By: Army Study

On: October 14, 2025

Follow

14 October 2025 Current Affairs

Current Affairs by Army Study:-

14 अक्टूबर 2025 करेंट अफेयर्स में भारत और विश्व से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाएँ चर्चा में रही। जो प्रतियोगी परीक्षाओं दृष्टि से अत्यंत उपयोगी हैं। इस माह इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने नाइलिट डिजिटल विश्वविद्यालय प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जबकि टाटा-एयरबस ने भारत की पहली निजी H125 हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन की घोषणा की। भारतीय वायुसेना ने गाजियाबाद में अपना 93वां स्थापना दिवस मनाया और IISC बेंगलुरु को टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग 2026 में शीर्ष भारतीय संस्थान घोषित किया गया। साथ ही, मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार 2025, और DRDO को “पेजमेकर ऑफ द ईयर 2025” से सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, मोलदोवा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 107वां सदस्य बना, जबकि अर्जेंटीना ने पैन अमेरिकन हॉकी कप 2025 में दोनों वर्गों में स्वर्ण जीता। भारत-भूटान ने दो नई सीमा पार रेलवे परियोजनाओं पर सहमति जताई, और अरुणाचल प्रदेश ने अपनी पहली वाणिज्यिक कोयला खदान शुरू की। वहीं, BWF विश्व जूनियर चैम्पियनशिप गुवाहाटी में और विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2025 दुबई में आयोजित हुआ।


प्रश्न 01. हाल ही में नाइलिट डिजिटल विश्वविद्यालय प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया?

a) शिक्षा मंत्रालय
b) कौशल विकास और उद्यामिता मंत्रालय
c) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
d) सहकारिता मंत्रालय

उत्तर: c) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

व्याख्या:

Nielit digital university platform was launched by the ministry of electronics and information technology
  • नाइलिट डिजिटल विश्वविद्यालय प्लेटफॉर्म का शुभारंभ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया गया।
  • इसका उद्देश्य डिजिटल शिक्षा को सशक्त बनाना और युवाओं को तकनीकी कौशल से जोड़ना है।

प्रश्न 02. टाटा-एयरबस भारत की पहली निजी क्षेत्र की H125 हेलीकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन कहां शुरू करेगा?

a) अमरावती
b) चेन्नई
c) वडोदरा
d) वेमागल

उत्तर: d) वेमागल

व्याख्या:

Tata and airbus will jointly set up an assembly line for the h125 helicopter in vemagal
  • टाटा और एयरबस मिलकर वेमागल में H125 हेलीकॉप्टर की असेंबली लाइन स्थापित करेंगे।
  • यह भारत की पहली निजी क्षेत्र की हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन होगी।

प्रश्न 03. किन दो देशों के बीच सरक्रीक विवाद का विषय बना हुआ है?

a) भारत-चीन
b) भारत-नेपाल
c) भारत-पाकिस्तान
d) भारत-भूटान

उत्तर: c) भारत-पाकिस्तान

व्याख्या:

  • सरक्रीक विवाद भारत और पाकिस्तान के बीच गुजरात के कच्छ क्षेत्र में है।
  • यह क्षेत्र समुद्री सीमा से जुड़ा हुआ है, जिस पर दोनों देशों का दावा है।

प्रश्न 04. भारतीय वायुसेना ने अपना 93वां स्थापना दिवस कहां मनाया है?

a) चेन्नई
b) बेंगलुरु
c) गाजियाबाद
d) दिल्ली

उत्तर: c) गाजियाबाद

व्याख्या:

  • भारतीय वायुसेना ने 8 अक्टूबर 2025 को गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर अपना 93वां स्थापना दिवस मनाया।
  • इस वर्ष थीम थी – “एयर पावर बियॉन्ड बाउंड्रीज”।

प्रश्न 05. टाइम्स हायर एजुकेशन विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग 2026 में शीर्ष भारतीय संस्थान कौन सा है?

a) सविता इंस्टीट्यूट, चेन्नई
b) IISC बेंगलुरु
c) शूलिनी विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश
d) जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली

उत्तर: b) IISC बेंगलुरु

व्याख्या:

Iisc bangalore was declared indias top institute in the times higher education rankings
  • IISC बेंगलुरु को 2026 की टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में भारत का शीर्ष संस्थान घोषित किया गया।
  • विश्व स्तर पर पहला स्थान ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (यूके) को मिला।

प्रश्न 06. वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 में संशोधन करने वाला पहला राज्य कौन है?

a) केरल
b) तेलंगाना
c) तमिलनाडु
d) कर्नाटक

उत्तर: a) केरल

व्याख्या:

  • केरल देश का पहला राज्य बना जिसने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 में संशोधन किया।
  • इसका उद्देश्य स्थानीय प्रजातियों की सुरक्षा को सुदृढ़ करना है।

प्रश्न 07. हाल ही में 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है?

a) लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई
b) ब्रुनकोव, रेम्सडेल
c) मारिया कोरिना मचाडो
d) कितागावा

उत्तर: c) मारिया कोरिना मचाडो

व्याख्या:

Maria corina machado received the 2025 nobel peace prize
  • वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
  • उन्हें अपने देश में लोकतंत्र और मानवाधिकारों की लड़ाई के लिए सम्मानित किया गया।

प्रश्न 08. हाल ही में “स्पार्क 4.0” किसने लॉन्च किया है?

a) शिक्षा मंत्रालय
b) सहकारिता मंत्रालय
c) आयुष मंत्रालय
d) रक्षा मंत्रालय

उत्तर: c) आयुष मंत्रालय

व्याख्या:

  • स्पार्क 4.0 प्लेटफॉर्म आयुष मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया।
  • इसका उद्देश्य रक्षा नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 09. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 107वां सदस्य कौन बना है?

a) वियतनाम
b) इंडोनेशिया
c) सीरिया
d) मोलदोवा

उत्तर: d) मोलदोवा

व्याख्या:

  • मोलदोवा हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 107वां सदस्य देश बना।
  • यह गठबंधन 2015 में भारत और फ्रांस की पहल पर शुरू हुआ था।

प्रश्न 10. 2025 पैन अमेरिकन हॉकी कप में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक किस देश ने जीता?

a) अर्जेंटीना
b) चीन
c) रूस
d) उरुग्वे

उत्तर: a) अर्जेंटीना

व्याख्या:

Argentina won gold medals in the pan american hockey cup
  • अर्जेंटीना की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने पैन अमेरिकन हॉकी कप 2025 में स्वर्ण पदक जीते।
  • प्रतियोगिता का आयोजन मोंटेवीडियो, उरुग्वे में हुआ।

प्रश्न 11. दुनिया का पहला अंडरवाटर इंटरव्यू किसने आयोजित किया है?

a) पलाऊ 
b) लिकटेंस्टीन
c) तुवालु
d) मार्शल द्वीप समूह

उत्तर: a) पलाऊ 

व्याख्या:

  • प्रशांत द्वीप देश पलाउ ने दुनिया का पहला अंडरवाटर इंटरव्यू आयोजित किया।
  • इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

प्रश्न 12. “पेजमेकर ऑफ द ईयर 2025” पुरस्कार किस संगठन ने जीता?

a) ISRO
b) DRDO
c) HAL
d) SAIL

उत्तर: b) DRDO

व्याख्या:

  • DRDO को “द हिंदू बिजनेसलाइन” द्वारा पेजमेकर ऑफ द ईयर 2025 पुरस्कार मिला।
  • यह सम्मान स्वदेशी रक्षा तकनीक के नवाचार के लिए दिया गया।

प्रश्न 13. भारत और भूटान ने हाल ही में कितनी सीमा पार रेलवे लाइनों पर सहमति जताई है?

a) एक
b) दो
c) तीन
d) चार

उत्तर: b) दो

व्याख्या:

  • भारत और भूटान ने दो नई सीमा पार रेलवे परियोजनाओं पर सहमति जताई।
  • इनमें कोकराझार–गेलेफू और बनारहाट–संप्रंग (भूटान) लाइनें शामिल हैं।

प्रश्न 14. भारत की वह महिला जिसने मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब जीता है, कौन हैं?

a) लारा दत्ता
b) सुष्मिता सेन
c) शेरी सिंह
d) हरनाज कौर संधू

उत्तर: c) शेरी सिंह

व्याख्या:

Sheri singh from uttar pradesh won the title of mrs. Universe
  • उत्तर प्रदेश की शेरी सिंह ने मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब जीता।
  • उन्होंने यह खिताब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए जीता।

प्रश्न 15. विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026 में भारत की GDP वृद्धि दर कितनी रहने का अनुमान लगाया है?

a) 5.9%
b) 6.5%
c) 6.0%
d) 6.9%

उत्तर: b) 6.5%

व्याख्या:

  • विश्व बैंक ने भारत की 2026 की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.5% लगाया है।
  • यह दर एशिया में सबसे तेज़ वृद्धि वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

प्रश्न 16. BWF विश्व जूनियर चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन कहां हुआ है?

a) गांधीनगर
b) हैदराबाद
c) पुणे
d) गुवाहाटी

उत्तर: d) गुवाहाटी

व्याख्या:

  • BWF विश्व जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन गुवाहाटी, असम में हुआ।
  • भारत ने 2008 के बाद दूसरी बार इस आयोजन की मेजबानी की।

प्रश्न 17. किस एयरपोर्ट का नाम बदलकर डी.बी. पाटिल के नाम पर रखा गया है?

a) कोचिन एयरपोर्ट
b) मंगलुरु एयरपोर्ट
c) कानपुर एयरपोर्ट
d) नवी मुंबई एयरपोर्ट

उत्तर: d) नवी मुंबई एयरपोर्ट

व्याख्या:

  • नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर दिवंगत नेता डी.बी. पाटिल के नाम पर रखा गया।
  • यह महाराष्ट्र का एक प्रमुख हवाई अड्डा होगा।

प्रश्न 18. किस राज्य में पहली वाणिज्यिक कोयला खदान का शुभारंभ हुआ है?

a) मध्यप्रदेश
b) झारखंड
c) अरुणाचल प्रदेश
d) आंध्र प्रदेश

उत्तर: c) अरुणाचल प्रदेश

व्याख्या:

  • अरुणाचल प्रदेश ने अपनी पहली वाणिज्यिक कोयला खदान शुरू की है।
  • इससे पूर्वोत्तर भारत में ऊर्जा उत्पादन को बल मिलेगा।

प्रश्न 19. जूडो जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारत के लिए पहला पदक किसने जीता है?

a) लिन्थोई चानंबम
b) हिमा दास
c) मीराबाई चानु
d) रणजीत सिंह

उत्तर: a) लिन्थोई चानंबम

व्याख्या:

Manipurs linthoi chanambam won indias first medal in the judo junior world championship
  • मणिपुर की लिन्थोई चानंबम ने जूडो जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में भारत के लिए पहला पदक जीता।
  • वह भारत की पहली जूनियर विश्व पदक विजेता बनीं।

प्रश्न 20. 12वां विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2025 कहां आयोजित किया गया था?

a) नई दिल्ली, भारत
b) दुबई, UAE
c) मस्कट, ओमान
d) रियाद, सऊदी अरब

उत्तर: b) दुबई, UAE

व्याख्या:

  • 12वां विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2025 दुबई में आयोजित किया गया।
  • इसमें वैश्विक नीति, तकनीक और सतत विकास पर चर्चा हुई।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 14 अक्टूबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।

उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे।
Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।

1 thought on “14 October 2025 Current Affairs”

Leave a Comment