Army Study icon Image

By: Army Study

On: April 18, 2026

Follow

18 April 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

18 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


18 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. WEF की ‘यंग ग्लोबल लीडर्स क्लास ऑफ 2026’ में किस भारतीय को शामिल किया गया?

A. ऋषभ पंत
B. जय शाह
C. नीरज चोपड़ा
D. आकाश अंबानी

उत्तर: B) जय शाह

व्याख्या:

  • ICC अध्यक्ष जय शाह को ‘Young Global Leaders 2026’ में शामिल किया गया है। यह वैश्विक नेतृत्व क्षमता का सम्मान है।

प्रश्न 02. ‘CAR-T सेल थेरेपी’ मुख्य रूप से किस रोग के उपचार में उपयोगी है?

A. मधुमेह
B. अस्थमा
C. ब्लड कैंसर
D. थायराइड

उत्तर: C) ब्लड कैंसर

व्याख्या:

  • CAR-T सेल थेरेपी एक उन्नत इम्यूनोथेरेपी तकनीक है जिसमें T-सेल्स को संशोधित किया जाता है।
  • इसका उपयोग मुख्य रूप से ल्यूकेमिया और लिम्फोमा (ब्लड कैंसर) में किया जाता है।

प्रश्न 03. हाल ही में चर्चा में रही ‘याना गुफाएं’ किस राज्य में स्थित हैं?

A. कर्नाटक
B. तमिलनाडु
C. केरल
D. आंध्र प्रदेश

उत्तर: A) कर्नाटक

व्याख्या:

  • याना गुफाएं कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में स्थित हैं।
  • यह चूना पत्थर की विशिष्ट संरचनाओं के लिए प्रसिद्ध हैं।

प्रश्न 04. ‘लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना’ किस नदी पर बन रही है?

A. गंगा
B. यमुना
C. अलकनंदा
D. भागीरथी

उत्तर: B) यमुना

व्याख्या:

  • 300 मेगावाट की यह परियोजना उत्तराखंड में यमुना नदी पर बनाई जा रही है।
  • इससे कई राज्यों को पेयजल और सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी, जो जल सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 05. राज्यसभा के उपसभापति के रूप में अप्रैल 2026 में लगातार तीसरी बार निर्विरोध किसे चुना गया?

A. जगदीप धनखड़
B. हरिवंश नारायण सिंह
C. पी.जे. कुरियन
D. मल्लिकार्जुन खड़गे

उत्तर: B) हरिवंश नारायण सिंह

व्याख्या:

  • जेडीयू नेता हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का उपसभापति लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुना गया, जो संसदीय परंपरा में महत्वपूर्ण घटना है।
  • उनके अनुभव और निष्पक्ष कार्यशैली की संसद में व्यापक सराहना की गई, जिससे सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में मदद मिलती है।

प्रश्न 06. चर्चा में रही होकरसर झील किस केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

A. लद्दाख
B. पुडुचेरी
C. जम्मू-कश्मीर
D. चंडीगढ़

उत्तर: C) जम्मू-कश्मीर

व्याख्या:

  • होकरसर झील एक महत्वपूर्ण रामसर स्थल (Wetland) है। यह प्रवासी पक्षियों का प्रमुख आवास है।

प्रश्न 07. जलकुंभी के तेजी से प्रसार के कारण चर्चा में रही ‘मुला-मुठा नदी’ मुख्य रूप से किस राज्य में बहती है?

A. गुजरात
B. कर्नाटक
C. मध्य प्रदेश
D. महाराष्ट्र

उत्तर: D) महाराष्ट्र

व्याख्या:

  • यह नदी पुणे शहर से होकर गुजरती है
  • इसमें प्रदूषण और जलकुंभी की समस्या गंभीर है।

प्रश्न 08. ‘विजडन अल्मनैक’ किस क्षेत्र से संबंधित है?

A. फुटबॉल
B. क्रिकेट
C. हॉकी
D. टेनिस

उत्तर: B) क्रिकेट

व्याख्या:

  • विजडन अल्मनैक को क्रिकेट की “बाइबिल” कहा जाता है।
  • यह वार्षिक क्रिकेट रिकॉर्ड और पुरस्कार प्रकाशित करता है।

प्रश्न 09. लद्दाख प्रशासन ने खुबानी निर्यात के लिए किस कंपनी से समझौता किया?

A. वॉलमार्ट
B. अमेज़न
C. लुलु रिटेल
D. रिलायंस रिटेल

उत्तर: C) लुलु रिटेल

व्याख्या:

  • लद्दाख प्रशासन ने UAE की लुलु रिटेल के साथ 1000 टन खुबानी निर्यात हेतु MoU किया।
  • इससे GI-टैग्ड उत्पादों को वैश्विक बाजार मिलेगा और किसानों की आय बढ़ेगी।

प्रश्न 10. घरेलू क्रिकेट में अनुबंध मॉडल लागू करने वाला अग्रणी राज्य कौन सा है?

A. कर्नाटक
B. दिल्ली
C. मुंबई
D. सौराष्ट्र

उत्तर: C) मुंबई

व्याख्या:

  • यह मॉडल खिलाड़ियों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।
  • यह BCCI कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम के समान संरचना पर आधारित है।

प्रश्न 11. Infosys के ब्रांड एंबेसडर के रूप में किस टेनिस खिलाड़ी को जोड़ा गया है?

A. राफेल नडाल
B. नोवाक जोकोविच
C. कार्लोस अल्कराज
D. यानिक सिनर

उत्तर: A) राफेल नडाल

व्याख्या:

  • राफेल नडाल को Infosys का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।

प्रश्न 12. खासी और गारो भाषाओं को आधिकारिक भाषा का दर्जा किस राज्य ने दिया?

A. असम
B. मणिपुर
C. मेघालय
D. मिजोरम

उत्तर: C) मेघालय

व्याख्या:

  • मेघालय ने खासी और गारो भाषाओं को अंग्रेजी के साथ आधिकारिक दर्जा दिया।
  • यह निर्णय स्थानीय भाषाई पहचान और सांस्कृतिक संरक्षण को मजबूत करता है।

प्रश्न 13. ‘Startup India Fund of Funds’ का उद्देश्य क्या है?

A. सीधे निवेश
B. बैंकों को ऋण
C. AIF के माध्यम से निवेश
D. विदेशी निवेश

उत्तर: C) AIF के माध्यम से निवेश

व्याख्या:

  • सरकार सीधे स्टार्टअप में निवेश नहीं करती
  • यह Alternative Investment Funds (AIFs) के माध्यम से निवेश करती है।

प्रश्न 14. IMF के अनुसार भारत की वैश्विक GDP रैंक क्या है?

A. चौथी
B. पांचवीं
C. छठी
D. सातवीं

उत्तर: C) छठी

व्याख्या:

  • भारत विश्व की 6वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
  • लक्ष्य है कि भारत शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो

प्रश्न 15. FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 (महिला वर्ग) का खिताब किसने जीता?

A. बिबिसारा अससुबायेवा
B. वैशाली रमेशबाबू
C. अन्ना मुज़ीचुक
D. झू जिनर

उत्तर: B) वैशाली रमेशबाबू

व्याख्या:

  • वैशाली रमेशबाबू ने 2026 महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता
  • वे अब विश्व महिला चैंपियन को चुनौती देंगी और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

17 April 2026 Current Affairs Quiz
16 April 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment