Current Affairs by Army Study:-
25 दिसंबर 2025 करेंट अफेयर्स राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत की प्रमुख घटनाओं पर आधारित हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करंट अफेयर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि आप रोज़ करेंट अफेयर्स पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC जैसी विभिन्न परीक्षाओं में आपके स्कोर को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। आपकी तैयारी को सहज बनाने के लिए 25 दिसंबर 2025 की प्रमुख घटनाओं पर आधारित प्रश्न-उत्तर तथा उनकी संक्षिप्त व्याख्या तैयार की गई है। ये प्रश्न न केवल आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे, बल्कि पूरे वर्ष 2025 की Current Affairs समझने में भी सहायक होंगे।
प्रश्न 01. हाल ही में DRDO ने अगली पीढ़ी की कौन-सी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया?
A. ब्रह्मोस-NG
B. पृथ्वी-NG
C. अग्नि-प्राइम
D. आकाश-NG
उत्तर: D) आकाश-NG
व्याख्या:
- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ‘आकाश-NG’ (Akash-NG) मिसाइल के User Evaluation Trials का सफलतापूर्वक परीक्षण पूरा किया है। यह आधुनिक सतह-से-हवा मिसाइल सिस्टम है।
- इसका उद्देश्य भारतीय वायु सेना के हवाई रक्षा को और सुदृढ़ करना है।
प्रश्न 02. हाल ही में किसे मरणोपरांत ‘राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार’ के अंतर्गत सर्वोच्च सम्मान ‘विज्ञान रत्न’ से सम्मानित किया गया?
A. प्रो. सी.एन.आर. राव
B. प्रो. यश पाल
C. प्रो. जयंत विष्णु नारलिकर
D. डॉ. के. सिवन
उत्तर: C) प्रो. जयंत विष्णु नारलिकर
व्याख्या:
- खगोलभौतिकी के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रो. जयंत विष्णु नारलिकर को मरणोपरांत 2025 के ‘विज्ञान रत्न’ से सम्मानित किया गया।
- विज्ञान रत्न भारत का सर्वोच्च विज्ञान सम्मान है, यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अहम योगदान के लिए दिया जाता है।
प्रश्न 03. हाल ही में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचित पुस्तक ‘India’s Economic Empowerment in the Modi Era’ किसके द्वारा लिखी गई है?
A. अमिताभ कांत
B. डॉ. एस. जयशंकर
C. प्रो. डॉ. सिकंदर कुमार
D. बिबेक देबरॉय
उत्तर: C) प्रो. डॉ. सिकंदर कुमार
व्याख्या:
- ‘India’s Economic Empowerment in the Modi Era’ पुस्तक प्रो. डॉ. सिकंदर कुमार ने लिखी है, जिसका विमोचन उपराष्ट्रपति द्वारा किया गया।
- पुस्तक में भारत की आर्थिक विकास यात्रा, सुधार और वैश्विक आर्थिक स्थिति पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई है।
प्रश्न 04. भारत का पहला शून्य-अपशिष्ट (Zero-Waste) मॉडल आधारित ई-कचरा पार्क कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
A. पुणे, महाराष्ट्र
B. बेंगलुरु, कर्नाटक
C. हैदराबाद, तेलंगाना
D. होलम्बी कलां, दिल्ली
उत्तर: D) होलम्बी कलां, दिल्ली
व्याख्या:
- दिल्ली के होलम्बी कलां में देश का पहला शून्य-अपशिष्ट (Zero-Waste) मॉडल आधारित ई-कचरा पार्क (E-Waste Park) स्थापित किया जा रहा है।
- यह पार्क इलेक्ट्रॉनिक कचरे (E-Waste) के सुरक्षित निपटारे तथा प्रदूषण को कम करने में सहायक होगा।
प्रश्न 05. दिसंबर 2025 में ICC महिला T20I रैंकिंग में कौन-सी भारतीय क्रिकेटर ने शीर्ष गेंदबाजो में अपना स्थान बनाया?
A. दीप्ति शर्मा
B. पूजा वस्त्राकर
C. रेणुका सिंह
D. राधा यादव
उत्तर: A) दीप्ति शर्मा
व्याख्या:
- दिसंबर 2025 में जारी ICC महिला T20I रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने नंबर 1 पर अपनी जगह बनाई।
- उनके निरंतर प्रयास, मेहनत तथा शानदार गेंदबाजी ने उन्हें वैश्विक स्तर पर यह उपलब्धि दिलाई है।
प्रश्न 06. हाल ही में ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ के अवसर पर किस संस्थान ने अपनी नई सतत ऊर्जा नीति (Sustainable Energy Policy) की शुरुआत की?
A. NTPC
B. ONGC
C. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
D. भारतीय रेलवे
उत्तर: C) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
व्याख्या:
- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ पर अपनी नई सतत ऊर्जा नीति का शुभारम्भ किया है।
- यह नीति ऊर्जा दक्षता बढाने, नवीन ऊर्जा उपयोग को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने पर केंद्रित है।
प्रश्न 07. प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल, जिनका हाल ही में निधन हुआ, वे किस भाषा के प्रसिद्ध लेखक थे?
A. हिंदी
B. बंगाली
C. मराठी
D. गुजराती
उत्तर: A) हिंदी
व्याख्या:
- प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल हिंदी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे, जिनका हाल ही में निधन हुआ।
- वे अपने विशिष्ट साहित्यिक रचनाओं, कथाओं तथा उपन्यासों के लिए जाने जाते है।
प्रश्न 08. हाल ही में ग्लोबल चेस लीग (GCL) के तीसरे सीजन का खिताब किसने जीता?
A. पीबीजी अलास्कन नाइट्स
B. त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स
C. अल्पाइन एसजी पाइपर्स
D. मुंबा मास्टर्स
उत्तर: C) अल्पाइन एसजी पाइपर्स
व्याख्या:
- ग्लोबल चेस लीग (GCL) के तीसरे सीजन में ‘अल्पाइन एसजी पाइपर्स’ टीम ने फाइनल जीतकर, यह खिताब अपने नाम किया।
- इस प्रतियोगिता में विश्व के शीर्ष ग्रैंडमास्टर्स ने भाग लिया।
प्रश्न 09. IIT दिल्ली ने एटॉमिक फोर्स माइक्रोस्कोपी अनुसंधान के लिए कौन-सा AI एजेंट विकसित किया?
A. विज्ञान-बॉट (Vigyan-Bot)
B. एआई-मित्र (AI-Mitra)
C. नैनो-एआई (Nano-AI)
D. इला (ILA (Artificially Intelligent Lab Assistant))
उत्तर: D) इला [ILA (Artificially Intelligent Lab Assistant)]
व्याख्या:
- हालक ही में IIT दिल्ली के शोधकर्ताओं ने ‘इला’ (AILA) नामक AI एजेंट विकसित किया है, जो एटॉमिक फोर्स माइक्रोस्कोपी (Atomic Force Microscopi) के अनुसंधान कार्यों को आटोमेटिक रूप से संचालित कर सकता है।
- यह AI एजेंट सूक्ष्म स्तर पर डेटा विश्लेषण, इमेजिंग और प्रयोगों में सहायता प्रदान करता है।
प्रश्न 10. महिला प्रीमियर लीग 2026 में ‘दिल्ली कैपिटल्स’ टीम का नया कप्तान किसे नियुक्त किया गया है?
A. जेमिमाह रोड्रिग्स
B. शेफाली वर्मा
C. हरमनप्रीत कौर
D. मेग लैनिंग
उत्तर: A) जेमिमाह रोड्रिग्स
व्याख्या:
- जेमिमाह रोड्रिग्स को महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के लिए ‘दिल्ली कैपिटल्स’ का नया कप्तान चुना गया है।
- जेमिमाह टीम की अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनके नेतृत्व में टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
प्रश्न 11. भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने हाल ही में देश का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत किस नाम से कमीशन किया है?
A. समुद्र शक्ति
B. समुद्र प्रताप
C. समुद्र प्रहरी
D. समुद्र पहरेदार
उत्तर: B) समुद्र प्रताप
व्याख्या:
- भारतीय तटरक्षक बल ने स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रताप’ को कमीशन किया है, जो गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में निर्मित हुआ है।
- यह पोत समुद्री तेल रिसाव जैसी आपदाओं के प्रबंधन और समुद्री प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायता प्रदान करेगा।
प्रश्न 12. हाल ही में संपन्न ICAO के 42वें सत्र में किस देश को कार्यकाल 2025-28 के लिए परिषद में फिर से चुना गया है?
A. चीन
B. भारत
C. ब्राजील
D. जापान
उत्तर: B) भारत
व्याख्या:
- भारत को अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (ICAO) की परिषद के 2025-28 के कार्यकाल के लिए भारी समर्थन के साथ फिर से निर्वाचित किया गया है।
- यह चुनाव विमानन सुरक्षा और वैश्विक मानकों के विकास में भारत के समर्पण को दर्शाता है।
उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे। Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content प्राप्त करने के लिए Army Study के साथ जुड़े रहें और अपनी तैयारी को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएँ।