Current Affairs by Army Study:-
16 दिसंबर 2025 के करेंट अफेयर्स में राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर घटित कई महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित प्रश्न दिए गए हैं। प्रमुख खबरों में भारतीय जनता पार्टी में नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति किया, वहीं भारतीय नौसेना का पारंपरिक सिला हुआ जहाज INSV कौंडिन्य प्राचीन समुद्री व्यापार मार्गों की खोज के लिए ओमान रवाना होकर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को वैश्विक मंच पर पुनर्जीवित कर रहा है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के वीरांगना दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिजर्व को चीतों का तीसरा आवास बनाने की मंजूरी मिली। यह भारत के चीता पुनर्वास कार्यक्रम को गति देगा।
विज्ञान और रक्षा के क्षेत्र में गगनयान मिशन के लिए ‘व्योममित्र’ महिला रोबोट को अंतरिक्ष में भेजा जायेगा। भारतीय नौसेना का नया MH-60R हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन INS 335 (ऑस्प्रे) देश की तकनीकी और सामरिक क्षमता को मजबूत करता है। सांस्कृतिक क्षेत्र में तमिल सम्राट पेरुम्बिडुगु मुथरैयार द्वितीय के सम्मान में जारी डाक टिकट मुथरैयार राजवंश के ऐतिहासिक योगदान को उजागर करता है। उद्योग क्षेत्र में MSME के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश, और सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि से जुड़े समाचार परीक्षा-दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
प्रश्न 01. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हाल ही में अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया है?
A. जगत प्रकाश नड्डा
B. अमित शाह
C. नितिन नबीन
D. राजनाथ सिंह
उत्तर: C) नितिन नबीन
व्याख्या:
- नितिन नबीन को हाल ही में भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- नितिन नबीन बिहार सरकार में मंत्री है और बांकीपुर (पटना) से पांच बार विधायक रह चुके है।
प्रश्न 02. प्राचीन समुद्री व्यापार मार्गों का पता लगाने के लिए ओमान जाने वाला भारतीय नौसेना का सिला हुआ जहाज कौन सा है?
A. INSV कौंडिन्य
B. INSV महादेई
C. INSV तारिणी
D. INSV सह्याद्रि
उत्तर: A) INSV कौंडिन्य
व्याख्या:
- INSV कौंडिन्य प्राचीन समुद्री व्यापार मार्गों का पता लगाने के लिए ओमान जाने वाले भारतीय नौसेना के पारंपरिक सिला हुआ जहाज है।
- यह पहल भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को पुनर्जीवित करने के लिए एक अहम कदम है।
प्रश्न 03. मध्य प्रदेश के किस टाइगर रिजर्व को चीतों के तीसरे आवास के रूप में विकसित करने की मंजूरी मिली है?
A. कान्हा टाइगर रिजर्व
B. पेंच टाइगर रिजर्व
C. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
D. वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व
उत्तर: D) वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व
व्याख्या:
- नौरादेही को मध्य प्रदेश में चीतों का तीसरा आवास बनाया जाएगा।
- यह भारत के चीता पुनर्वास कार्यक्रम को गति देगा।
प्रश्न 04. गगनयान मिशन के तहत इसरो किस रोबोट को अंतरिक्ष में भेजने की योजना बना रहा है?
A. मित्र
B. व्योममित्र
C. गगनयान
D. अंतरिक्ष-मानव
उत्तर: B) व्योममित्र
व्याख्या:
- व्योममित्र एक ‘हाफ-ह्यूमनॉइड’ (अर्ध-मानवीय) महिला रोबोट है।
- यह रोबोट मानव रहित गगनयान मिशन (G1) के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।
- यह मानव मिशन से पहले यान की प्रणालियों की जांच करेगा।
प्रश्न 05. भारतीय नौसेना 17 दिसंबर 2025 को किस MH-60R हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन को शामिल करेगी?
A. INS 321 (डेयरिंग)
B. INS 300 (चीता)
C. INS 335 (ऑस्प्रे)
D. INS 343 (ब्लास्टर्स)
उत्तर: C) INS 335 (ऑस्प्रे)
व्याख्या:
- INS 335 को MH-60R हेलीकॉप्टरों से लैस किया जाएगा।
- इससे नौसेना की पनडुब्बी रोधी क्षमता बढ़ेगी।
प्रश्न 06. हाल ही में किस तमिल सम्राट के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया?
A. राजा राजा चोल प्रथम
B. पेरुम्बिडुगु मुथरैयार द्वितीय
C. राजेंद्र चोल प्रथम
D. कुलोथुंगा चोल प्रथम
उत्तर: B) पेरुम्बिडुगु मुथरैयार द्वितीय
व्याख्या:
- यह डाक टिकट तमिल इतिहास को सम्मान देने के लिए जारी किया गया।
- मुथरैयार राजवंश के योगदान को इसमें दर्शाया गया है।
प्रश्न 07. कैनबिस (भांग) की खेती को वैध और विनियमित करने वाला अफ्रीकी देश कौन सा है?
A. नाइजीरिया
B. दक्षिण अफ्रीका
C. केन्या
D. मोरक्को
उत्तर: D) मोरक्को
व्याख्या:
- मोरक्को ने चिकित्सा और औद्योगिक उपयोग के लिए खेती को वैध किया।
- इससे किसानों को वैकल्पिक आय के अवसर मिलेंगे।
प्रश्न 08. राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2025 कब मनाया गया?
A) 14 दिसंबर
B) 13 दिसंबर
C) 20 दिसंबर
D) 22 दिसंबर
उत्तर: A) 14 दिसंबर
व्याख्या:
- राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर को मनाया जाता है।
- इस दिवस का उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
प्रश्न 09. MSME के लिए कौन-सा नया नियम लागू किया गया है?
A) टैक्स वृद्धि
B) सब्सिडी समाप्त
C) छूट के साथ गुणवत्ता नियंत्रण आदेश
D) लाइसेंस रद्द
उत्तर: C) छूट के साथ गुणवत्ता नियंत्रण आदेश
व्याख्या:
- MSME इकाइयों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश छूट के साथ लागू किए गए हैं।
- इससे छोटे उद्योगों पर अनुपालन का बोझ कम होगा।
प्रश्न 10. हाल ही में सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि कब मनाई गई?
A) 14 दिसंबर
B) 15 दिसंबर
C) 16 दिसंबर
D) 31 अक्टूबर
उत्तर: B) 15 दिसंबर
व्याख्या:
- भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि 15 दिसंबर को मनाई गई।
- वे भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री थे। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद 560 से अधिक रियासतों का भारत में विलय कराने में अहम भूमिका निभाई थी।
प्रश्न 11. आदिवासी छात्रों के लिए दो दिवसीय प्राचार्य सम्मेलन कौन आयोजित करने जा रहा है?
A) राष्ट्रीय शिक्षा समिति
B) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
C) शिक्षा मंत्रालय
D) नीति आयोग
उत्तर: A) राष्ट्रीय शिक्षा समिति
व्याख्या:
- आदिवासी छात्रों के लिए यह सम्मेलन राष्ट्रीय शिक्षा समिति द्वारा आयोजित किया जाएगा।
- सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है।
प्रश्न 12. हाल ही में भारत और ओमान के बीच किस समझौते को मंजूरी दी गई है?
A) रक्षा समझौता
B) ऊर्जा समझौता
C) मुक्त व्यापार समझौता
D) सांस्कृतिक समझौता
उत्तर: C) मुक्त व्यापार समझौता
व्याख्या::
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत–ओमान मुक्त व्यापार समझौते को मंजूरी दी है।
- इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करंट अफेयर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि आप प्रतिदिन Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC जैसी विभिन्न परीक्षाओं में आपके स्कोर को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। आपकी तैयारी को सहज बनाने के लिए 16 दिसंबर 2025 की प्रमुख घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर तथा उनकी संक्षिप्त व्याख्या तैयार की है। ये प्रश्न न केवल आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे, बल्कि पूरे वर्ष 2025 की Current Affairs समझने में भी सहायक होंगे।
उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे। Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content प्राप्त करने के लिए Army Study के साथ जुड़े रहें और अपनी तैयारी को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएँ।