✦ Army Study Current Affairs:-
26 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
26 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में किस प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत कलाकार को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया, जिनका संबंध वायलिन से है?
A. उस्ताद जाकिर हुसैन
B. डॉ. एन. राजम
C. पंडित रविशंकर
D. हरिप्रसाद चौरसिया
उत्तर: B) डॉ. एन. राजम
व्याख्या:
- डॉ. एन. राजम को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। वे हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध वायलिन वादक हैं, जिन्हें ‘गायकी अंग’ शैली के लिए विशेष पहचान मिली है।
प्रश्न 02. 2026 में संसद रत्न पुरस्कार के लिए कुल कितने सांसदों का चयन किया गया है?
A. 12 सांसद
B. 8 सांसद
C. 14 सांसद
D. 15 सांसद
उत्तर: A) 12 सांसद
व्याख्या:
- संसद रत्न पुरस्कार 2026 के लिए कुल 12 सांसदों का चयन किया गया है, जिनमें 10 लोकसभा और 2 राज्यसभा सदस्य शामिल हैं।
- यह पुरस्कार वर्ष 2010 में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की प्रेरणा से शुरू किया गया था।
प्रश्न 03. हाल ही में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के द्वारा लॉन्च की गई ‘The Library Man of India’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A. चेतन भगत
B. अमीश त्रिपाठी
C. शशि थरूर
D. पी. पी. सत्यन
उत्तर: D) पी. पी. सत्यन
व्याख्या:
- ‘The Library Man of India: The Story of P.N. Panicker’ पुस्तक पी. पी. सत्यन द्वारा लिखी गई है।
- यह पुस्तक पी. एन. पणिक्कर के जीवन, पुस्तकालय आंदोलन और समाज सुधार में उनके योगदान पर आधारित है।
प्रश्न 04. हाल ही में भारत के सबसे तेज धावक बनने वाले खिलाड़ी कौन हैं?
A. गुरिंदरवीर सिंह
B. नीरज चोपड़ा
C. हिमा दास
D. अमलान बोरगोहेन
उत्तर: A) गुरिंदरवीर सिंह
व्याख्या:
- पंजाब के धावक गुरिंदरवीर सिंह ने हाल ही में आयोजित फेडरेशन कप में 100 मीटर दौड़ को सिर्फ 10.09 सेकंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
- 100 मीटर दौड़ में 10.10 सेकंड से कम समय में दौड़ पूरी करने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं।
प्रश्न 05. भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला किस राज्य में स्थित है?
A. गोवा
B. कर्नाटक
C. तमिलनाडु
D. केरल
उत्तर: D) केरल
व्याख्या:
- भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला भारत के केरल राज्य में स्थित है और यह नौसेना अधिकारियों के प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र है।
- यहां नौसेना कैडेट्स को आधुनिक ट्रेनिंग दी जाती है।
प्रश्न 06. ‘वामन वन’ नामक विशेष जैव विविधता पार्क किस शहर में विकसित किया जा रहा है?
A. जयपुर
B. भोपाल
C. दिल्ली
D. लखनऊ
उत्तर: C) दिल्ली
व्याख्या:
- दिल्ली वन विभाग बच्चों और आगंतुकों में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘वामन वन’ जैव विविधता पार्क शुरू कर रहा है।
- इस पार्क में बोने और छोटे पौधों की विभिन्न प्रजातियां प्रदर्शित की जाएंगी।
प्रश्न 07. मई 2026 में महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस की कौन-सी जयंती मनाई गई?
A. 125वीं जयंती
B. 130वीं जयंती
C. 140वीं जयंती
D. 150वीं जयंती
उत्तर: C) 140वीं जयंती
व्याख्या:
- रास बिहारी बोस का जन्म 25 मई 1886 को हुआ था, 2026 में उनकी 140वीं जयंती मनाई गई।
- उन्होंने आजाद हिंद फौज की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
प्रश्न 08. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार साल 2026 में आधिकारिक रूप से अरबपति बनने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर कौन बने हैं?
A. नेमार
B. लियोनेल मेसी
C. किलियन एम्बाप्पे
D. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
उत्तर: B) लियोनेल मेसी
व्याख्या:
- अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की कुल संपत्ति 1 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है।
- क्रिस्टियानो रोनाल्डो अरबपति बनने वाले पहले फुटबॉलर है।
प्रश्न 09. भारतीय नौसेना के लिए बनाए गए पहले NGOPV जहाज का क्या नाम है?
A. सुमित्रा
B. समुद्रगुप्त
C. संघमित्रा
D. शत्रुजीत
उत्तर: C) संघमित्रा
व्याख्या:
- संघमित्रा भारतीय नौसेना द्वारा बनाया गया पहला NGOPV जहाज है।
- इस जहाज को कोलकाता स्थित GRSE द्वारा तैयार किया गया है।
प्रश्न 10. ‘Better Never Stops’ नामक पुस्तक किस प्रसिद्ध बैंकिंग विशेषज्ञ द्वारा लिखी गई है?
A. उदय कोटक
B. श्याम श्रीनिवासन
C. चंदा कोचर
D. रजनीश कुमार
उत्तर: B) श्याम श्रीनिवासन
व्याख्या:
- फेडरल बैंक के पूर्व MD और CEO श्याम श्रीनिवासन ने ‘Better Never Stops’ नामक पुस्तक लिखी है।
- इस पुस्तक में उन्होंने बैंकिंग और नेतृत्व से जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं।
प्रश्न 11. तिरंचूर राधाकृष्णन को हाल ही में किस राज्य विधानसभा का 25वां अध्यक्ष चुना गया है?
A. तमिलनाडु
B. आंध्र प्रदेश
C. केरल
D. कर्नाटक
उत्तर: C) केरल
व्याख्या:
- वरिष्ठ नेता तिरंचूर राधाकृष्णन को केरल विधानसभा का 25वां अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 12. हाल ही में राज्यसभा की याचिका समिति का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
A. राघव चड्ढा
B. धर्मेंद्र प्रधान
C. पीयूष गोयल
D. जे. पी. नड्डा
उत्तर: A) राघव चड्ढा
व्याख्या:
- राज्यसभा के सभापति द्वारा समिति के पुनर्गठन के बाद राघव चड्ढा को याचिका समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
- यह समिति नागरिकों द्वारा संसद में प्रस्तुत याचिकाओं और सार्वजनिक महत्व के मामलों की जांच करती है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 25 May 2026 Current Affairs Quiz
➞ 23 May 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

