✦ Army Study Current Affairs:-
22 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
22 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. ‘विश्व पृथ्वी दिवस 2026’ की आधिकारिक थीम क्या रखी गई है?
A. प्लास्टिक बनाम पृथ्वी
B. हमारी शक्ति, हमारा ग्रह
C. पृथ्वी का पुनरुद्धार
D. धरती में निवेश करें
उत्तर: B) हमारी शक्ति, हमारा ग्रह
व्याख्या:
- विश्व पृथ्वी दिवस 2026 की थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह (Our Power, Our Planet) रखी गई है।
- पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को मनाया जाता है।
प्रश्न 02. DRDO द्वारा विकसित ‘प्रज्ञा’ AI आधारित सिस्टम किस मंत्रालय को सौंपा गया है?
A. रक्षा मंत्रालय
B. गृह मंत्रालय
C. विदेश मंत्रालय
D. इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय
उत्तर: B) गृह मंत्रालय
व्याख्या:
- AI आधारित सैटेलाइट इमेजिंग सिस्टम ‘प्रज्ञा’ DRDO द्वारा गृह मंत्रालय को दिया गया है।
- यह सुरक्षा से जुड़ी जानकारी का विश्लेषण करता है। इसका उपयोग सीमा सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी गतिविधियों में किया जाएगा।
प्रश्न 03. ‘ओमेगाबॉल’ नामक तीन-टीम फुटबॉल फॉर्मेट को किस संस्थान ने शुरू किया है?
A. IIT दिल्ली
B. IIT मद्रास
C. IISc बैंगलोर
D. IIT बॉम्बे
उत्तर: B) IIT मद्रास
व्याख्या:
- ओमेगाबॉल में एक साथ तीन टीमें गोलाकार मैदान में खेलती हैं।
- इस खेल की शुरुआत IIT मद्रास ने 17 अप्रैल 2026 को की।
- यह भारत में अपनी तरह का पहला तीन-टीम फुटबॉल प्रारूप है।
प्रश्न 04. ‘स्वामित्व योजना’ के तहत ड्रोन मैपिंग का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. फसल उत्पादन बढ़ाना
B. ग्रामीण संपत्ति का रिकॉर्ड बनाना
C. सड़क निर्माण
D. जल संरक्षण
उत्तर: B) ग्रामीण संपत्ति का रिकॉर्ड बनाना
व्याख्या:
- ड्रोन मैपिंग का उद्देश्य उद्देश्य ग्रामीण लोगों को संपत्ति का अधिकार पत्र (Property Card) देना है।
- ड्रोन तकनीक से सटीक भूमि मैपिंग कर विवादों को कम किया जाता है।
प्रश्न 20. BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक 2026 की मेजबानी किस देश को दी गई है?
A. चीन
B. रूस
C. भारत
D. ब्राजील
उत्तर: C) भारत
व्याख्या:
- भारत को 2026 में BRICS की अध्यक्षता सौंपी गई है।
- इस बैठक में आर्थिक सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
प्रश्न 06. भारत और दक्षिण कोरिया ने द्विपक्षीय व्यापार को कितने वर्ष तक 54 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है?
A. 2028
B. 2030
C. 2035
D. 2040
उत्तर: B) 2030
व्याख्या:
- भारत और दक्षिण कोरिया ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को कितने वर्ष तक 54 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
- दोनों देशों ने व्यापार को दोगुना करने के लिए कई समझौते किए हैं। इसमें सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
प्रश्न 07. ‘India-Korea Friendship Festival’ किस वर्ष आयोजित करने की योजना है?
A. 2026
B. 2027
C. 2028
D. 2029
उत्तर: C) 2028
व्याख्या:
- 2028 में यह महोत्सव दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए आयोजित किया जाएगा।
प्रश्न 08. WSIS पुरस्कार 2026 के लिए नामांकित ‘समृद्ध ग्राम पहल’ किस विभाग से जुड़ी है?
A. कृषि विभाग
B. दूरसंचार विभाग
C. ग्रामीण विकास विभाग
D. स्वास्थ्य विभाग
उत्तर: B) दूरसंचार विभाग
व्याख्या:
- समृद्ध ग्राम पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।
- यह दूरसंचार विभाग से जुड़ी पहल है। इसे वैश्विक स्तर पर डिजिटल अंतर कम करने के लिए मान्यता मिली है।
प्रश्न 09. लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड 2026 में ‘स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर’ कौन बने?
A. नोवाक जोकोविच
B. लियोनेल मेस्सी
C. कार्लोस अल्कराज
D. किलियन एम्बाप्पे
उत्तर: C) कार्लोस अल्कराज
व्याख्या:
- स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज को ‘स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मिला।
- लॉरियस अवार्ड को खेल जगत का ऑस्कर कहा जाता है।
प्रश्न 10. Apple Inc. के नए CEO कौन बनेंगे?
A. जेफ विलियम्स
B. जॉन टर्नस
C. टिम कुक
D. ग्रेग जोस्वियाक
उत्तर: B) जॉन टर्नस
व्याख्या:
- जॉन टर्नस Apple के नए CEO होंगे। वे सितम्बर 2026 से अपना पद संभालेंगे।
- वर्तमान में जॉन टर्नस Apple के हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख हैं।
- वर्तमान CEO टिम कुक इसके बाद कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष (Executive Chairman) की भूमिका निभाएंगे।
प्रश्न 11. ‘HCL Squash PSA Challenger Tour’ में महिला वर्ग की विजेता कौन बनीं?
A. अनाहत सिंह
B. रुकाया ओथमान
C. हरलीन तान
D. राधिका सीलन
उत्तर: B) रुकाया ओथमान
व्याख्या:
- HCL Squash PSA Challenger Tour’ में रुकाया ओथमान विजेता रही।
- मिस्र की रौकैया ओथमान ने फाइनल में मलेशिया की हरलीन टैन को हराया यह जीत हासिल की।
प्रश्न 12. असम रणजी टीम के नए मुख्य कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. रमेश पवार
B. किरण पवार
C. अमोल मजूमदार
D. चंद्रकांत पंडित
उत्तर: B) किरण पवार
व्याख्या:
- किरण पवार पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं और मुंबई U-23 टीम को भी कोच कर चुके हैं।
प्रश्न 13. ‘सुवोरी महोत्सव’ किस राज्य में आयोजित किया जाता है?
A. केरल
B. कर्नाटक
C. असम
D. पश्चिम बंगाल
उत्तर: C) असम
व्याख्या:
- सुवोरी महोत्सव असम में मनाया जाता है। यह महोत्सव हाथियों से जुड़ी पारंपरिक प्रतियोगिताओं के लिए प्रसिद्ध है।
- इसे मुख्य रूप से असम के बोको क्षेत्र में मनाया जाता है।
प्रश्न 14. बंबई उच्च न्यायालय ने किस खिलाड़ी को मरणोपरांत पद्म विभूषण देने पर निर्णय लेने को कहा है?
A. मिल्खा सिंह
B. के.डी. जाधव
C. ध्यानचंद
D. पी.टी. उषा
उत्तर: B) के.डी. जाधव
व्याख्या:
- बंबई उच्च न्यायालय ने के.डी. जाधव को मरणोपरांत पद्म विभूषण देने का निर्णय लिया है।
- वे स्वतंत्र भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक पदक विजेता थे।
- उन्होंने 1952 ओलंपिक में कुश्ती में कांस्य पदक जीता था।
प्रश्न 15. ‘Water Forward’ पहल किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा शुरू की गई है?
A. संयुक्त राष्ट्र
B. विश्व बैंक
C. IMF
D. एशियाई विकास बैंक
उत्तर: B) विश्व बैंक
व्याख्या:
- Water Forward पहल विश्व बैंक (World Bank) द्वारा शुरू की गई है।
- इसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षित जल उपलब्धता और टिकाऊ जल प्रबंधन प्रणाली विकसित करना है।
प्रश्न 16. भारत का पहला ‘Petroglyph Conservation Park’ किस राज्य में शुरू किया गया है?
A. असम
B. लद्दाख
C. राजस्थान
D. मध्य प्रदेश
उत्तर: B) लद्दाख
व्याख्या:
- भारत का पहला Petroglyph Conservation Park लद्दाख में बनाया जा रहा है
- यह पार्क प्राचीन शिलाचित्रों (rock carvings) के संरक्षण के लिए बनाया जा रहा है।
- इससे पर्यटन और ऐतिहासिक शोध को बढ़ावा मिलेगा।
प्रश्न 17. ‘Miss India World 2026’ का खिताब किसने जीता है?
A. अनन्या सिंह
B. साध्वी सतीश सेल
C. मीरा नायर
D. रिया शर्मा
उत्तर: B) साध्वी सतीश सेल
व्याख्या:
- साध्वी सतीश सेल ने Miss India World 2026 का खिताब जीता है।
- अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Miss World प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
प्रश्न 18. ‘एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार 2026’ किसे प्रदान किया गया है?
A. डॉ. रमेश चंद
B. डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव
C. डॉ. स्वपन दत्ता
D. डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन
उत्तर: B) डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव
व्याख्या:
- डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव को 9वां प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार दिया गया है।
- उन्हें कृषि अनुसंधान और खाद्य सुरक्षा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 21 April 2026 Current Affairs Quiz
➞ 20 April 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

