✦ Army Study Current Affairs:-
23 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
23 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. ‘शेखा झील पक्षी अभयारण्य’ किस जिले में स्थित है, जिसे भारत का 99वां रामसर स्थल घोषित किया गया?
A. आगरा
B. कानपुर
C. अलीगढ़
D. वाराणसी
उत्तर: C) अलीगढ़
व्याख्या:
- अप्रैल 2026 में इसे भारत की 99वीं रामसर साइट घोषित किया गया।
- यह सेंट्रल एशियन फ्लाईवे पर स्थित महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि है।
प्रश्न 02. ‘विश्व एथलेटिक्स रिले 2026’ की मेजबानी किस देश को सौंपी गई है?
A. बोत्सवाना
B. केन्या
C. दक्षिण अफ्रीका
D. जमैका
उत्तर: A) बोत्सवाना
व्याख्या:
- यह प्रतियोगिता गबोरोन (बोत्सवाना की राजधानी) में आयोजित होगी, जो अफ्रीका के लिए बड़ा खेल आयोजन है।
- यह इवेंट 2027 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के क्वालीफिकेशन के लिए भी महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 03. ‘Global Green Icon Award’ से किसे सम्मानित किया गया है?
A. सोनम वांगचुक
B. संतोष कुमार
C. मेधा पाटकर
D. अर्नब गोस्वामी
उत्तर: B) संतोष कुमार
व्याख्या:
- उन्हें लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में सम्मानित किया गया।
- उन्होंने Green India Challenge के तहत व्यापक वृक्षारोपण किया।
प्रश्न 04. हाल ही में ‘UEFA यूथ लीग’ का खिताब किस फुटबॉल क्लब ने जीता है?
A. एफसी बार्सिलोना
B. बेनफिका
C. रियल मैड्रिड
D. चेल्सी
उत्तर: C) रियल मैड्रिड
व्याख्या:
- रियल मैड्रिड (U-19 टीम) ने फाइनल में क्लब ब्रुग को हराया।
- यह प्रतियोगिता यूरोप के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रमुख मंच है।
प्रश्न 05. ‘प्रज्ञा’ (Prajna) नामक स्वदेशी प्रणाली किस कार्य के लिए विकसित की गई है?
A. मिसाइल परीक्षण
B. ड्रोन नियंत्रण
C. साइबर सुरक्षा
D. सैटेलाइट इमेजिंग
उत्तर: D) सैटेलाइट इमेजिंग
व्याख्या:
- यह प्रणाली हाई-रिज़ॉल्यूशन रियल-टाइम निगरानी में सक्षम है।
- इसका उपयोग सीमा सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में किया जाता है।
प्रश्न 06. ‘शेखा झील पक्षी अभयारण्य’ को भारत का कौन सा रामसर स्थल घोषित किया गया है?
A. 90वां
B. 95वां
C. 99वां
D. 100वां
उत्तर: C) 99वां
व्याख्या:
- यह झील प्रवासी पक्षियों का महत्वपूर्ण विश्राम स्थल है।
- रामसर दर्जा मिलने से अंतरराष्ट्रीय संरक्षण और फंडिंग मिलती है।
प्रश्न 07. ‘स्टौरैन्थेरा ऑरियोग्लोसा’ नामक नई पौध प्रजाति कहाँ खोजी गई?
A. अरुणाचल प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. हिमाचल प्रदेश
D. सिक्किम
उत्तर: A) अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या:
- यह प्रजाति उष्णकटिबंधीय जंगलों में पाई गई है।
- यह खोज पूर्वोत्तर भारत की जैव विविधता को दर्शाती है।
प्रश्न 08. एस्पेरो (Aspero) पुरातात्विक स्थल किस देश में स्थित है?
A. मेक्सिको
B. पेरू
C. मिस्र
D. ग्रीस
उत्तर: B) पेरू
व्याख्या:
- यह स्थल काराल सभ्यता का हिस्सा है।
- यहाँ प्राचीन खगोलीय वेधशाला के साक्ष्य मिले हैं।
प्रश्न 09. ‘मूकाम्बिका वन्यजीव अभयारण्य’ किस राज्य में स्थित है?
A. केरल
B. कर्नाटक
C. तमिलनाडु
D. आंध्र प्रदेश
उत्तर: B) कर्नाटक
व्याख्या:
- यह अभयारण्य पश्चिमी घाट क्षेत्र में स्थित है।
- यहाँ पर्यटन से प्रदूषण और कचरा समस्या बढ़ रही है।
प्रश्न 10. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 2026-27 में भारत की GDP वृद्धि दर क्या अनुमानित है?
A. 6.0% और 6.2%
B. 5.9% और 6.1%
C. 7.1% और 7.3%
D. 6.4% और 6.6%
उत्तर: D) 6.4% और 6.6%
व्याख्या:
- भारत को तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बताया गया है।
- वैश्विक तनाव और तेल कीमतें संभावित जोखिम हैं।
प्रश्न 11. ‘राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस 2026’ की थीम क्या रखी गई?
A. सुशासन
B. विकसित भारत
C. अमृत काल
D. डिजिटल गवर्नेंस
उत्तर: B) विकसित भारत: अंतिम छोर तक नागरिक-केंद्रित शासन और विकास
व्याख्या:
- यह थीम Last Mile Delivery और नागरिक-केंद्रित शासन पर आधारित है।
- इस दिन प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
प्रश्न 12. ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ हर वर्ष किस तारीख को मनाया जाता है?
A. 20 अप्रैल
B. 21 अप्रैल
C. 22 अप्रैल
D. 23 अप्रैल
उत्तर: C) 22 अप्रैल
व्याख्या:
- यह दिन पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
- इसमें जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और वनों की कटाई जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया जाता है।
प्रश्न 13. ‘विश्व सूत्र’ पहल किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है?
A. कृषि मंत्रालय
B. कपड़ा मंत्रालय
C. वाणिज्य मंत्रालय
D. MSME मंत्रालय
उत्तर: B) कपड़ा मंत्रालय
व्याख्या:
- इसका उद्देश्य भारतीय बुनकरों को वैश्विक बाजार से जोड़ना है।
- यह भारतीय वस्त्रों की अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग को बढ़ावा देता है।
प्रश्न 14. ‘HCL Squash PSA Challenger Tour’ में पुरुष वर्ग का खिताब किसने जीता?
A. सूरज कुमार चंद
B. अभय सिंह
C. सौरव घोषाल
D. वेइलोक टो
उत्तर: A) सूरज कुमार चंद
व्याख्या:
- भारतीय खिलाड़ी ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता।
- उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में एक भी गेम नहीं गंवाया।
प्रश्न 15. हाल ही में बैंकॉक ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के 95वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने?
A. डी. गुकेश
B. आदित्य सामंत
C. अरोनायक घोष
D. प्रग्नानंद
उत्तर: C) अरोनायक घोष
व्याख्या:
- अरोनायक घोष ने बैंकॉक ओपन 2026 में तीसरा GM नॉर्म हासिल किया।
- वे 2500 रेटिंग पार कर भारत के 95वें ग्रैंडमास्टर बने।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 22 April 2026 Current Affairs Quiz
➞ 21 April 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

