Army Study icon Image

By: Army Study

On: December 22, 2025

Follow

22 December 2025 Current Affairs

Current Affairs by Army Study:-

22 दिसंबर 2025 के करेंट अफेयर्स राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घटित महत्वपूर्ण घटनाओं पर केंद्रित हैं। इन प्रश्नों में ISRO द्वारा गगनयान मिशन के लिए ड्रोग पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा ‘कर्मश्री’ योजना का नाम बदलकर ‘महात्मा श्री’ करना, और अमेरिका के NDAA में भारत के परमाणु दायित्व मानदंडों को लेकर की गई टिप्पणी, INS सिंधुघोष पनडुब्बी का सेवामुक्त होना, तमिलनाडु की संस्कृति पर आधारित पुस्तक का विमोचन, और जेपी मॉर्गन द्वारा मुंबई में एशिया का सबसे बड़ा GCC स्थापित करने की घोषणा जैसी प्रमुख खबरें शामिल हैं।

इसके अलावा, खेल और पर्यावरण से जुड़ी खबरों में WTL 2025 का खिताब ऑस्ट्रेलियन मावेरिक्स काइट्स द्वारा जीतना, गुवाहाटी में भारत के पहले नेचर-थीम एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन, मेघालय की ग्रीन डिपोजिट योजना, हिमंता बिस्वा सरमा को राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार, 21 दिसंबर को विश्व बास्केटबॉल दिवस, और ऑस्ट्रेलिया की गन बायबैक स्कीम जैसी ख़बरें भी इन प्रश्नों में शामिल है।


प्रश्न 01. ISRO ने गगनयान मिशन के लिए ‘ड्रोग पैराशूट सिस्टम’ का सफल परीक्षण कहाँ किया?

A. श्री हरिकोटा
B. महेंद्रगिरी
C. टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला, चंडीगढ़
D. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र

उत्तर: C) टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला, चंडीगढ़

व्याख्या:

  • यह परीक्षण टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) चंडीगढ़ में किया गया।
  • ड्रोग पैराशूट क्रू मॉड्यूल की गति कम करने में सहायक होता है।

प्रश्न 02. किस राज्य सरकार ने ‘कर्मश्री’ योजना का नाम बदलकर ‘महात्मा श्री’ कर दिया है?

A. राजस्थान
B. पश्चिम बंगाल
C. छत्तीसगढ़
D. मध्य प्रदेश

उत्तर: B) पश्चिम बंगाल

व्याख्या:

  • पश्चिम बंगाल सरकार ने ग्रामीण रोजगार योजना ‘कर्मश्री’ योजना का नाम बदलकर ‘महात्मा श्री’ किया है।
  • यह योजना मनरेगा की तर्ज पर रोजगार उपलब्ध कराती है।

प्रश्न 03. अमेरिका ने NDAA में भारत के किस क्षेत्र के नियमों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप करने की बात कही है?

A. साइबर सुरक्षा
B. समुद्री सुरक्षा
C. अंतरिक्ष मलबा प्रबंधन
D. परमाणु दायित्व मानदंड

उत्तर: D) परमाणु दायित्व मानदंड

व्याख्या:

  • NDAA में भारत के परमाणु दायित्व कानूनों पर टिप्पणी की गई है।
  • इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय परमाणु सहयोग को बढ़ाना है।

प्रश्न 04. 40 वर्षों की सेवा के बाद भारतीय नौसेना की कौन सी पनडुब्बी सेवामुक्त की गई है?

A. INS सिंधुघोष
B. INS अरिहंत
C. INS कलवरी
D. INS वेला

उत्तर: A) INS सिंधुघोष

व्याख्या:

  • INS सिंधुघोष किलो-क्लास पनडुब्बी थी।
  • इसने चार दशकों तक नौसेना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रश्न 05. ‘फेयर्स एंड फेस्टिवल्स: ट्रेडिशनल एंड एंशियंट कस्टम्स ऑफ तमिलनाडु’ पुस्तक का विमोचन किस के द्वारा किया?

A. साहित्य अकादमी
B. द हिंदू ग्रुप और तमिलनाडु पर्यटन विभाग
C. नेशनल बुक ट्रस्ट
D. संस्कृति मंत्रालय

उत्तर: B) द हिंदू ग्रुप और तमिलनाडु पर्यटन विभाग

व्याख्या:

  • यह एक कॉफी टेबल बुक है।
  • इसमें तमिलनाडु के पारंपरिक त्योहारों का सचित्र वर्णन है।

प्रश्न 06. कौन सी वैश्विक बैंकिंग कंपनी मुंबई में एशिया का सबसे बड़ा GCC स्थापित करेगी?

A. बैंक ऑफ अमेरिका
B. एचएसबीसी
C. सिटी बैंक
D. जेपी मॉर्गन

उत्तर: D) जेपी मॉर्गन

व्याख्या:

  • जेपी मॉर्गन ने मुंबई में नए GCC की घोषणा की है।
  • यह केंद्र तकनीक और वित्तीय सेवाओं का प्रमुख हब बनेगा।

प्रश्न 07. वर्ल्ड टेनिस लीग (WTL) 2025 का खिताब किस टीम ने जीता?

A. फाल्कन्स
B. ईगल्स
C. ऑस्ट्रेलियन मावेरिक्स काइट्स
D. हॉक्स

उत्तर: C) ऑस्ट्रेलियन मावेरिक्स काइट्स

व्याख्या:

  • टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।
  • WTL में विश्व के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी शामिल हुए थे।

प्रश्न 08. भारत का पहला ‘नेचर थीम’ वाला एयरपोर्ट टर्मिनल हाल ही में किस शहर में बनाया गया है?

A. गुवाहाटी
B. देहरादून
C. शिलांग
D. कोच्चि

उत्तर: A) गुवाहाटी

व्याख्या:

  • गुवाहाटी के लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘नेचर थीम’ वाला एयरपोर्ट टर्मिनल बनाया गया है।
  • इसका डिजाइन प्रकृति आधारित और इको-फ्रेंडली अवधारणा पर है।

प्रश्न 09. इकोटूरिज्म स्थलों पर प्लास्टिक प्रदूषण नियंत्रित करने हेतु ‘ग्रीन डिपोजिट योजना’ किस राज्य ने शुरू की है?

A. उत्तराखंड
B. मेघालय
C. हिमाचल प्रदेश
D. सिक्किम

उत्तर: B) मेघालय

व्याख्या:

  • मेघालय सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए यह योजना शुरू की है।
  • प्लास्टिक कचरा लौटाने पर पर्यटकों को डिपोजिट राशि वापस की जाती है।

प्रश्न 10. ‘SIES श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार’ से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया है?

A. पेमा खांडू
B. एन. बीरेन सिंह
C. हिमंता बिस्वा सरमा
D. माणिक साहा

उत्तर: C) हिमंता बिस्वा सरमा

व्याख्या:

  • असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को यह पुरस्कार मिला है।
  • उन्हें सार्वजनिक नेतृत्व और प्रशासनिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

प्रश्न 11. ‘विश्व बास्केटबॉल दिवस’ (World Basketball Day) प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

A. 29 अगस्त
B. 21 दिसंबर
C. 15 जनवरी
D. 10 नवंबर

उत्तर: B) 21 दिसंबर

व्याख्या:

  • विश्व स्तर पर बास्केटबॉल खेल के महत्व को दर्शाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने इसे शांति और विकास से जोड़ा है।

प्रश्न 12. बॉन्डी बीच हमले के बाद किस देश ने ‘गन बायबैक स्कीम’ की घोषणा की है?

A. अमेरिका
B. न्यूजीलैंड
C. यूनाइटेड किंगडम
D. ऑस्ट्रेलिया

उत्तर: D) ऑस्ट्रेलिया

व्याख्या:

  • बॉन्डी बीच घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया सरकार ने यह योजना घोषित की।
  • इसका उद्देश्य अवैध और अतिरिक्त हथियारों को वापस लेना है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करंट अफेयर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि आप प्रतिदिन Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC जैसी विभिन्न परीक्षाओं में आपके स्कोर को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। आपकी तैयारी को सहज बनाने के लिए 22 दिसंबर 2025 की प्रमुख घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर तथा उनकी संक्षिप्त व्याख्या तैयार की है। ये प्रश्न न केवल आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे, बल्कि पूरे वर्ष 2025 की Current Affairs समझने में भी सहायक होंगे।

उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे। Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content प्राप्त करने के लिए Army Study के साथ जुड़े रहें और अपनी तैयारी को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएँ।

1 thought on “22 December 2025 Current Affairs”

Leave a Comment