Current Affairs by Army Study:-
08 अक्टूबर 2025 Current Affairs करेंट अफेयर्स 2025 में भारत में हाल ही में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ सामने आई हैं, जिन्होंने शिक्षा, विज्ञान, रक्षा और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव और उपलब्धियों को उजागर किया है। उत्तराखंड राज्य ने मदरसा बोर्ड को समाप्त कर सभी मदरसों को राज्य शिक्षा बोर्ड से संबद्ध किया है। विज्ञान क्षेत्र में 2025 का भौतिकी नोबेल पुरस्कार जॉन क्लार्क, जॉन एम. मार्टिनिस और मिशेल एच. डेवोरेट को उनके क्वांटम मेकैनिकल टनलिंग और ऊर्जा क्वांटाइजेशन की खोज के लिए मिला। भारत ने G20 ऊर्जा परिवर्तन बैठक में दक्षिण अफ्रीका में प्रतिनिधित्व किया और भारतीय नौसेना ने INS एंड्रोथ को शामिल किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मालदीव ने IAEA का 181वां सदस्य बनने का गौरव हासिल किया।
सांस्कृतिक और पर्यावरणीय क्षेत्रों में भी कई घटनाएँ noteworthy हैं। मणिपुर में मेरा होउ चोंगबा उत्सव और भारत में राष्ट्रीय ऊँट स्थिरता पहल शुरू हुई। अंडमान निकोबार में मड ज्वालामुखी सक्रिय हुआ, और भारत की पहली चीता सफारी कुनो में खुली। इसके अलावा, फिलीपींस ने दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला कोरल क्रायोबैंक लॉन्च किया। खेलों और फिनटेक में भी भारत ने सक्रियता दिखाई, जैसे 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेल और ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 मुंबई में आयोजित हुआ। ये सभी घटनाएँ शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और पर्यावरण में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व को दर्शाती हैं।.
प्रश्न 01. हाल ही में कौन मदरसा बोर्ड को खत्म करने वाला पहला राज्य बना है?
a) उत्तराखंड
b) सिक्किम
c) जम्मू कश्मीर
d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: a) उत्तराखंड
व्याख्या:
- उत्तराखंड के राज्यपाल ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, 2025 को मंजूरी दी, जिसके अनुसार सभी मदरसों को उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त करनी होगी।
- अब ये मदरसे उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड से संबद्ध होंगे।
प्रश्न 02. हाल ही में किसे 2025 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया?
a) जॉन क्लार्क
b) जॉन एम मार्टिनिस
c) मिशेल एच डेवोरेट
d) उपर्युक्त सभी
उत्तर: d) उपर्युक्त सभी
व्याख्या:
- 2025 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जॉन क्लार्क, मिशेल एच. डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस को संयुक्त रूप से दिया गया।
- इनका सम्मान “macroscopic quantum mechanical tunnelling electric circuit energy quantisation की खोज” के लिए किया गया, जिसने क्वांटम कंप्यूटिंग में नई संभावनाएँ खोली।
प्रश्न 03. हाल ही में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर किस देश में होने वाली G20 ऊर्जा परिवर्तन मंत्रीस्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे?
a) जापान
b) मलेशिया
c) दक्षिण अफ्रीका
d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: c) दक्षिण अफ्रीका
व्याख्या:
- मंत्री मनोहर लाल 7–10 अक्टूबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका में G20 ऊर्जा परिवर्तन मंत्रीस्तरीय बैठक में भाग लेंगे।
- बैठक का उद्देश्य ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ खाना पकाने, सस्ती ऊर्जा पहुँच और सतत औद्योगिक विकास जैसी चुनौतियों पर चर्चा करना है।
प्रश्न 04. हाल ही में कहाँ INS एंड्रोथ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया?
a) मुंबई
b) विशाखापट्टनम
c) कोलकाता
d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: b) विशाखापट्टनम
व्याख्या:
- INS Androth को 6 अक्टूबर 2025 को विशाखापत्तनम नौसेना डॉकयार्ड में शामिल किया गया।
- यह एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW-SWC) है और अर्नाला श्रेणी का दूसरा जहाज़ है।
प्रश्न 05. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) का 181वां सदस्य देश कौन बना है?
a) कनाडा
b) मोरक्को
c) मालदीव
d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: c) मालदीव
व्याख्या:
- मालदीव 15 सितंबर 2025 को IAEA का 181वां सदस्य बना।
- इस निर्णय को IAEA जनरल कॉन्फ्रेंस और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की सिफारिश पर मंजूरी दी गई।
प्रश्न 06. हाल ही में कहाँ मेरा होउ चोंगबा महोत्सव मनाया गया है?
a) झारखंड
b) छत्तीसगढ़
c) मणिपुर
d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: c) मणिपुर
व्याख्या:
- मेरा होउ चोंगबा उत्सव मणिपुर में प्रतिवर्ष मेइतेई कैलेंडर के मेरा महीने के 15वें चंद्र दिवस पर मनाया जाता है।
- यह पर्व पहाड़ी-घाटी एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देता है।
प्रश्न 07. हाल ही में भारत का एकमात्र मड ज्वालामुखी 20 वर्षों के बाद कहाँ फटा है?
a) कर्नाटक
b) आंध्र प्रदेश
c) अंडमान निकोबार
d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: c) अंडमान निकोबार
व्याख्या:
- बाराटांग द्वीप में भारत का एकमात्र मड ज्वालामुखी 20 वर्षों के बाद सक्रिय हुआ।
- इससे पहले बैरन द्वीप पर दो मामूली विस्फोट हुए थे।
प्रश्न 08. हाल ही में कौन राष्ट्रीय ऊँट स्थिरता पहल शुरू करेगा?
a) UAE
b) भारत
c) सऊदी अरब
d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: b) भारत
व्याख्या:
- भारत का मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय राष्ट्रीय ऊँट स्थायित्व पहल (NCSI) शुरू करेगा।
- राजस्थान और गुजरात में घटती ऊँट संख्या को रोकने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 09. हाल ही में ‘विश्व कपास दिवस’ कब मनाया गया?
a) 05 अक्टूबर
b) 07 अक्टूबर
c) 06 अक्टूबर
d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: b) 07 अक्टूबर
व्याख्या:
- विश्व कपास दिवस 7 अक्टूबर को मनाया जाता है।
- इसकी शुरुआत 2019 में उप-सहारा अफ्रीका के चार कपास उत्पादकों ने प्रस्तावित की थी।
प्रश्न 10. हाल ही में किसने 2022-23 के लिए ‘मेरा भारत एनएसएस’ पुरस्कार प्रदान किए हैं?
a) नरेंद्र मोदी
b) द्रौपद मुर्मू
c) अमित शाह
d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: b) द्रौपद मुर्मू
व्याख्या:
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 अक्टूबर 2025 को 2022-23 के लिए मेरा भारत – एनएसएस पुरस्कार प्रदान किए।
- पुरस्कार छात्रों, कार्यक्रम अधिकारियों और संस्थानों के स्वैच्छिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए दिए गए।
प्रश्न 11. हाल ही में सेना के जनरल Ruphin Fortunat Zafisambo को किस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?
a) सूडान
b) मोरक्को
c) मेडागास्कर
d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: c) मेडागास्कर
व्याख्या:
- मेडागास्कर के राष्ट्रपति Andry Rajoelina ने युवाओं के बढ़ते विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए जनरल Ruphin Fortunat Zafisambo को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
- यह नियुक्ति देश में राजनीतिक स्थिरता बनाए रखने के प्रयास के तहत की गई।
प्रश्न 12. हाल ही में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 कहाँ शुरू हुआ है?
a) मुंबई
b) कोच्चि
c) चेन्नई
d) विशाखापत्तनम
उत्तर: a) मुंबई
व्याख्या:
- ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 मुंबई में आयोजित किया गया।
- इसका उद्देश्य वित्तीय तकनीक में नवाचार और वैश्विक निवेश अवसरों को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 13. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने सिर्फ़ 26 दिन के कार्यकाल के बाद इस्तीफ़ा दिया है?
a) जापान
b) थाईलैंड
c) फ्रांस
d) सिंगापुर
उत्तर: c) फ्रांस
व्याख्या:
- फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने 26 दिन के अल्प कार्यकाल के बाद इस्तीफ़ा दिया।
- यह इस्तीफ़ा राजनीतिक असंतोष और सरकार के सामने चुनौतियों के कारण हुआ।
प्रश्न 14. हाल ही में छठा ग्लोबल फिनटेक सम्मेलन कहाँ शुरू हुआ है?
a) गोवा
b) मुंबई
c) बेंगलुरु
d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: b) मुंबई
व्याख्या:
- छठा ग्लोबल फिनटेक सम्मेलन मुंबई में आयोजित किया गया।
- सम्मेलन का उद्देश्य वित्तीय नवाचार और डिजिटल बैंकिंग समाधानों पर चर्चा करना है।
प्रश्न 15. हाल ही में 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेल कहाँ शुरू हुए हैं?
a) गुजरात
b) महाराष्ट्र
c) उत्तराखंड
d) जम्मू कश्मीर
उत्तर: d) जम्मू कश्मीर
व्याख्या:
- 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेल (NSG) का आयोजन जम्मू-कश्मीर में हुआ।
- इसमें विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 30 टीमें छह स्थानों पर प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।
प्रश्न 16. हाल ही में 2025 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है?
a) ब्रुनकोव, रैम्सडेल और सकागुची
b) क्लार्क, डिवोरेट और मार्टिनिस
c) जॉन जे. हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन
d) बानू, मोहन, अरुंधती
उत्तर: b) क्लार्क, डिवोरेट और मार्टिनिस
व्याख्या:
- क्लार्क, डिवोरेट और मार्टिनिस को 2025 के भौतिकी नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
- इन्हें macroscopic quantum mechanical tunnelling और electric circuit energy quantisation की खोज के लिए सम्मानित किया गया।
प्रश्न 17. हाल ही में किसने दक्षिण पूर्व एशिया का पहला ‘कोरल क्रायोबैंक’ लॉन्च किया है?
a) सिंगापुर
b) फिलीपींस
c) इंडोनेशिया
d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: b) फिलीपींस
व्याख्या:
- फिलीपींस ने 2025 में दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला कोरल लार्वा क्रायोबैंक शुरू किया।
- इसका उद्देश्य कोरल की आनुवंशिक विविधता को संरक्षित करना और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा करना है।
प्रश्न 18. हाल ही में पहाड़ी-घाटी एकता के प्रतीक ‘मेरा होउ चोंगबा’ उत्सव कहाँ हुआ है?
a) मिजोरम
b) त्रिपुरा
c) असम
d) मणिपुर
उत्तर: d) मणिपुर
व्याख्या:
- मणिपुर में मेरा होउ चोंगबा उत्सव मनाया जाता है।
- यह पर्व पहाड़ी-घाटी एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देता है।
प्रश्न 19. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस पशु की घटती संख्या को रोकने के लिए ‘राष्ट्रीय मिशन’ का मसौदा जारी किया है?
a) बाघ
b) ऊंट
c) घोड़ा
d) हाथी
उत्तर: b) ऊंट
व्याख्या:
- भारत में ऊँटों की घटती संख्या को रोकने के लिए राष्ट्रीय ऊँट स्थायित्व पहल का मसौदा जारी किया गया।
- यह पहल मुख्यतः राजस्थान और गुजरात जैसे ऊँट पालन वाले राज्यों के लिए है।
प्रश्न 20. हाल ही में भारत की पहली चीता सफारी कहाँ शुरू हुई है?
a) कुनो
b) गांधी सागर
c) माधव
d) गोकुल और उदयपुर
उत्तर: a) कुनो
व्याख्या:
- भारत की पहली चीता सफारी कुनो में शुरू की गई।
- इसका उद्देश्य संकटग्रस्त प्रजातियों की सुरक्षा और जैव विविधता को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 08 अक्टूबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।
उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे।
Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।
Well-written and concise. Great job.
I really like reading through a post