Army Study icon Image

By: Army Study

On: March 20, 2026

Follow

20 March 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

20 March 2026 Current Affairs में हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया गया है। ये करंट अफेयर्स प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं।

Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आप आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


20 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने पहली बार किस व्यक्ति को निष्क्रिय इच्छामृत्यु की मंजूरी दी है?

A. यशवंत सिंह
B. हरीश राणा
C. राजू शर्मा
D. आदित्य त्रिपाठी

उत्तर: B) हरीश राणा

व्याख्या:

  • उच्चतम न्यायालय ने मार्च 2026 में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए उत्तर प्रदेश के 32 वर्षीय हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दी है, हरीश पिछले 13 सालो से Permanent Vegetative State (PVS) में थे।

प्रश्न 02. ज्ञानपीठ पुरस्कार 2025 से किसे सम्मानित किया गया है?

A. आर. वैरामुथु
B. गुलजार
C. डॉ. विनोद कुमार शुक्ल
D. कुमार विश्वास

उत्तर: A) आर. वैरामुथु

व्याख्या:

  • प्रसिद्ध तमिल कवि आर. वैरामुथु को 2025 में 60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया, जो भारतीय साहित्य का सर्वोच्च सम्मान है।
  • 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार (2024) डॉ. विनोद कुमार शुक्ल को दिया गया था।

प्रश्न 03. विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 में सुमित अंतिल ने कौनसा पदक जीता?

A. स्वर्ण पदक
B. कांस्य पदक
C. रजत पदक
D. a व b दोनों

उत्तर: A) स्वर्ण पदक

व्याख्या:

  • पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने F64 भाला फेंक स्पर्धा में 69.25 मीटर दूर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता।
  • इस प्रतियोगिता का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में हुआ।

प्रश्न 04. हाल ही में कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया गया है?

A. सचिन तेंदुलकर
B. राहुल द्रविड़
C. युवराज सिंह
D. एम. एस. धोनी

उत्तर: B) राहुल द्रविड़

व्याख्या:

  • BCCI के नमन पुरस्कार 2026 में राहुल द्रविड़ और रोजर बिन्नी को यह सम्मान दिया गया।
  • द्रविड़, जिन्हें ‘द वॉल’ के नाम से भी जाना जाता है, इन्होने 24,000+ अंतरराष्ट्रीय रन बनाए और भारत को T-20 विश्व कप 2024 जिताने में योगदान दिया।

प्रश्न 05. भारत के 94वें शतरंज ग्रैंडमास्टर हाल ही में कौन बने हैं?

A. मयंक चक्रवर्ती
B. आरव डेंगला
C. आर्यन वार्ष्णेय
D. राहुल द्रविड़

उत्तर: A) मयंक चक्रवर्ती

व्याख्या:

  • असम के मयंक चक्रवर्ती ने स्वीडन में अपना अंतिम GM नॉर्म पूरा किया और भारत के 94वें ग्रैंडमास्टर बने।
  • वे पूर्वोत्तर भारत के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की और 2500 Elo रेटिंग पार की।

प्रश्न 06. Fitch Ratings द्वारा साल 2026 में भारत की GDP वृद्धि दर कितने प्रतिशत अनुमानित है?

A. 6.1%
B. 7.5%
C. 6.9%
D. 6.7%

उत्तर: B) 7.5%

व्याख्या:

  • Fitch Ratings ने मजबूत घरेलू मांग को देखते हुए भारत की GDP वृद्धि दर 7.5% अनुमानित की है।
  • अगले वर्ष (2026-27) के लिए वृद्धि दर 6.7% रहने का अनुमान है, जो आर्थिक स्थिरता दर्शाता है।

प्रश्न 07. ‘पोली उमरीगर पुरस्कार’ से हाल ही में किस क्रिकेटर को सम्मानित किया गया है?

A. विराट कोहली
B. रोहित शर्मा
C. शुभमन गिल
D. मोहम्मद शमी

उत्तर: C) शुभमन गिल

व्याख्या:

  • शुभमन गिल को वर्ष 2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में यह पुरस्कार मिला है।
  • उन्होंने तीनों प्रारूपों (Test, ODI, T20) में शानदार प्रदर्शन किया।

प्रश्न 08. अंतरराष्ट्रीय रेल कोच एक्सपो 2026 का आयोजन हाल ही में कहाँ हुआ?

A. कानपुर
B. नासिक
C. बेंगलुरू
D. चेन्नई

उत्तर: D) चेन्नई

व्याख्या:

  • IRCE 2026 का आयोजन ICF चेन्नई में हुआ जहाँ 125+ कंपनियों ने भाग लिया। यहाँ आधुनिक रेल तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।
  • वंदे भारत ट्रेन का निर्माण भी इसी फैक्ट्री में होता है।

प्रश्न 09. प्रतिष्ठित M.P. बिड़ला स्मारक पुरस्कार से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया है?

A. नरेन्द्र सिंघानिया
B. यशवंत गुप्ता
C. आलोक राठौड़
D. मानसी शर्मा

उत्तर: B) यशवंत गुप्ता

व्याख्या:

  • प्रो. यशवंत गुप्ता को खगोल भौतिकी और रेडियो खगोल विज्ञान में योगदान हेतु यह पुरस्कार मिला है।
  • वे NCRA-TIFR के निदेशक हैं और अंतरिक्ष अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

प्रश्न 10. ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड किसे मिला?

A. वन बेटल आफ्टर अनअदर
B. सेंटीमेंटल वैल्यू
C. ऑल द एम्प्टी रूम्स
D. मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन

उत्तर: A) वन बेटल आफ्टर अनअदर

व्याख्या:

  • 98वें अकादमी पुरस्कार 2026 में One Battle After Another ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 पुरस्कार जीते।
  • माइकल बी. जॉर्डन (Best Actor) और जेसी बकले (Best Actress) रहे।

प्रश्न 11. राष्ट्रीय शीत जल मत्स्य सम्मेलन 2026 का आयोजन हाल ही में कहाँ हुआ?

A. श्रीनगर
B. लेह
C. नई दिल्ली
D. कोयम्बटूर

उत्तर: A) श्रीनगर

व्याख्या:

  • राष्ट्रीय शीत जल मत्स्य सम्मेलन 2026 का आयोजन श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में किया गया। इस दौरान डल झील में वॉटर स्पोर्ट्स कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।

प्रश्न 12. हाल ही में HDFC-ERGO जनरल इंश्योरेंस के नए MD & CEO के रूप में किन्हें नियुक्त किया गया है?

A. पार्थनिल घोष
B. अनुज त्यागी
C. आशीष कुमार
D. संदीप नामर

उत्तर: A) पार्थनिल घोष

व्याख्या:

  • पार्थनिल घोष को HDFC-ERGO जनरल इंश्योरेंस का नया MD & CEO नियुक्त किया गया है।
  • यह नियुक्ति कंपनी की विकास रणनीति और डिजिटल विस्तार को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

प्रश्न 13. “लेख एंड एयर वॉच पहल” हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है?

A. उत्तरप्रदेश
B. उत्तराखण्ड
C. पंजाब
D. गुजरात

उत्तर: D) गुजरात

व्याख्या:

  • गुजरात सरकार ने Lake and Air Watch Initiative शुरू किया है। जिसका उद्देश्य वायु गुणवत्ता और जल स्रोतों की निगरानी करना है।
  • यह पहल पर्यावरण संरक्षण और शहरी प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रश्न 14. RBI द्वारा कब से कब तक डिजिटल पेमेंट्स जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया गया?

A. 8 -14 मार्च
B. 10 -17 मार्च
C. 9 -15 मार्च
D. 5 -12 मार्च

उत्तर: C) 9 – 15 मार्च

व्याख्या:

  • RBI ने 9-15 मार्च 2026 तक डिजिटल पेमेंट्स जागरूकता सप्ताह मनाया।
  • इसका उद्देश्य सुरक्षित डिजिटल लेनदेन (UPI, QR Code) को बढ़ावा देना, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में।

प्रश्न 15. डिजिटल ट्विन पहल को लागू करने वाला देश का पहला बंदरगाह हाल ही में कौनसा बन गया है?

A. वीओ चिदंबरनार बंदरगाह
B. पारादीप बंदरगाह
C. कांडला बंदरगाह
D. मुम्बई बंदरगाह

उत्तर: A) वीओ चिदंबरनार बंदरगाह

व्याख्या:

  • वीओ चिदंबरनार बंदरगाह (तमिलनाडु) भारत का पहला बंदरगाह बना जिसने डिजिटल ट्विन तकनीक लागू की है।
  • यह तकनीक रियल-टाइम डेटा और संचालन दक्षता को बेहतर बनाने में मदद करती है।

प्रश्न 16. जस्टिस लिसा गिल को हाल ही में किस हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है?

A. मद्रास
B. इलाहाबाद
C. बॉम्बे
D. अमरावती

उत्तर: D) अमरावती

व्याख्या:

  • जस्टिस लिसा गिल को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय (अमरावती) में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • यह नियुक्ति न्यायिक प्रणाली को मजबूत करने और मामलों के शीघ्र निपटारे के उद्देश्य से की गई है।

प्रश्न 17. अंतरराष्ट्रीय इस्लामोफोबिया विरोध दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

A. 13 मार्च
B. 14 मार्च
C. 15 मार्च
D. 12 मार्च

उत्तर: C) 15 मार्च

व्याख्या:

  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यह दिवस धार्मिक भेदभाव, घृणा और हिंसा के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर वर्ष 15 मार्च को मनाया जाता है।

प्रश्न 18. SEBI के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?

A. सीवी रमणा मूर्ति
B. आनंद सिंह
C. संदीप कुमार
D. ज्योति रावत

उत्तर: A) सीवी रमणा मूर्ति

व्याख्या:

  • सीवी रमणा मूर्ति को SEBI (भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड) का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है।
  • SEBI का मुख्य कार्य शेयर बाजार की निगरानी और निवेशकों के हितों की रक्षा करना है।

प्रश्न 19. मतुआ धर्म मेला का आयोजन हाल ही में किस राज्य में किया गया है?

A. जम्मू कश्मीर
B. पंजाब
C. महाराष्ट्र
D. पश्चिम बंगाल

उत्तर: D) पश्चिम बंगाल

व्याख्या:

  • मतुआ धर्म मेला का आयोजन ठाकुरनगर, पश्चिम बंगाल में हुआ।
  • यह मेला श्री हरिचंद ठाकुर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होता है और इसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं।

प्रश्न 20. केंचुए की “द्राविडा वक्षानिया” नामक नई प्रजाति की खोज हाल ही में किस राज्य में की गई?

A. ओडिशा
B. मणिपुर
C. केरला
D. सिक्किम

उत्तर: C) केरला

व्याख्या:

  • वैज्ञानिकों ने केरल के त्रिशूर जिले में स्थित पिच्ची-वचानी वन्यजीव अभयारण्य में नई प्रजाति ‘Dravida Vaksania’ की खोज की है।
  • यह खोज पश्चिमी घाट की जैव विविधता और मृदा पारिस्थितिकी के अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

19 March 2026 Current Affairs Quiz
18 March 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment