✦ Army Study Current Affairs:-
19 March 2026 Current Affairs में हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया गया है। ये करंट अफेयर्स प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं।
Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आप आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
19 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में द्विवार्षिक आर्कटिक सैन्य अभ्यास ‘कॉल्ड रिस्पांस’ (Cold Response) का आयोजन किस संगठन ने किया?
A. QUAD
B. G-7
C. NATO
D. SCO
उत्तर: C) NATO
व्याख्या:
- ‘Cold Response’ दो से ज्यादा देशो के बिच होने वाला सैन्य अभ्यास है। इसका नेतृत्व नॉर्वे करता है और इसमें NATO देशों की भागीदारी होती है।
प्रश्न 02. ‘ससून बंदरगाह’ के आधुनिकीकरण के लिए हाल ही में किस राज्य ने फिनलैंड की कंपनियों के साथ समझौता किया है?
A. महाराष्ट्र
B. गोवा
C. आंध्र प्रदेश
D. तमिलनाडु
उत्तर: A) महाराष्ट्र
व्याख्या:
- महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के ससून बंदरगाह के आधुनिकीकरण हेतु फिनलैंड की कंपनियों से समझौता किया है।
- यह परियोजना ब्लू इकोनॉमी और मत्स्य क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देगी।
प्रश्न 03. हाल ही में लंदन में आयोजित ‘India-UK Achievers Awards 2026’ में किस भारतीय नेता को सम्मानित किया गया है?
A. राजनाथ सिंह
B. एस. जयशंकर
C. जयंत चौधरी
D. नितिन गडकरी
उत्तर: C) जयंत चौधरी
व्याख्या:
- हाल ही में जयंत चौधरी को कौशल विकास क्षेत्र में योगदान के लिए लंदन में सम्मानित किया गया है।
- यह सम्मान भारतीय मूल के वैश्विक प्रतिभाओं और नेताओं को दिया जाता है।
प्रश्न 04. हाल ही में CISF का 57वां स्थापना दिवस समारोह कहाँ आयोजित किया गया?
A. ओडिशा
B. तमिलनाडु
C. महाराष्ट्र
D. उत्तर प्रदेश
उत्तर: A) ओडिशा
व्याख्या:
- CISF स्थापना दिवस (10 मार्च) पर 2026 का मुख्य समारोह ओडिशा में आयोजित हुआ।
प्रश्न 05. हाल ही में नए क्रिमिनल कानूनों और ICJS 2.0 को असरदार तरीके से लागू करने में किस राज्य ने देशभर में पहला स्थान हासिल है?
A. उत्तराखण्ड
B. हरियाणा
C. केरल
D. उत्तर प्रदेश
उत्तर: A) उत्तराखण्ड
व्याख्या:
- उत्तराखंड ने ICJS 2.0 के प्रभावी कार्यान्वयन में पहला स्थान प्राप्त किया।
- ICJS 2.0 पुलिस, न्यायालय और जेल डेटा को एकीकृत करती है, जिससे न्याय प्रक्रिया तेज होती है।
प्रश्न 06. हाल ही में 10,000 करोड़ रुपये के ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड जारी करने वाला भारत का पहला बैंक कौन सा बना?
A. RBI
B. बैंक ऑफ बड़ौदा
C. केनरा बैंक
D. इंडसइंड बैंक
उत्तर: B) बैंक ऑफ बड़ौदा
व्याख्या:
- बैंक ऑफ बड़ौदा ने 10,000 करोड़ रुपये के ग्रीन बॉन्ड जारी किए है।
- Net Zero लक्ष्य और सतत विकास को समर्थन देने के लिए यह पहल शुरू की गई है।
प्रश्न 07. हाल ही में भारत के सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार पैसिव यूथेनेशिया की इजाजत दी है, किस फैसले के आधार पर दी?
A. कॉमन कॉज जजमेंट, 2018
B. नवतेज सिंह जौहर मामला, 2018
C. शायरा बानो मामला, 2017
D. के. एस. पुट्टास्वामी मामला, 2017
उत्तर: A) कॉमन कॉज जजमेंट, 2018
व्याख्या:
- कॉमन कॉज जजमेंट (2018) में सुप्रीम कोर्ट ने Right to Die with Dignity को मान्यता दी है।
- इसमें लिविंग विल और पैसिव यूथेनेशिया को कानूनी आधार मिला।
प्रश्न 08. हाल ही में भारत सरकार ने यूरेशियन मार्केट के लिए कार्मा न्यूट्रास्युटिकल कॉरिडोर किसके सहयोग से लॉन्च किया?
A. रूस
B. कजाकिस्तान
C. उज्बेकिस्तान
D. किर्गिस्तान
उत्तर: C) उज्बेकिस्तान
व्याख्या:
- भारत-उज्बेकिस्तान ने न्यूट्रास्युटिकल कॉरिडोर शुरू किया। इसका उद्देश्य यूरेशियन बाजारों में भारतीय उत्पादों की पहुंच को बढ़ाना है।
प्रश्न 09. हाल ही में NHAI ने पहला नेशनल हाईवे ग्रीन कवर इंडेक्स लॉन्च किया है। NHAI ने ये किसके सहयोग से किया?
A. पर्यावरण मंत्रालय
B. DRDO
C. ISRO
D. IIT मद्रास
उत्तर: C) ISRO
व्याख्या:
- NHAI ने ISRO के सहयोग से देश का पहला ग्रीन कवर इंडेक्स विकसित किया है।
- यह सैटेलाइट आधारित तकनीक से हाईवे हरियाली का आकलन करता है।
प्रश्न 10. हाल ही में राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट के लिए जरूरी पार्ट्स बनाने के लिए डसॉल्ट एविएशन ने किसके साथ एक लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट किया है?
A. हिकल टेक्नोलॉजीज
B. पिक्सल
C. HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक)
D. अग्निकुल कॉस्मॉस
उत्तर: A) हिकल टेक्नोलॉजीज
व्याख्या:
- डसॉल्ट एविएशन ने Hical Technologies से राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट के लिए जरूरी पार्ट्स बनाने के लिए समझौता किया है।
प्रश्न 11.22 साल बाद देश के किस शहर को एशिया कप आर्चरी 2027 के दूसरे लेग की मेजबानी मिली है?
A. पुणे
B. कोलकाता
C. चंडीगढ़
D. दिल्ली
उत्तर: D) दिल्ली
व्याख्या:
- दिल्ली को 22 साल बाद Archery Asia Cup 2027 की मेजबानी मिली है।
- यह भारत में तीरंदाजी खेल के विकास को दर्शाता है।
प्रश्न 12. हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने किस राज्य में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है?
A. महाराष्ट्र
B. मध्य प्रदेश
C. उत्तर प्रदेश
D. गुजरात
उत्तर: C) उत्तर प्रदेश
व्याख्या:
- केंद्रीय कैबिनेट ने जेवर एयरपोर्ट, नोएडा के लिए ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी परियोजना को मंजूरी दे डी है।
- यह भारत का सबसे बड़ा आगामी एयरपोर्ट प्रोजेक्ट है।
प्रश्न 13. हाल ही में आर.एम. नचम्मा किस न्यूक्लियर पावर प्लांट की पहली महिला हेड बनी है?
A. कुडनकुलम
B. तारापुर
C. रावतभाटा
D. कैगा
उत्तर: D) कैगा
व्याख्या:
- आर.एम. नचम्मा कैगा परमाणु संयंत्र की पहली महिला प्रमुख बनी है।
प्रश्न 14. AAHAR 2026 का पार्टनर देश कौनसा है?
A. इटली
B. ब्राजील
C. जापान
D. सिंगापुर
उत्तर: A) इटली
व्याख्या:
- AAHAR 2026 का पार्टनर देश इटली है। यह खाद्य एवं आतिथ्य क्षेत्र में भारत-इटली संबंध मजबूत करेगा।
प्रश्न 15. हाल ही में हाउस ऑफ लॉर्ड्स में अमीर लोगों की जन्म से सुरक्षित सीटें रखने की व्यवस्था ‘हरिडिटरी पीयर्स’ (Hereditary Peers) को किसने खत्म किया है?
A. USA
B. जापान
C. ब्रिटेन
D. जर्मनी
उत्तर: C) ब्रिटेन
व्याख्या:
- ब्रिटेन ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स में वंशानुगत सीटें रखने की व्यवस्था की समाप्ति हो चुकी है।
- यह लोकतांत्रिक सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
प्रश्न 16. हाल ही में चर्चा में रहे ‘प्रोजेक्ट काल’ और ‘शेषनाग 150’ किससे संबंधित हैं?
A. मिसाइल
B. स्वार्म ड्रोन
C. हेलीकॉप्टर
D. लैंड माइन
उत्तर: B) स्वार्म ड्रोन
व्याख्या:
- ये उन्नत स्वार्म ड्रोन प्रोजेक्ट का हिस्सा है और AI आधारित आधुनिक युद्ध तकनीक का उदाहरण हैं।
प्रश्न 17. हाल ही में 99.93% साक्षरता दर के साथ देश का दूसरा सबसे शिक्षित केंद्र शासित प्रदेश कौनसा है?
A. पुडुचेरी
B. दिल्ली
C. चंडीगढ़
D. जम्मू-कश्मीर
उत्तर: C) चंडीगढ़
व्याख्या:
- चंडीगढ़ 99.93% साक्षरता दर हासिल कर के देश का दूसरा सबसे शिक्षित केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।
प्रश्न 18. हाल ही में देश की पहली खुले तौर पर क्वीर सांसद कौन चुनी गई है?
A. मेनका गोस्वामी
B. सबा शॉल
C. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी
D. आशा शर्मा
उत्तर: A) मेनका गोस्वामी
व्याख्या:
- मेनका गोस्वामी पहली खुले तौर पर क्वीर सांसद चुनी गई है।
प्रश्न 19. हाल ही में महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए मुख्यमंत्री मावन ध्यान सतीकर योजना किसने लॉन्च की है?
A. उत्तराखण्ड
B. हिमाचल प्रदेश
C. पंजाब
D. हरियाणा
उत्तर: C) पंजाब
व्याख्या:
- पंजाब में महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए मुख्यमंत्री मावन ध्यान सतीकर योजना शुरू की गई।
प्रश्न 20. हाल ही में ‘स्ट्रक्चर्ड बग बाउंटी प्रोग्राम’ (Structured Bug Bounty Program) किसने लॉन्च किया?
A. CBI
B. UIDAI
C. RBI
D. SEBI
उत्तर: B) UIDAI
व्याख्या:
- UIDAI ने आधार सुरक्षा के लिए Bug Bounty Program शुरू किया, इसमें एथिकल हैकर्स को सुरक्षा खामियां खोजने पर इनाम दिया जाता है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 18 March 2026 Current Affairs Quiz
➞ 17 March 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

