Army Study icon Image

By: Army Study

On: March 14, 2026

Follow

14 March 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

14 March 2026 Current Affairs में हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया गया है। ये करंट अफेयर्स प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं।

Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आप आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


14 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. भारत में ‘शीत जल मत्स्य पालन’ पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जाएगा?

A. शिमला
B. नैनीताल
C. श्रीनगर
D. तवांग

उत्तर: C) श्रीनगर

व्याख्या:

  • जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में भारत का पहला Coldwater Fisheries राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
  • इसका उद्देश्य ट्राउट जैसी ठंडे पानी की मछलियों के संरक्षण, उत्पादन और व्यापार को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 02. हाल ही में जनजाति कला उत्सव का आयोजन कहाँ हुआ?

A. बेंगलुरु
B. भोपाल
C. कानपुर
D. नई दिल्ली

उत्तर: D) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • जनजाति कला उत्सव का आयोजन नई दिल्ली में किया गया यह उत्सव भारत की आदिवासी कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।

प्रश्न 03. टाइम पत्रिका ने किसे ‘Women of the Year 2026‘ चुना है?

A. सफीना हुसैन
B. किरण बेदी
C. आलिया भट्ट
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: A) सफीना हुसैन

व्याख्या:

  • सफीना हुसैन Educate Girls NGO की संस्थापक हैं, जो भारत में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है।
  • उन्हें लड़कियों की शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण में योगदान के लिए TIME Women of the Year 2026 के लिए चुना गया है।

प्रश्न 04. भारत का पहला ‘रिवराइन लाइट हाउस’ हाल ही में किस नदी पर बनाया जाएगा?

A. गंगा
B. ब्रह्मपुत्र
C. सरयू
D. कोसी

उत्तर: B) ब्रह्मपुत्र

व्याख्या:

  • भारत का पहला रिवराइन लाइटहाउस असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाया जाएगा।

प्रश्न 05. भारत में ‘डिजिटल ट्विन’ तकनीक अपनाने वाला पहला प्रमुख बंदरगाह कौन सा है?

A. जवाहरलाल नेहरू पोर्ट
B. वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट
C. कांडला पोर्ट
D. कोच्चि पोर्ट

उत्तर: B) वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट

व्याख्या:

  • तमिलनाडु स्थित वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट प्राधिकरण ने भारत का पहला डिजिटल ट्विन प्लेटफॉर्म विकसित किया है।
  • यह तकनीक वास्तविक समय निगरानी, डेटा विश्लेषण और लॉजिस्टिक्स प्रबंधन को अधिक मजबूत बनाती है।

प्रश्न 06. हाल ही में बार्बी ड्रीम टीम में शामिल होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर कौन हैं?

A. शेफाली वर्मा
B. दीप्ति शर्मा
C. हरमनप्रीत कौर
D. स्मृति मंधाना

उत्तर: D) स्मृति मंधाना

व्याख्या:

  • स्मृति मंधाना बार्बी की वैश्विक “Dream Team” में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं।
  • इस पहल का उद्देश्य दुनिया भर की लड़कियों को खेल और नेतृत्व के लिए प्रेरित करना है।

प्रश्न 07. SEBI द्वारा भ्रामक पोस्ट की निगरानी के लिए हाल ही में कौनसा AI टूल लॉन्च किया गया है?

A. प्रारम्भ
B. निपुण
C. सुलभ
D. सुदर्शन

उत्तर: D) सुदर्शन

व्याख्या:

  • SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने सोशल मीडिया पर भ्रामक निवेश सलाह और फर्जी पोस्ट की पहचान के लिए AI टूल ‘सुदर्शन’ लॉन्च किया है।
  • यह टूल से वीडियो, ऑडियो और विभिन्न भाषाओं के डिजिटल कंटेंट का विश्लेषण किया जा सकता है।

प्रश्न 08. बिहार के नए राज्यपाल के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?

A. शिव प्रताप शुक्ला
B. जिष्णु देव वर्मा
C. सैय्यद अता हसनैन
D. नंद किशोर यादव

उत्तर: C) सैय्यद अता हसनैन

व्याख्या:

  • लेफ्टिनेंट जनरल रहे सैय्यद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • वे भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी और सामरिक मामलों के विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं।

प्रश्न 09. हाल ही में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का आयोजन कहाँ किया गया?

A. स्पेन
B. ऑस्ट्रिया
C. न्यूजीलैंड
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: A) स्पेन

व्याख्या:

  • मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस का आयोजन बार्सिलोना,स्पेन में किया गया।
  • यह कार्यक्रम मोबाइल तकनीक, 5G/6G और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नवाचारों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा मंच है।

प्रश्न 10. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री श्री स्कूल योजना’ की शुरुआत की है?

A. पंजाब
B. सिक्किम
C. हरियाणा
D. आंध्र प्रदेश

उत्तर: C) हरियाणा

व्याख्या:

  • हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री स्कूल योजना शुरू की है।
  • इसके तहत मॉडल स्कूल विकसित कर स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी

प्रश्न 11. उत्तर प्रदेश के किस शहर में 1 घंटे में 2.51 लाख पेड़ लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?

A. लखनऊ
B. पीलीभीत
C. वाराणसी
D. बरेली

उत्तर: C) वाराणसी

व्याख्या:

  • वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में एक अभियान के तहत 1 घंटे में लगभग 2.51 लाख पौधे लगाए गए
  • इस अभियान ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।

प्रश्न 12. एलिसा हेली ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, वो किस देश की है?

A. ऑस्ट्रेलिया
B. न्यूजीलैंड
C. दक्षिण अफ्रीका
D. इंग्लैंड

उत्तर: A) ऑस्ट्रेलिया

व्याख्या:

  • एलिसा हेली ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं।
  • उन्होंने विश्व कप और कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में ऑस्ट्रेलिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रश्न 13. ‘अटुंकल पोंगाला उत्सव’ हाल ही में कहाँ मनाया गया?

A. कर्नाटक
B. केरल
C. जम्मू–कश्मीर
D. लद्दाख

उत्तर: B) केरल

व्याख्या:

  • अटुंकल पोंगाला उत्सव केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित अटुंकल भगवती मंदिर में मनाया जाता है।
  • इसमें लाखों महिलाएँ देवी को अर्पित करने के लिए पोंगाला प्रसाद तैयार करती हैं इसलिए इसे “महिलाओं का सबरीमाला” भी कहा जाता है।

प्रश्न 14. EIL के नए CMD के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?

A. आशीष सिंह
B. राजेश नांबियार
C. आदित्य भटनागर
D. प्रवीण खनूजा

उत्तर: D) प्रवीण खनूजा

व्याख्या:

  • प्रवीण खनूजा को इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
  • EIL पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाली प्रमुख इंजीनियरिंग परामर्श कंपनी है।

प्रश्न 15. हाल ही में केपी उन्नीकृष्णन का देहांत हो गया उनका सम्बंध किस राजनीतिक पार्टी से था?

A. भाजपा
B. आप
C. कांग्रेस
D. बसपा

उत्तर: C) कांग्रेस

व्याख्या:

  • केपी उन्नीकृष्णन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वे केरल से कई बार लोकसभा सांसद रहे और केंद्र सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुके थे

प्रश्न 16. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित ‘कमीशन ऑन द स्टेटस ऑफ वुमन’ के 70वें सत्र के दौरान भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया?

A. स्मृति ईरानी
B. सावित्री ठाकुर
C. निर्मला सीतारमण
D. द्रौपदी मुर्मू

उत्तर: B) सावित्री ठाकुर

व्याख्या:

  • महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में CSW के 70वें सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
  • इस मंच पर भारत ने महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता तथा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी पहलों को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया गया।

प्रश्न 17. T–20 वर्ल्ड कप 2026 में सर्वाधिक रन किस खिलाड़ी ने बनाए?

A. रहमानुल्लाह गुरबाज
B. ईशान किशन
C. इब्राहिम जफरान
D. साहिबजादा फरहान

उत्तर: D) साहिबजादा फरहान

व्याख्या:

  • साहिबजादा फरहान ने T-20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे अधिक रन बनाकर टूर्नामेंट में टॉप रन स्कोरर का स्थान हासिल किया।

प्रश्न 18. हरियाणा राज्य ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कितनी राशि का बजट पेश किया है?

A. 3,84,106 करोड़
B. 1,99,586 करोड़
C. 2,23,658 करोड़
D. 2,46,358 करोड़

उत्तर: C) 2,23,658 करोड़

व्याख्या:

  • हरियाणा सरकार ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए 2,23,658 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया।
  • इस बजट में कृषि, आधारभूत संरचना विकास, शिक्षा और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

प्रश्न 19. निजी क्षेत्र के बैंक ‘यस बैंक’ के नए MD और CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. प्रशांत कुमार
B. अमिताभ चौधरी
C. विनय मुरलीधर टोंस
D. संदीप बख्शी

उत्तर: C) विनय मुरलीधर टोंस

व्याख्या:

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूर्व प्रबंध निदेशक विनय मुरलीधर टोंस को यस बैंक का नया MD और CEO नियुक्त किया गया है।

प्रश्न 20. असम के GI टैग प्राप्त ‘जोहा चावल’ का पहला निर्यात किन देशो में किया गया?

A. अमेरिका और कनाडा
B. ब्रिटेन और इटली
C. जापान और दक्षिण कोरिया
D. सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात

उत्तर: B) ब्रिटेन और इटली

व्याख्या:

  • असम के GI Tag प्राप्त प्रसिद्ध सुगंधित ‘जोहा चावल’ की पहली निर्यात खेप ब्रिटेन और इटली भेजी गई।
  • यह चावल अपनी विशिष्ट खुशबू, स्वाद और उच्च गुणवत्ता के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में लोकप्रिय हो रहा है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

13 March 2026 Current Affairs Quiz
12 March 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकीपकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment