✦ Army Study Current Affairs:-
23 March 2026 Current Affairs में हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया गया है। ये करंट अफेयर्स प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं।
Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आप आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
23 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में ‘विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2026’ (World Happiness Report 2026) में भारत कौनसे स्थान पर रहा?
A. 115वां
B. 116वां
C. 120वां
D. 121वां
उत्तर: B) 116वां
व्याख्या:
- विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2026 (World Happiness Report 2026) में भारत 116वें स्थान पर आया। फिनलैंड इसमें प्रथम स्थान पर रहा।
प्रश्न 02. केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने हाल ही में 100 करोड़ रुपये की ‘एकीकृत एक्वा पार्क’ परियोजना कहाँ प्रारम्भ करने की घोषणा की है?
A. राजस्थान
B. असम
C. उत्तर प्रदेश
D. जम्मू-कश्मीर
उत्तर: D) जम्मू-कश्मीर
व्याख्या:
- यह परियोजना कोकरनाग (अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर) में प्रारम्भ की जा रही है।
- मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और स्थानीय रोजगार के नए साधन उत्पन्न करने के उद्देश्य से यह परियोजना शुरू की जा रही है।
प्रश्न 03. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने गोद लेने वाली माताओं के लिए कितने सप्ताह का अवकाश देने का आदेश दिया है?
A. 4 सप्ताह
B. 8 सप्ताह
C. 12 सप्ताह
D. 20 सप्ताह
उत्तर: C) 12 सप्ताह
व्याख्या:
- सुप्रीम कोर्ट ने गोद लेने वाली माताओं को 12 सप्ताह का मातृत्व अवकाश देने का निर्देश दिया है।
- यह निर्णय मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 के तहत लागू किया गया है।
प्रश्न 04. भारत सरकार ने ‘प्रम्बानन मंदिर कॉम्प्लेक्स’ की मरम्मत के लिए हाल ही में किस देश के साथ समझौता किया है?
A. इंडोनेशिया
B. मलेशिया
C. म्यांमार
D. लाओस
उत्तर: A) इंडोनेशिया
व्याख्या:
- भारत ने प्रम्बानन मंदिर (जावा द्वीप) परिसर की मरम्मत के लिए इंडोनेशिया से समझौता किया है।
प्रश्न 05. हाल ही में इंडिया पोस्ट ने तेज डिलीवरी के लिए कितने महानगरों में ’24 स्पीड पोस्ट’ सेवा लॉन्च की है?
A. 3
B. 4
C. 5
D. 6
उत्तर: D) 6
व्याख्या:
- यह सेवा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में शुरू की गई है।
- इसका उद्देश्य 24 घंटे में डिलीवरी सुनिश्चित करना है।
प्रश्न 06. हाल ही में NBSL में BHIM पेमेंट ऐप के लिए किसे ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है?
A. संजू सैमसन
B. अभिषेक शर्मा
C. महेन्द्र सिंह धोनी
D. नीरज चोपड़ा
उत्तर: C) महेन्द्र सिंह धोनी
व्याख्या:
- महेन्द्र सिंह धोनी को BHIM ऐप का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
- BHIM ऐप को 2016 में लॉन्च किया गया था, जिसका उद्देश्य डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 07. बहुराष्ट्रीय अभ्यास ‘सी ड्रैगन 2026’ हाल ही में कहाँ आयोजित हुआ है?
A. मॉरीशस
B. गुआम
C. मेडागास्कर
D. सेशेल्स
उत्तर: B) गुआम
व्याख्या:
- गुआम (पश्चिमी प्रशांत महासागर) में एंटी-सबमरीन वारफेयर अभ्यास ‘सी ड्रैगन 2026‘ का आयोजन किया गया।
प्रश्न 08. हाल ही में सबसे कम उम्र में अरबपति बनने का नया रिकॉर्ड किसने बनाया है?
A. रितेश अग्रवाल
B. सूर्या मिधा
C. कैवल्य वोहरा
D. आदित पालिचा
उत्तर: B) सूर्या मिधा
व्याख्या:
- सूर्या मिधा ने 22 वर्ष की आयु में अरबपति बनने का रिकॉर्ड बनाया।
- उन्होंने मार्क जुकरबर्ग का रिकॉर्ड तोड़ा।
प्रश्न 09. GSI ने किस राज्य के कालिंजर किले के इलाके को हाल ही में राष्ट्रीय भू-विरासत स्थल घोषित किया है?
A. उत्तराखण्ड
B. कर्नाटक
C. उत्तर प्रदेश
D. राजस्थान
उत्तर: C) उत्तर प्रदेश
व्याख्या:
- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्थित कालिंजर किले को GSI द्वारा राष्ट्रीय भू-विरासत स्थल घोषित किया गया।
प्रश्न 10. हाल ही में किस राज्य के लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में एक मध्यकालीन गजपति शिलालेख की खोज हुई है?
A. आंध्र प्रदेश
B. उत्तर प्रदेश
C. झारखण्ड
D. कर्नाटक
उत्तर: A) आंध्र प्रदेश
व्याख्या:
- गजपति शिलालेख गुंटूर (आंध्र प्रदेश) में खोजा गया है।
- इससे मध्यकालीन इतिहास और धार्मिक परंपराओं की जानकारी मिलती है।
प्रश्न 11. स्थानीय शिल्प को वैश्विक बाजारों तक पहुँचाने के लिए RISA ब्रांड किसने लॉन्च किया है?
A. ग्रामीण विकास मंत्रालय
B. शहरी विकास मंत्रालय
C. जनजातीय मामलों का मंत्रालय
D. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
उत्तर: C) जनजातीय मामलों का मंत्रालय
व्याख्या:
- RISA का लक्ष्य जनजातीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुँचाना है।
- यह पहल जनजातीय कारीगरों को उनकी आय बढ़ाने में मदद करती है।
प्रश्न 12. हिन्दी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 से किसे सम्मानित करने की घोषणा हुई है?
A. भरखामा
B. जीतेजी इलाहाबाद
C. क्रिमसन स्प्रिंग
D. सफ़र जारी है
उत्तर: B) जीतेजी इलाहाबाद
व्याख्या:
- ममता कालिया को उनकी पुस्तक जीतेजी इलाहाबाद के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
प्रश्न 13. हाल ही में सेंट्रल बैंकिंग, लंदन द्वारा ‘इनिशिएटिव ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया गया है?
A. नीति आयोग
B. SBI
C. SEBI
D. RBI
उत्तर: D) RBI
व्याख्या:
- RBI को डिजिटल भुगतान और नवाचार के लिए यह सम्मान मिला।
प्रश्न 14. हाल ही में साफ हाइड्रोजन और डीसेलिनेशन के लिए MXene बेस्ड मटेरियल किस संस्थान ने विकसित किया है?
A. IIT गुवाहाटी- असम
B. IIT मद्रास
C. IIT कानपुर
D. IIT पटना
उत्तर: A) IIT गुवाहाटी- असम
व्याख्या:
- यह MXene आधारित मटेरियल जल शुद्धिकरण और ऊर्जा उत्पादन में उपयोगी है।
- यह शोध स्वच्छ ऊर्जा तकनीक के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 15. भारत सरकार द्वारा पहला BIMSTEC युवा पेशेवर विनियम कार्यक्रम कहाँ आयोजित किया गया?
A. मध्य प्रदेश
B. महाराष्ट्र
C. केरल
D. तमिलनाडु
उत्तर: B) महाराष्ट्र
व्याख्या:
- क्षेत्रीय सहयोग और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए BIMSTEC युवा पेशेवर विनियम कार्यक्रम मुंबई और पुणे में आयोजित किया गया।
प्रश्न 16. साजिबू चेइराओबा नववर्ष उत्सव भारत में कहाँ मनाया गया है?
A. केरल
B. मणिपुर
C. असम
D. मिजोरम
उत्तर: B) मणिपुर
व्याख्या:
- साजिबू चेइराओबा मणिपुर का पारंपरिक नववर्ष उत्सव है। यह मैतेई समुदाय में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
प्रश्न 17. हाल ही में वर्ल्ड बैंक ने भारत के किस राज्य में एयर क्वालिटी सुधारने के लिए कार्यक्रम प्रारम्भ किया है?
A. उत्तर प्रदेश
B. पंजाब
C. राजस्थान
D. महाराष्ट्र
उत्तर: A) उत्तर प्रदेश
व्याख्या:
- उत्तर प्रदेश में वायु प्रदूषण की मोजुदा स्थति को सुधारने के लिए वर्ल्ड बैंक और भारत सरकार ने एक कार्यक्रम शुरू किया गया है।
प्रश्न 18. ‘अमोघ ज्वाला’ अभ्यास हाल ही में किस राज्य में किया गया?
A. महाराष्ट्र
B. उत्तर प्रदेश
C. गुजरात
D. मध्य प्रदेश
उत्तर: B) उत्तर प्रदेश
व्याख्या:
- अमोघ ज्वाला अभ्यास झांसी (बबीना रेंज) में आयोजित किया गया।
- इसका उद्देश्य सेना की युद्ध क्षमता का परीक्षण करना है।
प्रश्न 19. चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जिया ओकांग विलेज स्थापित कर रहा है। ये भारत के किस राज्य को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहे हैं?
A. लद्दाख
B. असम
C. सिक्किम
D. अरुणाचल प्रदेश
उत्तर: D) अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या:
- यह गतिविधि अरुणाचल प्रदेश की सीमा सुरक्षा को प्रभावित करती है।
- ये गाँव रणनीतिक (डुअल-यूज) महत्व रखते हैं।
प्रश्न 20. हाल ही में भारत ने मेट्रो नेटवर्क में दुनिया के सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क में कौन सा स्थान हासिल किया है?
A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. चौथा
उत्तर: C) तीसरा
व्याख्या:
- भारत अब चीन और अमेरिका के बाद तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क वाला देश है।
- देश में तेजी से मेट्रो विस्तार हो रहा है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 21 March 2026 Current Affairs Quiz
➞ 20 March 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

