✦ Army Study Current Affairs:-
24 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
24 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. सितंबर 2026 में आयोजित होने वाले 9वें इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक का मुख्य विषय क्या है?
A. सतत विकास के लिए जल सुरक्षा
B. जलवायु अनुकूल जल प्रबंधन
C. डिजिटल जल प्रबंधन
D. नदी बेसिन प्रबंधन
उत्तर: B) जलवायु अनुकूल जल प्रबंधन
व्याख्या:
- जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक वैश्विक जल चुनौतियों पर केंद्रित है।
- इसकी थीम जलवायु परिवर्तन के बीच टिकाऊ जल प्रबंधन पर आधारित है।
प्रश्न 02. महानदी जल विवाद मुख्य रूप से किन राज्यों के बीच है?
A. ओडिशा और पश्चिम बंगाल
B. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश
C. ओडिशा और छत्तीसगढ़
D. झारखंड और ओडिशा
उत्तर: C) ओडिशा और छत्तीसगढ़
व्याख्या:
- छत्तीसगढ़ में परियोजनाओं के कारण जल प्रवाह विवाद उत्पन्न हुआ है।
- अंतर-राज्यीय नदी जल विवाद अधिनियम के तहत ट्रिब्यूनल गठित।
प्रश्न 03. SAFF महिला चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी भारत का कौन सा शहर कर रहा है?
A. मडगांव
B. भुवनेश्वर
C. कोच्चि
D. कोलकाता
उत्तर: A) मडगांव
व्याख्या:
- SAFF महिला चैंपियनशिप 2026 का आयोजन गोवा के मडगांव में किया जा रहा है।
- SAFF क्षेत्रीय महिला फुटबॉल का प्रमुख टूर्नामेंट है।
प्रश्न 04. भारत ने किस देश के साथ रक्षा औद्योगिक सहयोग रोडमैप पर हस्ताक्षर किए?
A. फ्रांस
B. जर्मनी
C. इजराइल
D. अमेरिका
उत्तर: B) जर्मनी
व्याख्या:
- इस रोडमैप के जरिये दोनों देश साथ में अत्याधुनिक सैन्य हार्डवेयर का विकास करेंगे।
- रक्षा निर्माण और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने हेतु समझौता।
प्रश्न 05. ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) किस मंत्रालय के अधीन कार्य करेगी?
A. खेल मंत्रालय
B. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
C. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
D. गृह मंत्रालय
उत्तर: C) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
व्याख्या:
- ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन कार्य करेगी।
- OGAI का मुख्य कार्य ऑनलाइन खेलों का पंजीकरण और श्रेणियों में वर्गीकरण करना है।
- यह उपभोक्ता सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा।
प्रश्न 06. चीन ने पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्रियों के रूप में किस देश के उम्मीदवारों को चुना?
A. सऊदी अरब
B. पाकिस्तान
C. तुर्की
D. ईरान
उत्तर: B) पाकिस्तान
व्याख्या:
- चीन ने पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्रियों के रूप में पाकिस्तान के पायलटों मोहम्मद जीशान अली और खुर्रम दाऊद को चुना है।
- इन्हें तियांगोंग स्पेस स्टेशन मिशन के लिए रिजर्व अंतरिक्ष यात्रियों के रूप में चुना गया है।
प्रश्न 19. ‘शेखा झील पक्षी अभयारण्य’ उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
A. मथुरा
B. कानपुर
C. आगरा
D. अलीगढ़
उत्तर: D) अलीगढ़
व्याख्या:
- शेखा झील अलीगढ़ में स्थित एक महत्वपूर्ण वेटलैंड है, जो प्रवासी पक्षियों का आश्रय स्थल है।
- इसे रामसर साइट के रूप में मान्यता देने की प्रक्रिया चर्चा में रही है।
प्रश्न 08. DIVEX 2026 में भाग लेने वाला भारतीय नौसेना का पोत कौन सा है?
A. INS निरीक्षक
B. INS सुमेधा
C. INS सुनयना
D. INS विक्रमादित्य
उत्तर: A) INS निरीक्षक
व्याख्या:
- INS निरीक्षक एक डाइविंग सपोर्ट पोत है।
- DIVEX 2026 भारत-श्रीलंका नौसेना सहयोग को मजबूत करता है।
प्रश्न 09. ‘तंबाकू और वेप्स बिल’ किस देश ने पारित किया है?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. कनाडा
C. यूनाइटेड किंगडम
D. न्यूजीलैंड
उत्तर: C) यूनाइटेड किंगडम
व्याख्या:
- यूनाइटेड किंगडम ने धूम्रपान मुक्त पीढ़ी बनाने का लक्ष्य से तंबाकू और वेप्स बिल पारित किया है।
- इस बिल के तहत 2009 के बाद जन्मे लोगों के तंबाकू बेचने पर प्रतिबंध होगा।
प्रश्न 10. ‘VM Frames’ प्रतियोगिता किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई?
A. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
B. संस्कृति मंत्रालय
C. शिक्षा मंत्रालय
D. खेल मंत्रालय
उत्तर: B) संस्कृति मंत्रालय
व्याख्या:
- VM Frames प्रतियोगिता संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है।
- यह पहल ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर की गई है।
- इसमें Video, Reel और Short Film के जरिये राष्ट्रगीत की भावना का रचनात्मक व्याख्या करना है।
प्रश्न 11. हाल ही में खोजा गया ‘Limnonectes Motijheel’ किस प्रकार का जीव है?
A. मछली
B. छिपकली
C. मेंढक
D. मकड़ी
उत्तर: C) मेंढक
व्याख्या:
- ‘Limnonectes Motijheel मेंढक की एक नई प्रजाति है, जो अरुणाचल प्रदेश के नामदफा टाइगर रिजर्व के ‘मोतीझील’ क्षेत्र में खोजी गई है।
प्रश्न 12. DRDO द्वारा विकसित स्वदेशी इमेजिंग सिस्टम ‘दृष्टि’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. अंतरिक्ष संचार
B. समुद्री अनुसंधान
C. मौसम पूर्वानुमान
D. सैन्य निगरानी
उत्तर: D) सैन्य निगरानी
व्याख्या:
- ‘दृष्टि’ उन्नत इमेजिंग और रीयल-टाइम डेटा विश्लेषण प्रणाली है, जो रक्षा निगरानी को मजबूत करती है।
- इसे सीमा सुरक्षा और टोही अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 23 April 2026 Current Affairs Quiz
➞ 22 April 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

