Army Study icon Image

By: Army Study

On: March 28, 2026

Follow

28 March 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

28 March 2026 Current Affairs में हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया गया है। ये करंट अफेयर्स प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं।

Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आप आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


28 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. आर्थिक स्थिरता फंड के लिए कितनी राशि निर्धारित की गई है?

A. 50 हजार करोड़
B. 75 हजार करोड़
C. 2 लाख करोड़
D. 1 लाख करोड़

उत्तर: C) 2 लाख करोड़

व्याख्या:

  • मार्च 2026 में लगभग ₹2 लाख करोड़ का आर्थिक स्थिरता फंड प्रस्तावित किया गया, जिसका उद्देश्य वैश्विक आर्थिक जोखिमों से निपटना है।
  • कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों से अर्थव्यवस्था की सुरक्षा इसका मुख्य लक्ष्य है।

प्रश्न 02. HDFC ERGO जनरल इंश्योरेंस का MD और CEO किसे नियुक्त किया गया है?

A. राजीव मेहता
B. पार्थनील घोष
C. अजय बंगा
D. उदय कोटक

उत्तर: B) पार्थनील घोष

व्याख्या:

  • पार्थनील घोष को MD और CEO नियुक्त किया गया, जिनका कार्यकाल अप्रैल 2026 से शुरू होगा।
  • वे अनुज त्यागी का स्थान लेंगे और 30+ वर्षों का अनुभव रखते हैं।

प्रश्न 03. भारत में पहला एकीकृत जीवन चक्र सहायता मॉडल किसके लिए बनाया गया है?

A. दृष्टिबाधित व्यक्ति
B. श्रवण बाधित व्यक्ति
C. शारीरिक रूप से दिव्यांग
D. मानसिक दिव्यांग

उत्तर: B) श्रवण बाधित व्यक्ति

व्याख्या:

  • श्रवण बाधित व्यक्तियों के लिए पहला Integrated Life Cycle Support Model विकसित किया गया।
  • पहचान, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार तक समग्र सहायता प्रदान करेगा।

प्रश्न 04. INS त्रिकंद ने किस देश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लिया?

A. मालदीव
B. श्रीलंका
C. मॉरीशस
D. सेशेल्स

उत्तर: C) मॉरीशस

व्याख्या:

  • INS त्रिकंद (INS Trikand) ने 12 मार्च 2026 को मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस में भाग लिया।
  • यह SAGAR नीति के तहत समुद्री सहयोग मजबूत करने का हिस्सा है।

प्रश्न 05. हाल ही में आये चक्रवात ‘दितवाहा’ के बाद भारत ने किस देश में ‘बेली पुल’ के निर्माण में मदद शुरू की?

A. नेपाल
B. भूटान
C. श्रीलंका
D. म्यांमार

उत्तर: C) श्रीलंका

व्याख्या:

  • भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत श्रीलंका में बेली ब्रिज बनाया।
  • आपदा के बाद सड़क संपर्क बहाल करने में मदद मिली।

प्रश्न 06. श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच किसे नियुक्त किया गया है?

A. राहुल द्रविड़
B. कुमार संगकारा
C. गैरी कर्स्टन
D. टॉम मूडी

उत्तर: C) गैरी कर्स्टन

व्याख्या:

  • गैरी कर्स्टन को श्रीलंका टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।
  • वे 2011 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं।

प्रश्न 07. किस रिपोर्ट के अनुसार भारत दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक बना है?

A. ACBIP
B. NITI Aayog
C. AECP
D. SIPRI

उत्तर: D) SIPRI

व्याख्या:

  • SIPRI रिपोर्ट 2026 के अनुसार भारत दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक है।
  • रूस भारत का प्रमुख हथियार आपूर्तिकर्ता है।

प्रश्न 08. 2025 के अनुसार Airport Service Quality Award किस एयरपोर्ट को मिला?

A. केम्पेगोड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
B. मंगलुरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
C. कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
D. गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

उत्तर: B) मंगलुरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

व्याख्या:

  • ACI द्वारा 2025 ASQ अवार्ड मंगलुरू एयरपोर्ट को दिया गया।
  • यह पुरस्कार यात्री संतुष्टि पर आधारित होता है।

प्रश्न 09. गिरती प्रजनन दर को रोकने के लिए किस राज्य सरकार ने ‘ड्राफ्ट पॉपुलेशन मैनेजमेंट पॉलिसी’ पेश की है?

A. तमिलनाडु
B. केरल
C. आंध्र प्रदेश
D. कर्नाटक

उत्तर: C) आंध्र प्रदेश

व्याख्या:

  • आंध्र प्रदेश ने गिरती TFR को सुधारने हेतु यह नीति लाई।
  • दूसरे/तीसरे बच्चे पर प्रोत्साहन देने की योजना है।

प्रश्न 10. 2026 की रिपोर्ट के अनुसार मृत व्यक्तियों द्वारा अंगदान के मामले में भारत का अग्रणी राज्य कौन सा है?

A. गुजरात
B. राजस्थान
C. तमिलनाडु
D. उत्तर प्रदेश

उत्तर: C) तमिलनाडु

व्याख्या:

  • तमिलनाडु अंगदान में भारत का अग्रणी राज्य है।
  • TRANSTAN डिजिटल प्रणाली इसकी सफलता का मुख्य कारण है।

प्रश्न 11. रोहित मजगुल, जो राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए चुने जाने वाले पहले एथलीट बने हैं, किस समुदाय से सम्बंधित है?

A. भील
B. गोंड
C. सिद्दी
D. मीणा

उत्तर: C) सिद्दी

व्याख्या:

  • रोहित मजगुल सिद्दी समुदाय से संबंधित हैं।
  • वे इस समुदाय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित पहले खिलाड़ी बने।

प्रश्न 12. IQ Air की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025 में दुनिया का सबसे प्रदूषित देश कौनसा है?

A. ताजिकिस्तान
B. पाकिस्तान
C. भारत
D. चाड

उत्तर: B) पाकिस्तान

व्याख्या:

  • IQAir रिपोर्ट 2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देश रहा।
  • भारत छठे स्थान पर रहा है।

प्रश्न 13. हाल ही में पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली 2026 का आगाज किस फिल्म से हुआ है?

A. 12th फेल
B. अमीबा
C. सिरात
D. वन बेटल आफ्टर अनदर

उत्तर: C) सिरात

व्याख्या:

  • IFFD 2026 का उद्घाटन ‘सिरात’ फिल्म से हुआ।
  • यह फिल्म मानवीय संवेदनाओं पर आधारित है।

प्रश्न 14. हाल ही में स्पेसटाइम 4D प्रिंटिंग सोल्यूसन में ISRO को अत्याधुनिक Akasha 300 3D प्रिंटर सौंपा है, इसका सम्बंध किस राज्य से है?

A. केरल
B. आंध्र प्रदेश
C. उत्तर प्रदेश
D. कर्नाटक

उत्तर: A) केरल

व्याख्या:

  • केरल के स्टार्टअप ने ISRO को Akasha 300 प्रिंटर दिया।
  • यह अंतरिक्ष निर्माण तकनीक में बड़ा कदम है।

प्रश्न 15. हाल ही में वन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘निंगोल वन पहल’ किसने शुरू की है?

A. असम
B. मणिपुर
C. त्रिपुरा
D. मिजोरम

उत्तर: B) मणिपुर

व्याख्या:

  • मणिपुर सरकार ने ‘निंगोल वन पहल’ शुरू की।
  • इसका उद्देश्य वन क्षेत्र बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण है।

प्रश्न 16. हाल ही में महिलाओं के SHG के लिए UPI आधारित क्रेडिट लाइन शुरू करने वाला पहला बैंक कौनसा है?

A. केनरा बैंक
B. बैंक ऑफ बड़ौदा
C. SBI
D. PNB

उत्तर: B) बैंक ऑफ बड़ौदा

व्याख्या:

  • बैंक ऑफ बड़ौदा ने UPI आधारित क्रेडिट लाइन शुरू की।
  • यह SHG को डिजिटल रूप से सशक्त बनाता है।

प्रश्न 17. हाल ही में ‘निवेश मित्र 3.0’ किस राज्य ने लॉन्च किया?

A. उत्तर प्रदेश
B. गुजरात
C. हरियाणा
D. पश्चिम बंगाल

उत्तर: A) उत्तर प्रदेश

व्याख्या:

  • उत्तर प्रदेश ने ‘निवेश मित्र 3.0’ लॉन्च किया।
  • यह 500+ सेवाओं का सिंगल विंडो पोर्टल है।

प्रश्न 18. हाल ही में यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पास करने वाला देश का दूसरा राज्य कौनसा है?

A. उत्तर प्रदेश
B. महाराष्ट्र
C. गुजरात
D. मध्य प्रदेश

उत्तर: C) गुजरात

व्याख्या:

  • गुजरात यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने वाला दूसरा राज्य बना।
  • यह नागरिक कानूनों में समानता लाने की दिशा में कदम है।

प्रश्न 19. हाल ही में भारत सरकार ने वेस्ट एशियाई संकट से निपटने के लिए डिफेंस एक्सटर्नल अफेयर्स और पब्लिक ऑर्डर समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है?

A. अनुराग ठाकुर
B. नीरज मित्तल
C. रजत कुमार मिश्रा
D. विक्रम मिसरी

उत्तर: D) विक्रम मिसरी

व्याख्या:

  • विक्रम मिसरी को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • वे भारत के विदेश सचिव हैं और कूटनीतिक रणनीति संभालेंगे।

प्रश्न 20. सुप्रीम कोर्ट ने SC का दर्जा किस धर्म के लोगो पर लागू करने का आदेश दिया?

A. सिख
B. हिंदू
C. बौद्ध
D. उपर्युक्त सभी

उत्तर: D) उपर्युक्त सभी

व्याख्या:

  • SC दर्जा हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म पर लागू होता है।
  • यह संविधान (SC Order 1950) के तहत निर्धारित है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

27 March 2026 Current Affairs Quiz
26 March 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment