Army Study icon Image

By: Army Study

On: January 30, 2026

Follow

29 January 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

29 January 2026 Current Affairs हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं खेल जगत की घटनाओं पर आधारित हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

Army GD, SSC, Airforce, Navy एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study ने आपकी तैयारी को आसान, सटीक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से Current Affairs MCQs तैयार किए हैं, जिनसे संबंधित प्रश्न आगामी परीक्षाओं में पूछे जाने की पूरी संभावना है।


✦ 29 January 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. स्वतंत्र भारत का पहला राज्य कौन सा है जिसने समान नागरिक संहिता को लागू की है?

A. गोवा
B. उत्तराखंड
C. गुजरात
D. असम

उत्तर: B) उत्तराखंड

व्याख्या:

  • उत्तराखंड, समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
  • इसका उद्देश्य विवाह, तलाक और विरासत में समानता प्रदान करना है।
  • इस कानून के तहत लिव-इन रिलेशनशिप के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा और बहुविवाह जैसी प्रथाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

प्रश्न 02. पद्म श्री से सम्मानित प्रो. वी. कामकोटि किस संस्थान से संबद्ध रखते हैं?

A. IIT मद्रास
B. IIT दिल्ली
C. IIT बॉम्बे
D. IIT कानपुर

उत्तर: A) IIT मद्रास

व्याख्या:

  • प्रोफेसर वी. कामकोटि वर्तमान में IIT मद्रास के निदेशक हैं। उन्हें भारत के पहले स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर ‘शक्ति’ (SHAKTI) के विकास में उनके योगदान लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

प्रश्न 03. राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा आयोजित 25वें भारत रंग महोत्सव 2026 की थीम क्या थी?

A. मंच की शक्ति
B. अमृत काल का रंगमंच
C. कला और स्वाभिमान
D. संवाद, संस्कृतियों का

उत्तर: D) संवाद, संस्कृतियों का

व्याख्या:

  • यह महोत्सव एशिया का सबसे बड़ा थिएटर उत्सव है।
  • 2026 में इसकी थीम ‘संवाद, संस्कृतियों का’ (Dialogue of Cultures) रखी गई जो वैश्विक कलात्मक आदान प्रदान पर केंद्रित थी।

प्रश्न 04. PM मत्स्य संपदा योजना के तहत स्मार्ट एकीकृत मत्स्य बंदरगाह कहाँ बनाया जा रहा है?

A. विशाखापत्तनम
B. कोच्चि
C. मायाबंदर
D. पारादीप

उत्तर: C) मायाबंदर

व्याख्या:

  • केंद्र सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मायाबंदर में आधुनिक मत्स्य बंदरगाह के निर्माण को मंजूरी दी है। जिसकी लागत ₹200 करोड़ बताई जा रही है।
  • यह परियोजना ‘नीली अर्थव्यवस्था’ (Blue Economy) को मजबूती प्रदान करेगी।

प्रश्न 05. जनवरी 2026 में पूरे देश में VoWiFi सेवा किस कंपनी ने शुरू की?

A. MTNL
B. Jio
C. BSNL
D. Airtel

उत्तर: C) BSNL

व्याख्या:

  • BSNL ने जनवरी 2026 में ‘वॉयस ओवर वाई-फाई’ (VoWiFi) सेवा शुरू की है। यह मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध न होने पर भी वाई-फाई इंटरनेट के माध्यम से HD कॉल करने की सुविधा प्रदान करेगी।
  • कमजोर नेटवर्क क्षेत्रों में कॉल सुविधा मिलेगी।
  • इससे ग्रामीण कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

प्रश्न 06. अचानकमार टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?

A. मध्य प्रदेश
B. छत्तीसगढ़
C. ओडिशा
D. तेलंगाना

उत्तर: B) छत्तीसगढ़

व्याख्या:

  • अचानकमार टाइगर रिजर्व छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में स्थित है। यह अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है।
  • यह अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

प्रश्न 07. दुनिया का सबसे बड़ा कंप्रेस्ड-एयर एनर्जी स्टोरेज प्लांट किस देश में शुरू हुआ है?

A. चीन
B. भारत
C. अमेरिका
D. जर्मनी

उत्तर: A) चीन

व्याख्या:

  • चीन ने नवीकरणीय ऊर्जा के भंडारण की चुनौती से निपटने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा कंप्रेस्ड-एयर एनर्जी स्टोरेज प्लांट शुरू किया है,
  • यह अतिरिक्त बिजली का उपयोग करके हवा को संपीड़ित करता है और जरूरत पड़ने पर उसे बिजली में बदल देता है।

प्रश्न 08. ‘Red Lines Redrawn: Operation Sindoor and India’s New Normal’ पुस्तक किस विषय पर आधारित है?

A. आर्थिक मंदी
B. राष्ट्रीय सुरक्षा
C. कृषि सुधार
D. अंतरिक्ष

उत्तर: B) राष्ट्रीय सुरक्षा

व्याख्या:

  • यह पुस्तक भारत की बदलती रक्षा नीति और सीमाओं पर आतंकवाद के विरुद्ध अपनाए गए नए दृष्टिकोण ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के रणनीतिक और कूटनीतिक पहलुओं पर केंद्रित है।
  • यह ‘न्यू नॉर्मल’ की अवधारणा और आतंकवाद के विरुद्ध भारत की नीति को समझाती है।

प्रश्न 09. हाल ही में कर्नाटक के किस जिले में नवपाषाण कालीन अवशेष मिले हैं?

A. मैसूर
B. उडुपी
C. हंपी
D. बेलगावी

उत्तर: D) बेलगावी

व्याख्या:

  • कर्नाटक के बेलगावी में पुरातत्वविदों को पत्थर की कुल्हाड़ियाँ, मिट्टी के बर्तन और कई प्राचीन औजार मिले हैं, जो इस क्षेत्र में लगभग 3,000 से 5,000 वर्ष पुरानी मानव बस्तियों की उपस्थिति के प्रमाण हैं।
  • यह खोज दक्षिण भारत के सांस्कृतिक विकास और नवपाषाण काल के दौरान मानव जीवन को समझने के लिए महत्वपूर्ण शोध सामग्री प्रदान करती है।

प्रश्न 10. स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में AI को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने किस IIT के साथ समझौता किया है?

A. IIT कानपुर
B. IIT बॉम्बे
C. IIT मद्रास
D. IIT दिल्ली

उत्तर: A) IIT कानपुर

व्याख्या:

  • NHA और IIT कानपुर के बीच यह सहयोग ‘फेडरेटेड इंटेलिजेंस हैकाथॉन’ के माध्यम से स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य डेटा पर AI आधारित नवाचार को प्रोत्साहित करना है।
  • इस पहल का मुख्य लक्ष्य आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) को तकनीकी रूप से अधिक सशक्त बनाकर डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम को मजबूत करना है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

28 January 2026 Current Affairs Quiz
27 January 2026 Current Affairs Quiz


ये Daily Current Affairs MCQ प्रश्न विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए तैयार किए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। निरंतर अभ्यास के माध्यम से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ और समझ मजबूत होती है, जिससे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन और सफलता मिलती है।

यदि आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में चयन पाना है, तो Army Study Live Courses और मात्र ₹99 की Test Series के साथ अपनी तैयारी को सही दिशा और गति दें। सही मार्गदर्शन और दैनिक अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

1 thought on “29 January 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams”

Leave a Comment