Army Study icon Image

By: Army Study

On: May 25, 2026

Follow

25 May 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

25 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


25 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. “श्रमित्र” मोबाइल ऐप किस राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है?

A. राजस्थान
B. बिहार
C. हरियाणा
D. मध्य प्रदेश

उत्तर: C) हरियाणा

व्याख्या:

  • हरियाणा सरकार ने मजदूरों और दिहाड़ी श्रमिकों के लिए “श्रमित्र” ऐप लॉन्च किया है।
  • इसके जरिए श्रमिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

प्रश्न 02. हाल ही में कॉमनवेल्थ शतरंज संघ का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

A. विश्वनाथन आनंद
B. प्रज्ञानानंद
C. भारत सिंह चौहान
D. निहाल सरीन

उत्तर: C) भारत सिंह चौहान

व्याख्या:

  • भारत सिंह चौहान को फिर से कॉमनवेल्थ शतरंज संघ (Commonwealth Chess Association) का अध्यक्ष चुना गया है।
  • उनका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रमंडल देशों में शतरंज को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाना और नए खिलाड़ियों को अवसर देना है।

प्रश्न 03. हाल ही में किस भारतीय मिशन को अंतरिक्ष अनुसंधान में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रतिष्ठित ‘गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया?

A. गगनयान मिशन
B. आदित्य-L1
C. चंद्रयान-3
D. मंगलयान

उत्तर: C) चंद्रयान-3

व्याख्या:

  • चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला मिशन बनने के कारण चंद्रयान-3 को यह सम्मान दिया गया है।
  • यह पुरस्कार अमेरिकन एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी (AAS) द्वारा दिया जाता है।

प्रश्न 04. हाल ही में डॉ. अजय कुमार की भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में नियुक्ति किस अफ्रीकी देश में हुई है?

A. केन्या
B. तंजानिया
C. युगांडा
D. दक्षिण अफ्रीका

उत्तर: C) युगांडा

व्याख्या:

  • वरिष्ठ भारतीय राजनयिक डॉ. अजय कुमार को युगांडा में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
  • यह नियुक्ति भारत की अफ्रीका आउटरीच नीति को मजबूत करने, व्यापार और रक्षा सहयोग को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण क़दम है।

प्रश्न 05. हाल ही में किस देश ने फसलों के विकास के लिए दुनिया का पहला AI आधारित जीन एडिटर तैयार किया है?

A. जापान
B. भारत
C. चीन
D. अमेरिका

उत्तर: B) भारत

व्याख्या:

  • भारतीय वैज्ञानिकों ने AI और जीन एडिटिंग तकनीक को मिलाकर कृषि क्षेत्र के लिए नया जीन एडिटर बनाया है।
  • यह तकनीक सूखा-सहनशील, रोग-प्रतिरोधी और अधिक उत्पादन देने वाली फसलें तैयार करने में मदद करेगी।

प्रश्न 06. 16वीं केरल विधानसभा के नए स्पीकर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. पिनाराई विजयन
B. थिरुवनचूर राधाकृष्णन
C. वी.डी. सतीशन
D. के. सुरेंद्रन

उत्तर: B) थिरुवनचूर राधाकृष्णन

व्याख्या:

  • कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक थिरुवनचूर राधाकृष्णन को केरल का नया विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है।

प्रश्न 07. हरियाणा की पहली ‘नक्षत्र वाटिका’ किस वन्यजीव अभयारण्य में विकसित की गई है?

A. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान
B. कलेसर राष्ट्रीय उद्यान
C. सरस्वती वन्यजीव अभयारण्य
D. भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य

उत्तर: C) सरस्वती वन्यजीव अभयारण्य

व्याख्या:

  • यह नक्षत्र वाटिका हरियाणा के सरस्वती वन्यजीव अभयारण्य में बनाई गई है, जहाँ 27 नक्षत्रों से जुड़े पौधे लगाए गए हैं।

प्रश्न 08. वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सहायता और स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए कौन सा मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है?

A. सुरक्षा ऐप
B. जीवन ऐप
C. सहारा ऐप
D. संबल ऐप

उत्तर: B) जीवन ऐप

व्याख्या:

  • केंद्र सरकार ने बुजुर्गों की सहायता के लिए जीवन ऐप (JEEVAN App) लॉन्च किया है।
  • इस ऐप के माध्यम से पेंशन, स्वास्थ्य सलाह, कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी।

प्रश्न 09. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस देश में ‘भारतीय युद्ध स्मारक’ का उद्घाटन किया?

A. जापान
B. दक्षिण कोरिया
C. फिलीपींस
D. वियतनाम

उत्तर: B) दक्षिण कोरिया

व्याख्या:

  • यह स्मारक कोरियाई युद्ध में भारतीय सैनिकों के योगदान की याद में बनाया गया है।
  • भारतीय सैनिकों ने युद्ध के दौरान मानवीय और शांति स्थापना कार्यों में अहम भूमिका निभाई थी।

प्रश्न 10. हाल ही में क्रिकेटर विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और IPL से संन्यास लिया। उनका संबंध किस राज्य से है?

A. महाराष्ट्र
B. तमिलनाडु
C. कर्नाटक
D. आंध्र प्रदेश

उत्तर: B) तमिलनाडु

व्याख्या:

  • विजय शंकर लंबे समय तक तमिलनाडु की घरेलू क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं।
  • उन्होंने ICC क्रिकेट विश्व कप 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और IPL में कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

प्रश्न 11. हाल ही में ओडिशा तट से किस कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया?

A. प्रलय
B. अग्नि-1
C. शौर्य
D. पृथ्वी-II

उत्तर: B) अग्नि-1

व्याख्या:

  • भारत ने DRDO द्वारा विकसित परमाणु-सक्षम अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।
  • यह मिसाइल उन्नत नेविगेशन प्रणाली से लैस है और भारत की रणनीतिक रक्षा क्षमता को मजबूत बनाती है।

प्रश्न 12. इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार 2026 से सम्मानित पुस्तक ‘ताइवान ट्रैवलॉग’ किसने लिखी है?

A. हारुकी मुराकामी
B. यांग शुआंग-जी
C. सलमान रुश्दी
D. काज़ुओ इशिगुरो

उत्तर: B) यांग शुआंग-जी

व्याख्या:

  • ताइवान की लेखिका यांग शुआंग-जी और अनुवादक लिन किंग को उनकी चर्चित पुस्तक ताइवान ट्रैवलॉग (Taiwan Travelogue) के लिए इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार 2026 मिला है।
  • यह उपन्यास 1930 के दशक के ताइवान और जापानी औपनिवेशिक दौर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को दर्शाता है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

23 May 2026 Current Affairs Quiz
22 May 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।


Leave a Comment