✦ Army Study Current Affairs:-
27 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
27 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. भारत का पहला ‘प्राइवेट मेडिकल म्यूजियम’ हाल ही में किस शहर में शुरू किया गया है?
A. चेन्नई
B. हैदराबाद
C. तिरुवनंतपुरम
D. बेंगलुरु
उत्तर: C) तिरुवनंतपुरम
व्याख्या:
- तिरुवनंतपुरम में भारत का पहला प्राइवेट मेडिकल म्यूजियम स्थापित किया गया है।
- इस म्यूजियम में मानव शरीर रचना विज्ञान, प्राचीन चिकित्सा उपकरण और दुर्लभ चिकित्सा दस्तावेज़ प्रदर्शित किए गए हैं।
प्रश्न 02. हाल ही में किस देश ने परमाणु क्षमता से लैस अत्याधुनिक हाइपरसोनिक मिसाइल ‘ओरेशनिक’ (Oreshnik) का सफल परीक्षण किया है?
A. रूस
B. ईरान
C. चीन
D. उत्तर कोरिया
उत्तर: A) रूस
व्याख्या:
- रूस ने हाल ही में ‘ओरेशनिक’ हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है।
- यह मिसाइल अत्यधिक तेजी से हमला करने और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।
प्रश्न 03. उत्तर प्रदेश में बनने वाला ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ मेरठ को किस शहर से जोड़ेगा?
A. अयोध्या
B. प्रयागराज
C. वाराणसी
D. गोरखपुर
उत्तर: B) प्रयागराज
व्याख्या:
- गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। यह उत्तर प्रदेश की एक बड़ी आधारभूत संरचना परियोजना है।
- इसकी लंबाई लगभग 594 किलोमीटर है।
प्रश्न 04. ‘PM-AJAY’ पोर्टल और मोबाइल ऐप किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा लॉन्च किए जाने की घोषणा की गई है?
A. ग्रामीण विकास मंत्रालय
B. जनजातीय मामलों का मंत्रालय
C. अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय
D. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
उत्तर: D) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
व्याख्या:
- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने PM-AJAY योजना की निगरानी के लिए पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है।
- यह ऐप अनुसूचित जाति बहुल गांवों में चल रही विकास परियोजनाओं और DBT सहायता की रीयल-टाइम ट्रैकिंग करेगा।
प्रश्न 05. ‘महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय’ उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थापित किया जाएगा?
A. वाराणसी
B. कुशीनगर
C. अयोध्या
D. गोरखपुर
उत्तर: B) कुशीनगर
व्याख्या:
- कृषि शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए कुशीनगर में इस विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
- यह संस्थान आधुनिक खेती, उन्नत बीज तकनीक और कृषि अनुसंधान पर विशेष रूप से कार्य करेगा।
प्रश्न 06. हाल ही में पर्यावरणीय मुद्दों के कारण चर्चा में रही ‘वेंकटापुरा नदी’ किस राज्य में स्थित है?
A. तमिलनाडु
B. केरल
C. कर्नाटक
D. आंध्र प्रदेश
उत्तर: C) कर्नाटक
व्याख्या:
- वेंकटापुरा नदी कर्नाटक में बहती है। यह पश्चिमीघाट से निकलकर उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल के पास अरब सागर में मिलती है।
- यह हाल ही में बढ़ते प्रदूषण, गाद की समस्या और इसके संरक्षण को लेकर स्थानीय पर्यावरण अभियानों के कारण चर्चा में रही है।
प्रश्न 07. कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ‘कैमरा डी’ऑर’ पुरस्कार किस फिल्म को दिया गया?
A. बेन इमाना
B. द ज़ोन ऑफ इंटरेस्ट
C. ऑल वी इमैजिन ऐज लाइट
D. अनाटॉमी ऑफ ए फॉल
उत्तर: A) बेन इमाना
व्याख्या:
- ‘बेन इमाना’ फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में सर्वश्रेष्ठ प्रथम फीचर फिल्म के लिए प्रतिष्ठित ‘कैमरा डी’ऑर’ पुरस्कार दिया गया।
- यह पुरस्कार विशेष रूप से नए निर्देशकों की उत्कृष्ट डेब्यू फिल्मों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
प्रश्न 08. हाल ही में भारत की कुल रूफटॉप सोलर क्षमता बढ़कर कितनी हो गई है?
A. 15.5 GW
B. 18.2 GW
C. 20.8 GW
D. 25 GW
उत्तर: C) 20.8 GW
व्याख्या:
- 2025 में भारत ने रिकॉर्ड 7.1 GW नई रूफटॉप सोलर क्षमता जोड़ी है।
- ‘PM सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ ने इस वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान दिया है।
प्रश्न 09. आधुनिक युद्ध प्रणालियों में ड्रोन और स्वायत्त स्ट्राइक सिस्टम पर कौन सा भारतीय संगठन विशेष ध्यान दे रहा है?
A. HAL
B. BEL
C. ISRO
D. DRDO
उत्तर: D) DRDO
व्याख्या:
- DRDO मानव रहित युद्ध प्रणालियों और आधुनिक हथियार तकनीकों के विकास पर तेजी से कार्य कर रहा है।
- इसमें ड्रोन, लॉइटरिंग म्यूनिशन्स और ऑटोनॉमस स्ट्राइक सिस्टम शामिल हैं।
प्रश्न 10. ईरान द्वारा पारगमन शुल्क लगाने के प्रयास को लेकर चर्चा में रहा ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ किससे संबंधित है?
A. यूरोप-एशिया व्यापार मार्ग
B. वैश्विक तेल व्यापार मार्ग
C. भूमध्य सागर
D. प्रशांत महासागर व्यापार
उत्तर: B) वैश्विक तेल व्यापार मार्ग
व्याख्या:
- होर्मुज जलडमरूमध्य विश्व के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है।
- अमेरिका ने ईरान के प्रस्तावित ट्रांजिट टोल का विरोध किया है।
प्रश्न 11. ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’ का नया सदस्य कौन सा देश बना है?
A. सऊदी अरब
B. ओमान
C. संयुक्त अरब अमीरात
D. कतर
उत्तर: A) सऊदी अरब
व्याख्या:
- IBCA की शुरुआत भारत के नेतृत्व में की गई थी।
- इस संगठन का उद्देश्य बड़ी बिल्ली प्रजातियों का संरक्षण करना है।
प्रश्न 12. हाल ही में NCB के महानिदेशक के रूप में किस अधिकारी का कार्यकाल जुलाई 2027 तक बढ़ाया गया है?
A. तपन कुमार डेका
B. संजय अरोड़ा
C. अनुराग गर्ग
D. राजीव कुमार शर्मा
उत्तर: C) अनुराग गर्ग
व्याख्या:
- केंद्र सरकार ने वर्तमान NCB महानिदेशक अनुराग गर्ग का कार्यकाल जुलाई 2027 तक बढ़ाया है।
- यह फैसला देश में ड्रग्स तस्करी और नार्कोटिक्स नेटवर्क के खिलाफ अभियान को मजबूत करने के लिए लिया गया है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 26 May 2026 Current Affairs Quiz
➞ 25 May 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

