर: B) पोल वॉल्ट
व्याख्या:
- देव मीना और कुलदीप कुमार भारतीय पोल वॉल्ट स्पर्धा के उभरते हुए प्रमुख खिलाड़ी हैं।
- दोनों खिलाड़ियों ने हालिया राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन और रिकॉर्ड दर्ज किए हैं।
प्रश्न 09. ‘मिशन कर्मयोगी 2.0’ मुख्य रूप से किस राष्ट्रीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उन्नत संस्करण है?
A. डिजिटल इंडिया मिशन
B. पीएम गति शक्ति मिशन
C. आकांक्षी जिला कार्यक्रम
D. नेशनल प्रोग्राम फॉर सिविल सर्विसेज कैपेसिटी बिल्डिंग
उत्तर: D) नेशनल प्रोग्राम फॉर सिविल सर्विसेज कैपेसिटी बिल्डिंग
व्याख्या:
- मिशन कर्मयोगी 2.0 को सिविल सेवकों की कार्यक्षमता और डिजिटल कौशल बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है।
- इस कार्यक्रम के तहत अधिकारियों को iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के माध्यम से आधुनिक प्रशासनिक प्रशिक्षण दिया जायेगा।
प्रश्न 10. हाल ही में ‘संसद रत्न पुरस्कार’ शुरू करने का सुझाव किस पूर्व राष्ट्रपति ने दिया था?
A. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
B. हामिद अंसारी
C. प्रणब मुखर्जी
D. अटल बिहारी वाजपेयी
उत्तर: A) डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
व्याख्या:
- डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने उत्कृष्ट संसदीय कार्य करने वाले सांसदों को सम्मानित करने के लिए संसद रत्न पुरस्कार शुरू करने का सुझाव दिया था।
- 2026 में कुल 12 सांसदों और 4 संसदीय समितियों को संसद रत्न पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।
प्रश्न 11. ONGC द्वारा देश की पहली ‘भूतापीय विद्युत परियोजना’ किस स्थान पर स्थापित की जा रही है?
A. मणिकरण, हिमाचल प्रदेश
B. तवांग, अरुणाचल प्रदेश
C. पूगा घाटी, लद्दाख
D. चुमाथांग, लद्दाख
उत्तर: C) पूगा घाटी, लद्दाख
व्याख्या:
- ONGC लद्दाख की पूगा घाटी में भारत की पहली कमर्शियल भूतापीय ऊर्जा परियोजना स्थापित कर रहा है।
- यह परियोजना स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण क़दम है।
प्रश्न 12. हाल ही में ‘राष्ट्रीय AI और डिजिटल जल शिखर सम्मेलन’ का आयोजन कहाँ किया गया?
A. पुणे
B. बेंगलुरु
C. हैदराबाद
D. चेन्नई
उत्तर: B) बेंगलुरु
व्याख्या:
- भारत का पहला राष्ट्रीय AI और डिजिटल जल शिखर सम्मेलन बेंगलुरु में आयोजित किया गया।
- सम्मेलन में जल प्रबंधन को स्मार्ट बनाने के लिए AI, IoT और बिग डेटा तकनीकों के उपयोग पर चर्चा हुई।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 27 May 2026 Current Affairs Quiz
➞ 26 May 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

