✦ Army Study Current Affairs:-
21 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
21 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. साइबर धोखाधड़ी और ‘डिजिटल अरेस्ट’ से बचाव के लिए CBI द्वारा शुरू किए गए AI चैटबॉट का नाम क्या है?
A. सुरक्षा
B. अभय
C. सतर्क
D. कवच
उत्तर: B) अभय
व्याख्या:
- CBI ने फर्जी नोटिस और साइबर ठगी की पहचान के लिए ‘अभय’ AI Chatbot विकसित किया है।
- इसका उद्देश्य असली और नकली सरकारी संचार में अंतर समझाना है।
प्रश्न 02. हाल ही में भारत ने बांग्लादेश में अपने नए उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया?
A. दिनेश त्रिवेदी
B. संतोष झा
C. प्रणय वर्मा
D. विक्रम मिस्त्री
उत्तर: A) दिनेश त्रिवेदी
व्याख्या:
- बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में दिनेश त्रिवेदी को नियुक्त किया गया है।
- यह नियुक्ति भारत-बांग्लादेश संबंध मजबूत करने और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने के लिए की गई है।
प्रश्न 03. अप्रैल 2026 में ‘कैंडिडेट्स टूर्नामेंट’ जीतकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन हैं?
A. कोनेरू हम्पी
B. हरिका द्रोणावल्ली
C. आर. वैशाली
D. दिव्या देशमुख
उत्तर: C) आर. वैशाली
व्याख्या:
- आर. वैशाली ने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर विश्व चैंपियनशिप में स्थान बनाया।
- यह उपलब्धि हासिल कर के वह प्रमुख भारतीय महिला खिलाड़ियों में शामिल हो गई है।
प्रश्न 04. भारतीय वायुसेना ने ‘गरुड़ कमांडो’ की क्षमता बढ़ाने के लिए किस नई तकनीक की खरीद प्रक्रिया शुरू की?
A. स्वार्म ड्रोन
B. माइक्रो UAV सिस्टम
C. हेरॉन Mk-2
D. कामिकेज़ ड्रोन
उत्तर: B) माइक्रो UAV सिस्टम
व्याख्या:
- गरुड़ कमांडो’ की क्षमता बढ़ाने, युद्ध क्षेत्र में निगरानी और खुफिया जानकारी के लिए माइक्रो UAV ड्रोन ख़रीदे हैं।
- यह ड्रोन विशेष अभियानों में सुरक्षा और सटीक ऑपरेशन के लिए उपयोगी होते हैं।
प्रश्न 05. ली जे-म्युंग (Lee Jae-myung) किस देश के राष्ट्रपति हैं, जो अप्रैल 2026 में भारत यात्रा पर थे?
A. वियतनाम
B. ताइवान
C. फिलीपींस
D. दक्षिण कोरिया
उत्तर: D) दक्षिण कोरिया
व्याख्या:
- दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने अप्रैल 2026 में भारत का दौरा किया।
- इस यात्रा में AI, व्यापार और सेमीकंडक्टर सहयोग पर चर्चा हुई।
प्रश्न 06. किस राज्य सरकार ने मदरसा बोर्ड को समाप्त कर सभी मदरसों को राज्य शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत लाने का निर्णय लिया?
A. उत्तर प्रदेश
B. असम
C. उत्तराखंड
D. गुजरात
उत्तर: C) उत्तराखंड
व्याख्या:
- उत्तराखंड सरकार ने आधुनिक शिक्षा और समान पाठ्यक्रम लागू करने के लिए मदरसा बोर्ड को समाप्त कर सभी मदरसों को राज्य शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत लाने का निर्णय लिया है।
प्रश्न 07. 49वीं साउथ इंडिया रैली (Madras International Circuit) का विजेता कौन बना?
A. कर्ण कदुर
B. गौरव गिल
C. आदित्य ठाकुर
D. फाल्गुन सोमन
उत्तर: A) कर्ण कदुर
व्याख्या:
- कर्ण कदुर ने अपने सह-चालक के साथ यह प्रतिष्ठित रैली जीती। यह राष्ट्रीय रैली चैंपियनशिप का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
प्रश्न 08. ‘न्यू ग्लेन’ रॉकेट के बूस्टर की सफल लैंडिंग किस कंपनी ने की?
A. SpaceX
B. Boeing
C. Virgin Galactic
D. Blue Origin
उत्तर: D) Blue Origin
व्याख्या:
- ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) ने न्यू ग्लेन रॉकेट का बूस्टर सफलतापूर्वक लैंड किया।
- यह अटलांटिक महासागर में स्थित जैकलिन (Jacklyn) जहाज पर सुरक्षित लैंड
हुआ।
प्रश्न 09. भारतीय हथकरघा को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए कौन-सी पहल शुरू की गई है?
A. भारत सूत्र
B. विश्व सूत्र
C. टेक्सटाइल इंडिया 2026
D. बुनकर विकास योजना
उत्तर: B) विश्व सूत्र
व्याख्या:
- ‘विश्व सूत्र – वीव्स ऑफ़ इंडिया फ़ॉर द वर्ल्ड’ पहल भारतीय हैंडलूम को वैश्विक बाजार तक पहुँचाने के लिए शुरू की गई है।
प्रश्न 10. प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार 2026 से किसे सम्मानित किया गया?
A. डॉ. आर.एस. परोदा
B. डॉ. हिमांशु पाठक
C. डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव
D. डॉ. सौम्या स्वामीनाथन
उत्तर: C) डॉ. सी.एच. श्रीनिवास राव
व्याख्या:
- डॉ. श्रीनिवास राव को कृषि और मृदा स्वास्थ्य में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
- यह पुरस्कार कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है।
प्रश्न 11. भारत की पहली 3D सेमीकंडक्टर पैकेजिंग इकाई कहाँ स्थापित की गई है?
A. धोलेरा, गुजरात
B. इन्फो वैली, ओडिशा
C. कर्नाटक इंडस्ट्रियल पार्क
D. श्री सिटी, आंध्र प्रदेश
उत्तर: B) इन्फो वैली, ओडिशा
व्याख्या:
- भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को मजबूत करने के लिए ओडिशा में 3D सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट स्थापित की गई है।
प्रश्न 12. हाल ही में चर्चा में रही यांग्त्ज़ी नदी किस देश में स्थित है?
A. चीन
B. दक्षिण कोरिया
C. जापान
D. रूस
उत्तर: A) चीन
व्याख्या:
- यांग्त्ज़ी एशिया की सबसे लंबी नदी है, जो चीन में बहती है।
- यह हाल ही में अंडरवाटर रेल टनल निर्माण के कारण चर्चा में रही।
प्रश्न 13. हाल ही में कर्नल शेर जंग राष्ट्रीय उद्यान किस कारण चर्चा में रहा?
A. हिम तेंदुए की खोज
B. ESZ अधिसूचना रद्द
C. वनाग्नि
D. UNESCO सूची
उत्तर: B) ESZ अधिसूचना रद्द
व्याख्या:
- हाल ही में कर्नल शेर जंग राष्ट्रीय उद्यान की ESZ अधिसूचना हटाई गई जिसके कारण यह चर्चा में आया।
- यह क्षेत्र समृद्ध जैव विविधता और घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न 14. मानसर झील भारत के किस क्षेत्र में स्थित है?
A. लद्दाख
B. हिमाचल प्रदेश
C. उत्तराखंड
D. जम्मू और कश्मीर
उत्तर: D) जम्मू और कश्मीर
व्याख्या:
- मानसर झील एक महत्वपूर्ण मीठे पानी की झील और रामसर साइट है।
- यह हाल ही में पर्यटन और सुरक्षा समीक्षा के कारण चर्चा में रही।
प्रश्न 15. आमेर का किला किस पर्वतमाला पर स्थित है?
A. विंध्य
B. सतपुड़ा
C. अरावली
D. पश्चिमी घाट
उत्तर: C) अरावली
व्याख्या:
- आमेर किला अरावली पर्वतमाला की पहाड़ी पर स्थित है।
- यह UNESCO विश्व धरोहर स्थल है और हाल में पर्यटन मुद्दों के कारण चर्चा में रहा।
प्रश्न 17. 15 अप्रैल 2026 को हिमाचल प्रदेश ने अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया?
A. 75वां
B. 79वां
C. 77वां
D. 80वां
उत्तर: B) 79वां
व्याख्या:
- हिमाचल प्रदेश की स्थापना 15 अप्रैल 1948 को हुई। साल 2026 में इसका 79वां स्थापना दिवस मनाया गया।
प्रश्न 17. खासी और गारो भाषाएं किस राज्य से संबंधित हैं?
A. मेघालय
B. मणिपुर
C. मिजोरम
D. नागालैंड
उत्तर: A) मेघालय
व्याख्या:
- खासी और गारो मेघालय की प्रमुख जनजातीय भाषाएं हैं।
- राज्य सरकार इन भाषाओं को प्रशासनिक उपयोग में बढ़ावा दे रही है।
प्रश्न 18. हार्वर्ड साउथ एशियन एसोसिएशन ने 2026 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ सम्मान किसे दिया?
A. आलिया भट्ट
B. प्रियंका चोपड़ा
C. सयानी गुप्ता
D. अवंतिका वंदनपु
उत्तर: C) सयानी गुप्ता
व्याख्या:
- सयानी गुप्ता को फिल्मों और कहानी कहने में उनके प्रभावशाली योगदान और वैश्विक स्तर पर दक्षिण एशियाई पहचान को प्रस्तुत करने के लिए यह सम्मान दिया गया।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 20 April 2026 Current Affairs Quiz
➞ 18 April 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

