✦ Army Study Current Affairs:-
16 March 2026 Current Affairs में हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया गया है। ये करंट अफेयर्स प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं।
Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आप आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
16 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में नेपाल के नए प्रधानमंत्री कौन बनेंगे?
A. केपी शर्मा ओली
B. पुष्पकमल दहल
C. सुशीला कार्की
D. बालेन्द्र शाह
उत्तर: D) बालेन्द्र शाह
व्याख्या:
- हाल ही में CPN-UML के नेता बालेन्द्र शाह ने गठबंधन समर्थन के साथ नेपाल के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है।
- 35 साल के बालेन्द्र शाह नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने है।
प्रश्न 02. हाल ही में किसे SBI जनरल इंश्योरेंस के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है?
A. आलिया भट्ट
B. अमिताभ बच्चन
C. अक्षय कुमार
D. पंकज त्रिपाठी
उत्तर: D) पंकज त्रिपाठी
व्याख्या:
- SBI General Insurance ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपने ब्रांड अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
प्रश्न 03. NTR राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
A. पवन कल्याण
B. अजय देवगन
C. संजय खन्ना
D. चिरंजीवी
उत्तर: D) चिरंजीवी
व्याख्या:
- यह सम्मान तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी को उनके दीर्घकालीन फिल्मी योगदान के लिए प्रदान किया गया।
- नंदमूरी तारक रामाराव (NTR) राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सम्मान है।
प्रश्न 04. भारत की पहली रिंग मेट्रो का उद्घाटन हाल ही में कहाँ किया गया?
A. मुम्बई
B. दिल्ली
C. कोलकाता
D. पटना
उत्तर: B) दिल्ली
व्याख्या:
- दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (Majlis Park–Maujpur) के पूरा होने से यह भारत की पहली रिंग मेट्रो कॉरिडोर बन गई है।
- लगभग 71.56 किमी लंबा यह कॉरिडोर दिल्ली के कई क्षेत्रों को जोड़ते हुए यात्रा समय और ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद करता है।
प्रश्न 05. हाल ही में भारत और किस देश के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘लामितिये 2026’ हुआ?
A. श्रीलंका
B. थाईलैंड
C. सेशेल्स
D. भूटान
उत्तर: C) सेशेल्स
व्याख्या:
- भारत और सेशेल्स के बीच Exercise Lamitye-2026 आयोजित हुआ।
- क्रियोल भाषा में “Lamitye” का अर्थ “मित्रता” होता है और इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा तथा संयुक्त सैन्य सहयोग बढ़ाना है।
प्रश्न 06. हाल ही में दार्जिलिंग हिल त्योहार का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
A. नरेन्द्र मोदी
B. द्रोपदी मुर्मू
C. पीयूष गोयल
D. सर्बानंद सोनोवाल
उत्तर: B) द्रोपदी मुर्मू
व्याख्या:
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में Darjeeling Hill Festival का उद्घाटन किया।
- यह आयोजन जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
प्रश्न 07. शिकागो एलुमनाई अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय हाल ही में कौन बन गए हैं?
A. के. वी. सुब्रमण्यम
B. उर्जित पटेल
C. उपरोक्त दोनों
D. रघुनाथ राजन
उत्तर: A) के. वी. सुब्रमण्यम
व्याख्या:
- भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति वी. सुब्रमण्यम को University of Chicago Alumni Award for Professional Achievement से सम्मानित किया गया है।
- इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे पहले भारतीय अर्थशास्त्री बने हैं।
प्रश्न 08. 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने की घोषणा किस राज्य सरकार ने की है?
A. कर्नाटक
B. आंध्र प्रदेश
C. तेलंगाना
D. केरल
उत्तर: B) आंध्र प्रदेश
व्याख्या:
- आंध्र प्रदेश सरकार ने 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
- इसका उद्देश्य डिजिटल एडिक्शन को कम करना और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।
प्रश्न 09. Say No To: Proxy Sarpanch अभियान हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया?
A. गृह मंत्रालय
B. वित्त मंत्रालय
C. रक्षा मंत्रालय
D. पंचायती राज मंत्रालय
उत्तर: D) पंचायती राज मंत्रालय
व्याख्या:
- पंचायती राज मंत्रालय ने महिला प्रतिनिधियों के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए “Say No To: Proxy Sarpanch” अभियान शुरू किया है।
- इसका उद्देश्य ‘सरपंच पति’ प्रथा समाप्त करना और महिला नेतृत्व को वास्तविक अधिकार देना है।
प्रश्न 10. अंतर्राष्ट्रीय मलेरिया सम्मेलन 2026 का आयोजन हाल ही में कहाँ हुआ?
A. नई दिल्ली
B. मुम्बई
C. नासिक
D. भोपाल
उत्तर: A) नई दिल्ली
व्याख्या:
- ICMR–National Institute of Malaria Research (NIMR) द्वारा International Malaria Conference 2026 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
- सम्मेलन का मुख्य विषय “Discovery, Development and Delivery: Driving Malaria Elimination and Beyond” था।
प्रश्न 11. किस राज्य की विधानसभा द्वारा मिजो भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने वाला प्रस्ताव पारित किया गया है?
A. मिजोरम
B. मणिपुर
C. मेघालय
D. तेलंगाना
उत्तर: A) मिजोरम
व्याख्या:
- मिजोरम विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मिजो भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की है।
- वर्तमान में भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में 22 भाषाएँ सम्मिलित हैं।
प्रश्न 12. प्रोजेक्ट गंगा हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा लॉन्च किया गया?
A. उत्तराखण्ड
B. उत्तर प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. कर्नाटक
उत्तर: B) उत्तर प्रदेश
व्याख्या:
- उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए Project Ganga लॉन्च किया है।
- इस परियोजना का उद्देश्य हाई-स्पीड इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं को लाखों घरों तक पहुँचाना है।
प्रश्न 13. देशव्यापी जल महोत्सव 2026 का आयोजन हाल ही में कहाँ से शुरू किया गया?
A. महाराष्ट्र
B. गोवा
C. गुजरात
D. हरियाणा
उत्तर: C) गुजरात
व्याख्या:
- जल शक्ति मंत्रालय ने Sabarmati Riverfront (गुजरात) से Jal Mahotsav 2026 की शुरुआत की।
- इसका उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना और जल संसाधनों के संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।
प्रश्न 14. प्रसिद्ध इतिहासकार हरमन कुलके का हाल ही में देहांत हो गया, उन्हें किस वर्ष पद्म श्री से सम्मानित किया गया था?
A. 2010
B. 2023
C. 2014
D. 2019
उत्तर: A) 2010
व्याख्या:
- प्रसिद्ध जर्मन इतिहासकार Hermann Kulke भारतीय इतिहास विशेषकर ओडिशा के इतिहास और जगन्नाथ संस्कृति पर अपने शोध के लिए जाने जाते थे।
- उन्हें 2010 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया था।
प्रश्न 15. केन्द्रीय मन्त्रीमण्डल द्वारा जल जीवन मिशन की अवधि को कब तक के लिए बढ़ाया गया है?
A. दिसम्बर 2027
B. मार्च 2028
C. जनवरी 2030
D. दिसम्बर 2028
उत्तर: B) मार्च 2028
व्याख्या:
- केंद्र सरकार ने Jal Jeevan Mission (हर घर जल) की समयसीमा को मार्च 2028 तक बढ़ा दिया है।
- इस योजना का लक्ष्य हर ग्रामीण परिवार को नल से सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है।
प्रश्न 16. META लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड 2026 से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया है?
A. अनिल रेड्डी
B. अमोल पालेकर
C. संदीप कुमार
D. अमित कुमार
उत्तर: B) अमोल पालेकर
व्याख्या:
- Mahindra Excellence in Theatre Awards (META) के 21वें संस्करण में अमोल पालेकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2026 प्रदान किया गया।
- यह सम्मान उन्हें भारतीय रंगमंच और सिनेमा में उनके दशकों लंबे योगदान के लिए दिया गया है।
प्रश्न 17. किस राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से ‘निर्भया निशा’ पहल को शुरू किया गया है?
A. पंजाब
B. आंध्र प्रदेश
C. केरल
D. मणिपुर
उत्तर: C) केरल
व्याख्या:
- केरल पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए “Nirbhaya Nisha” पहल शुरू की है।
- इसके तहत रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक विशेष गश्त और सुरक्षा निगरानी की व्यवस्था की गई है।
प्रश्न 18. जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारम्भ हाल ही में कहाँ से किया गया?
A. उत्तर प्रदेश
B. गोवा
C. सिक्किम
D. मध्य प्रदेश
उत्तर: D) मध्य प्रदेश
व्याख्या:
- मध्य प्रदेश सरकार ने उज्जैन से Jal Ganga Samvardhan Abhiyan शुरू किया है।
- इसका उद्देश्य नदियों, तालाबों और पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण और पुनर्जीवन करना है।
प्रश्न 19. यश बैंक के नए MD & CEO के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
A. आदित्य रंजन
B. विनय मुरलीधर टोंसे
C. राकेश शर्मा
D. अनुज अग्निहोत्री
उत्तर: B) विनय मुरलीधर टोंसे
व्याख्या:
- Yes Bank के MD & CEO के रूप में विनय मुरलीधर टोंसे की नियुक्ति की गई है, वे 6 अप्रैल 2026 से पद संभालेंगे।
- वे पहले SBI में प्रबंध निदेशक रह चुके हैं और SBI Mutual Fund के MD और CEO के पद पर भी कार्य किया है।
प्रश्न 20. किस राज्य में हाल ही में ‘ऑपरेशन जेरिको’ चलाया गया है?
A. त्रिपुरा
B. गोवा
C. उत्तराखण्ड
D. मिजोरम
उत्तर: D) मिजोरम
व्याख्या:
- Operation Jericho मिजोरम के इतिहास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सैन्य अभियान रहा है।
- यह Mizo National Front (MNF) विद्रोह के दौरान भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया अभियान था, जिसकी ऐतिहासिक चर्चा हाल ही में फिर हुई।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 14 March 2026 Current Affairs Quiz
➞ 13 March 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

