Current Affairs by Army Study:-
24 अक्टूबर 2025 करेंट अफेयर्स में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें शामिल हैं। हाल ही में वर्ष 2025 के नोबेल पुरस्कारों में ब्रुनकोव, रेक्सडेल और साकागुची को चिकित्सा क्षेत्र में सम्मानित किया गया, वहीं शांति पुरस्कार मारिया कोरिना मचाडो (वेनेजुएला) को मिला। भारतीय नौसेना ने ब्रिटेन के साथ ‘कोकण-2025’ अभ्यास शुरू किया और भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिली। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश ने 99.03% साक्षरता दर के साथ चौथा पूर्ण साक्षर राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया।
शिक्षा, विज्ञान और खेल के क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। IISc बेंगलोर ने 2026 की टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में शीर्ष भारतीय संस्थान का स्थान प्राप्त किया। मीराबाई चानू ने विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता, जबकि भारत ने विश्व पैरा एथलेटिक्स में 22 पदक जीते। भारत ने भूटान के साथ दो सीमा पार रेल परियोजनाओं पर सहमति जताई और मोलदोवा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 107वां सदस्य बना।
प्रश्न 01. हाल ही में 2025 में ब्रुनकोव, रेक्सडेल, साकागुची को नोबेल पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया गया है?
a) रसायन क्षेत्र
b) चिकित्सा क्षेत्र
c) साहित्य क्षेत्र
d) शांति क्षेत्र
उत्तर: b) चिकित्सा क्षेत्र
व्याख्या:
- वर्ष 2025 का नोबेल पुरस्कार ब्रुनकोव, रेक्सडेल और साकागुची को चिकित्सा क्षेत्र में प्रदान किया गया।
- वहीं शांति पुरस्कार मारिया मेधाओ को दिया गया।
प्रश्न 02. भारतीय नौसेना ने किसके साथ संयुक्त अभ्यास ‘कोकण-2025’ प्रारंभ किया है?
a) इंडोनेशिया
b) ब्रिटेन
c) श्रीलंका
d) मालदीव
उत्तर: b) ब्रिटेन
व्याख्या:
- भारतीय नौसेना ने ब्रिटेन के साथ ‘कोकण-2025’ नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है।
- इस अभ्यास में एचएमएस वॉरियर और आईएनएस इन्द्रणी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
प्रश्न 03. राष्ट्रमंडल खेल-2030 कहाँ आयोजित किए जाएंगे?
a) ब्रिटेन
b) ऑस्ट्रेलिया
c) बारबाडोस
d) भारत
उत्तर: d) भारत
व्याख्या:
- 2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत के अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित होंगे।
- भारत दूसरी बार इन खेलों की मेजबानी करेगा, पहली बार 2010 में दिल्ली में हुए थे।
प्रश्न 04. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने किस आयु वर्ग के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क माफ किया है?
a) 5 से 7 वर्ष
b) 15 से 17 वर्ष
c) 7 से 15 वर्ष
d) 5 से 18 वर्ष
उत्तर: b) 15 से 17 वर्ष
व्याख्या:
- UIDAI ने 15 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आधार कार्ड के बायोमेट्रिक अपडेट का शुल्क माफ किया है।
- यह निर्णय युवाओं को डिजिटल पहचान में सुविधा प्रदान करने हेतु लिया गया।
प्रश्न 05. हाल ही में केन्द्र के ‘विकसित भारत बिल्डथॉन’ का ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है?
a) शुभांशु शुक्ला
b) शरथ कमल
c) सानिया मिर्जा
d) नीरज चोपड़ा
उत्तर: a) शुभांशु शुक्ला
व्याख्या:
- शुभांशु शुक्ला को विकसित भारत बिल्डथॉन का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।
- वे भारत के 634वें अंतरिक्ष यात्री हैं।
प्रश्न 06. महिला हॉकी एशिया कप-2025 की उपविजेता टीम कौन-सी है?
a) भारत
b) चीन
c) बांग्लादेश
d) पाकिस्तान
उत्तर: a) भारत
व्याख्या:
- महिला हॉकी एशिया कप-2025 का विजेता चीन रहा जबकि भारत उपविजेता रहा।
- पुरुष वर्ग में दक्षिण कोरिया उपविजेता रहा।
प्रश्न 07. हाल ही में भारत में इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) का ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है?
a) सुनील छेत्री
b) संजू सैमसन
c) माइकल ओवेन
d) रोहित शर्मा
उत्तर: b) संजू सैमसन
व्याख्या:
- भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन को इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) का भारत में ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
- वे भारत के पाँचवें ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
प्रश्न 08. विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं?
a) 22
b) 18
c) 11
d) 9
उत्तर: a) 22
व्याख्या:
- भारत ने दिल्ली में आयोजित 12वें विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुल 22 पदक जीते।
- यह प्रदर्शन भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ रहा।
प्रश्न 09. 2025 विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं की 48 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक किसने जीता?
a) सजीता चानू
b) कर्णम मल्लेश्वरी
c) मीराबाई चानू
d) कुंजारानी देवी
उत्तर: c) मीराबाई चानू
व्याख्या:
- मीराबाई चानू ने 199 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक जीता।
- वे 2000 के बाद से ओलंपिक और विश्व दोनों में पदक जीतने वाली प्रमुख भारतीय महिला हैं।
प्रश्न 10. हाल ही में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कहां निवासियों को मालिकाना हक देने के लिए ‘म्हाजघर योजना शुरू की?
a) महाराष्ट्र
b) तमिलनाडु
c) बिहार
d) गोवा
उत्तर: d) गोवा
व्याख्या:
- गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा में ‘माझघर योजना’ की शुरुआत की।
- इस योजना का उद्देश्य राज्य के निवासियों को मालिकाना हक प्रदान करना है।
प्रश्न 11. हाल ही में 99.03 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ चौथा पूर्ण साक्षर राज्य कौन-सा बना है?
a) केरल
b) त्रिपुरा
c) मिजोरम
d) हिमाचल प्रदेश
उत्तर: d) हिमाचल प्रदेश
व्याख्या:
- हिमाचल प्रदेश ने 99.03% साक्षरता दर हासिल कर देश का चौथा पूर्ण साक्षर राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया।
- इससे पहले पूर्ण साक्षर राज्य केरल, मिजोरम और गोवा थे।
प्रश्न 12. Cop-30 (संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन) 2025 कहां आयोजित किया गया?
a) कनाडा
b) भारत
c) दक्षिण अफ्रीका
d) ब्राजील
उत्तर: d) ब्राजील
व्याख्या:
- संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP-30 का आयोजन ब्राजील के बेलें, अमेजन शहर में हुआ।
- यह सम्मेलन वैश्विक तापमान वृद्धि और जलवायु नीतियों पर केंद्रित रहा।
प्रश्न 13. हाल ही में 89वें ग्रैंडमास्टर के रूप में किसे चुना गया है?
a) एल.आर. श्री हरि
b) ए.आर. हरि कृष्ण
c) दिव्या देशमुख
d) एस. रोहित कृष्ण
उत्तर: d) एस. रोहित कृष्ण
व्याख्या:
- शतरंज खिलाड़ी एस. रोहित कृष्ण को भारत का 89वां ग्रैंडमास्टर घोषित किया गया।
- वहीं दिव्या देशमुख भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर बनीं।
प्रश्न 14. किन दो देशों के बीच सरक्रीक विवाद का मुद्दा बना हुआ है?
a) भारत–चीन
b) भारत–नेपाल
c) भारत–पाकिस्तान
d) भारत–भूटान
उत्तर: c) भारत–पाकिस्तान
व्याख्या:
- सरक्रीक विवाद भारत और पाकिस्तान के बीच कच्छ क्षेत्र (गुजरात) में स्थित है।
- यह समुद्री सीमा निर्धारण से जुड़ा एक प्रमुख विवाद है।
प्रश्न 15. हाल ही में भारतीय वायुसेना ने अपना 93वां स्थापना दिवस कहां मनाया है?
a) चेन्नई
b) बैंगलोर
c) गाजियाबाद
d) दिल्ली
उत्तर: c) गाजियाबाद
व्याख्या:
- भारतीय वायुसेना ने अपना 93वां स्थापना दिवस उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर मनाया।
- वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी।
प्रश्न 16. हाल ही में टाइम्स हायर एजुकेशन की विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग 2026 में शीर्ष स्थान पाने वाला भारतीय संस्थान कौन-सा है?
a) सविता इंस्टिट्यूट, चेन्नई
b) IISc बेंगलोर
c) शूलिनी विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश
d) जामिया मिलिया, नई दिल्ली
उत्तर: b) IISc बेंगलोर
व्याख्या:
- भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलोर को 2026 की टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में भारत में शीर्ष स्थान मिला।
- विश्व स्तर पर इसने अनुसंधान और नवाचार में उच्च प्रदर्शन किया।
प्रश्न 17. हाल ही में ‘वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972’ में संशोधन करने वाला पहला राज्य कौन-सा बना?
a) केरल
b) तेलंगाना
c) तमिलनाडु
d) कर्नाटक
उत्तर: a) केरल
व्याख्या:
- केरल पहला राज्य बना जिसने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 में संशोधन किया।
- यह संशोधन स्वर्णजली (हाथी संरक्षण) और राज्य संरक्षण क्षेत्र के विस्तार हेतु किया गया।
प्रश्न 18. हाल ही में 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है?
a) लास्जलो क्रास्ज्नाहोरकाई
b) ब्रुनकोव, रैम्सडेल
c) मारिया कोरिना मचाडो
d) कितागावा
उत्तर: c) मारिया कोरिना मचाडो
व्याख्या:
- वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
- उन्हें लोकतंत्र और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए यह सम्मान मिला।
प्रश्न 19. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 107वां सदस्य कौन बना है?
a) वियतनाम
b) इंडोनेशिया
c) सीरिया
d) मोलदोवा
उत्तर: d) मोलदोवा
व्याख्या:
- यूरोपीय देश मोलदोवा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का 107वां सदस्य बना।
- ISA का मुख्यालय गुड़गांव (हरियाणा) में स्थित है।
प्रश्न 20. भारत और भूटान ने हाल ही में कितनी सीमा पार रेलवे लाइनों के निर्माण पर सहमति जताई है?
a) एक
b) दो
c) तीन
d) चार
उत्तर: b) दो
व्याख्या:
- भारत और भूटान ने दो सीमा पार रेलवे लाइनों के निर्माण पर सहमति व्यक्त की।
- यह पहल दोनों देशों के बीच व्यापार और संपर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 24 अक्टूबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।
उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे।
Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।