Army Study icon Image

By: Army Study

On: January 29, 2026

Follow

28 January 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

28 January 2026 Current Affairs हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं खेल जगत की घटनाओं पर आधारित हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

Army GD, SSC, Airforce, Navy एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study ने आपकी तैयारी को आसान, सटीक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से Current Affairs MCQs तैयार किए हैं, जिनसे संबंधित प्रश्न आगामी परीक्षाओं में पूछे जाने की पूरी संभावना है।


✦ 28 January 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. गणतंत्र दिवस 2026 परेड में ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ विषय की झांकी किस मंत्रालय द्वारा प्रदर्शित की गई?

A. रक्षा मंत्रालय
B. गृह मंत्रालय
C. शिक्षा मंत्रालय
D. संस्कृति मंत्रालय

उत्तर: D) संस्कृति मंत्रालय

व्याख्या:

  • गणतंत्र दिवस परेड में संस्कृति मंत्रालय की झांकी ने वंदे मातरम गीत के 150 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा को दर्शाया।
  • यह झांकी भारत की सांस्कृतिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम में गीत के महत्व को दर्शाने के लिए प्रदर्शित की गई थी।

प्रश्न 02. हाल ही में ‘बैसिलस सबटिलिस’ को आधिकारिक रूप से किस राज्य का राज्य सूक्ष्मजीव घोषित किया गया है?

A. केरल
B. महाराष्ट्र
C. तमिलनाडु
D. कर्नाटक

उत्तर: A) केरल

व्याख्या:

  • केरल सरकार ने जैव-विविधता संरक्षण के तहत बैसिलस सबटिलिस को राज्य सूक्ष्मजीव घोषित किया है।
  • यह बैक्टीरिया कृषि तथा अपशिष्ट प्रबंधन में सहायक है।

प्रश्न 03. ‘चटरगाला दर्रा’ भारत के किस हिस्से में स्थित है?

A. लद्दाख
B. सिक्किम
C. जम्मू और कश्मीर
D. हिमाचल प्रदेश

उत्तर: C) जम्मू और कश्मीर

व्याख्या:

  • चटरगाला दर्रा कठुआ और डोडा जिलों के बीच एक अहम पारगमन मार्ग है।
  • सीमा सड़क संगठन यहां एक सुरंग का निर्माण कर रहा है जिससे इस क्षेत्र में संचार सुविधा आसान हो सके।

प्रश्न 04. ऐतिहासिक ‘मीर आलम जलाशय’ किस शहर में स्थित है?

A. मैसूर
B. हैदराबाद
C. भोपाल
D. औरंगाबाद

उत्तर: B) हैदराबाद

व्याख्या:

  • हैदराबाद में स्थित मीर आलम जलाशय अपनी बहु-धनुषाकार संरचना के लिए प्रसिद्ध है।
  • हाल ही में इसके जीर्णोद्धार और संरक्षण के प्रयासों के कारण यह चर्चा में है।

प्रश्न 05. 77वें गणतंत्र दिवस परेड 2026 में पहली बार किस विदेशी सैन्य दल ने भाग लिया?

A. ब्रिटिश सेना
B. फ्रांसीसी सेना
C. यूरोपीय संघ सैन्य टुकड़ी
D. आसियान दल

उत्तर: C) यूरोपीय संघ सैन्य टुकड़ी

व्याख्या:

  • गणतंत्र दिवस 2026 में यूरोपीय संघ की सैन्य टुकड़ी पहली बार परेड में शामिल हुई।
  • यह भागीदारी भारत और यूरोपीय संघ के रक्षा तथा सुरक्षा सहयोग को दर्शाती है।

प्रश्न 06. साल 2026 भारत और किस संगठन के बीच ‘समुद्री सहयोग वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है?

A. BRICS
B. QUAD
C. ASEAN
D. यूरोपीय संघ

उत्तर: C) ASEAN

व्याख्या:

  • भारत और ASEAN ने 2026 को ‘ASEAN-भारत समुद्री सहयोग वर्ष’ के रूप में घोषित किया है।
  • इसका उद्देश्य नीली अर्थव्यवस्था और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है।

प्रश्न 07. ‘अंतरराष्ट्रीय डेटा प्राइवेसी डे’ हर साल किस तारीख को मनाया जाता है?

A. 25 जनवरी
B. 26 जनवरी
C. 28 जनवरी
D. 30 जनवरी

उत्तर: C) 28 जनवरी

व्याख्या:

  • डेटा प्राइवेसी डे’ हर साल 28 जनवरी को मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य डिजिटल सुरक्षा और व्यक्तिगत डेटा संरक्षण के महत्व की जागरूकता फैलाना है।

प्रश्न 08. एशिया के सबसे बड़े नागरिक उड्डयन कार्यक्रम ‘विंग्स इंडिया 2026’ का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?

A. मुंबई
B. बेंगलुरु
C. हैदराबाद
D. गांधीनगर

उत्तर: C) हैदराबाद

व्याख्या:

‘विंग्स इंडिया’ भारत का प्रमुख सिविल एविएशन इवेंट है। इसमें विश्व की विमान कंपनियाँ और निवेशक भाग लेते हैं।
• इसका उद्देश्य एविएशन सेक्टर में निवेश, नवाचार और नई तकनीकों को बढ़ावा देना है।


प्रश्न 09. भारतीय नौसेना की किन दो महिला अधिकारियों को हाल ही में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है?

A. शिवांगी सिंह, भावना कंठ
B. दिलना के., रूपा ए.
C. अभिलाषा बराक, आरती सरीन
D. स्वाति सिंह, नेहा चौधरी

उत्तर: B) दिलना के., रूपा ए.

व्याख्या:

दिलना के. और रूपा ए. ने चुनौतीपूर्ण समुद्री अभियानों में असाधारण साहस का प्रदर्शन किया। जिसके लिए उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
• शौर्य चक्र भारत का प्रमुख वीरता पुरस्कार है जो अदम्य साहस के लिए प्रदान किया जाता है।


प्रश्न 10. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का पहला जैविक उद्यान राजस्थान के किस जिले में विकसित किया जा रहा है?

A. अलवर
B. भरतपुर
C. जयपुर
D. भिवाड़ी

उत्तर: A) अलवर

व्याख्या:

NCR का पहला जैविक उद्यान, अलवर जिले में विकसित हो रहा यह जैविक उद्यान 81 से अधिक वन्यजीव प्रजातियों का आवास बनेगा।
• इस परियोजना से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

27 January 2026 Current Affairs Quiz
26 January 2026 Current Affairs Quiz


ये Daily Current Affairs MCQ प्रश्न विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए तैयार किए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। निरंतर अभ्यास के माध्यम से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ और समझ मजबूत होती है, जिससे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन और सफलता मिलती है।

यदि आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में चयन पाना है, तो Army Study Live Courses और मात्र ₹99 की Test Series के साथ अपनी तैयारी को सही दिशा और गति दें। सही मार्गदर्शन और दैनिक अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

2 thoughts on “28 January 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams”

Leave a Comment