Army Study icon Image

By: Army Study

On: February 9, 2026

Follow

9 February 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

09 February 2026 Current Affairs हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी घटनाओं पर आधारित है। यह Current Affairs Questions प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी है।

Army GD, SSC, Airforce, Navy और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी बन सके और आप आगामी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।

✦ 9 February 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. राखीगढ़ी हड़प्पा स्थल की हालिया खुदाई में कौन-सी विशेष वस्तु प्राप्त हुई है?

A. सोने का आभूषण
B. कांस्य प्रतिमा
C. मिट्टी की डाइनिंग टेबल
D. पत्थर की मूर्ति

उत्तर: C) मिट्टी की डाइनिंग टेबल

व्याख्या:

  • राखीगढ़ी की खुदाई में प्राप्त मिट्टी की डाइनिंग टेबल सिंधु घाटी सभ्यता की उन्नत घरेलू जीवन शैली को दर्शाती है।
  • यह खोज उस समय की नियोजित घरेलू संरचना और सामूहिक भोजन की परंपरा का प्रमाण है।

प्रश्न 02. AI और फिनटेक पर केंद्रित ‘ब्लैक स्वान समिट 2026’ का भारत में प्रथम आयोजन किस शहर में हुआ?

A. भुवनेश्वर
B. गांधीनगर
C. बेंगलुरु
D. हैदराबाद

उत्तर: A) भुवनेश्वर

व्याख्या:

  • ब्लैक स्वान समिट 2026 का आयोजन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में किया गया।
  • इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), फिनटेक और इंश्योरटेक पर चर्चा हुई।

प्रश्न 03. हाल ही में कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) के पहले दलित अध्यक्ष कौन बने हैं?

A. कार्डिनल ऑस्वल्ड ग्रेसियस
B. कार्डिनल पूला एंथनी
C. बिशप जोसेफ राजा
D. आर्कबिशप फिलिप नेरी

उत्तर: B) कार्डिनल पूला एंथनी

व्याख्या:

  • कार्डिनल पूला एंथनी को CBCI का अध्यक्ष चुना गया है।
  • वे इस पद पर पहुँचने वाले पहले दलित व्यक्ति हैं।

प्रश्न 04. 16वें अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 का खिताब किस देश ने जीता?

A. ऑस्ट्रेलिया
B. इंग्लैंड
C. पाकिस्तान
D. भारत

उत्तर: D) भारत

व्याख्या:

  • भारतीय U-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन कर यह खिताब जीता।
  • इससे जूनियर क्रिकेट में भारत का दबदबा मजबूत हुआ।

प्रश्न 05. देश का पहला एंटी-ड्रोन सिस्टम युक्त प्रमुख बंदरगाह कौन-सा है?

A. मुंद्रा पोर्ट
B. वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट
C. जवाहरलाल नेहरू पोर्ट
D. विशाखापत्तनम पोर्ट

उत्तर: B) वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट

व्याख्या:

  • वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट तमिलनाडु में स्थित है।
  • यहाँ एंटी-ड्रोन सिस्टम से हवाई सुरक्षा मजबूत हुई है।

प्रश्न 06. राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026 में 65 किग्रा वर्ग का स्वर्ण किसने जीता?

A. जेरेमी लालरिनुंगा
B. अचिंता शुली
C. एम. राजा
D. संकेत सरगर

उत्तर: C) एम. राजा

व्याख्या:

  • एम. राजा ने राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 65 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
  • यह जीत उन्हें आगामी राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए प्रबल दावेदार बनाती है।

प्रश्न 07. मेदाराम जतारा किस राज्य का सबसे बड़ा आदिवासी पर्व है?

A. तेलंगाना
B. झारखंड
C. छत्तीसगढ़
D. ओडिशा

उत्तर: A) तेलंगाना

व्याख्या:

  • मेदाराम जतारा तेलंगाना का एक प्रमुख आदिवासी त्योहार है। यह देवी सम्मक्का-सरलम्मा को समर्पित है।
  • इसे कुंभ के बाद सबसे बड़ा मेला माना जाता है।

प्रश्न 08. यूरेशियन ऊदबिलाव हाल ही में किस नदी में देखा गया?

A. झेलम
B. चिनाब
C. सिंध
D. तवी

उत्तर: C) सिंध

व्याख्या:

  • हाल ही में सिंध नदी में यूरेशियन ऊदबिलाव देखा गया है। यह नदी जम्मू-कश्मीर में स्थित है।
  • यह जैव विविधता के लिए यह सकारात्मक संकेत है।

प्रश्न 09. गोवा भारत का कौन-सा राज्य बना जिसने अपना बर्ड एटलस प्रकाशित किया?

A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. चौथा

उत्तर: B) दूसरा

व्याख्या:

  • केरल के बाद गोवा ने अपना ‘बर्ड एटलस’ प्रकाशित किया है।
  • इस एटलस में पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों, उनके वितरण और आवासों का विस्तृत वैज्ञानिक विवरण है।

प्रश्न 10. एशियाई चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल का कांस्य किसने जीता?

A. एलावेनिल वलारिवन
B. मेहुली घोष
C. मेघना सज्जनार
D. रमिता जिंदल

उत्तर: C) मेघना सज्जनार

व्याख्या:

  • मेघना सज्जनार ने नई दिल्ली में हुई एशियाई चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
  • यह भारत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

07 February 2026 Current Affairs Quiz
06 January 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

2 thoughts on “9 February 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams”

Leave a Comment