Army Study icon Image

By: Army Study

On: January 13, 2026

Follow

10 January 2026 Current Affairs in Hindi | Important Questions | Army GD | SSC GD | Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs :-

10 January 2026 Current Affairs:- हालिया प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत की घटनाओं पर आधारित है, Current Affairs प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते है।

Army GD, SSC, Airforce, Navy और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study ने आपकी तैयारी को सरल और प्रभावी बनाने के लिए Current Affairs MCQ तैयार किए हैं, जो आगामी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं।


✦ 10 January Current Affairs MCQ’s:-


प्रश्न 01. हाल ही में दिवंगत माधव गाडगिल किस क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध थे?

A. अंतरिक्ष अनुसंधान
B. पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी
C. साहित्य
D. खेल प्रशासन

उत्तर: B) पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

व्याख्या:

  • माधव गाडगिल एक प्रसिद्ध भारतीय पारिस्थितिकीविद् (Ecologist) थे।
  • उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
  • वे पश्चिमी घाट पारिस्थितिकी विशेषज्ञ पैनल (गाडगिल समिति) के अध्यक्ष रह चुके थे।

प्रश्न 02. महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के मैच किन दो शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं?

A. नवी मुंबई और वडोदरा
B. मुंबई और पुणे
C. दिल्ली और जयपुर
D. अहमदाबाद और सूरत

उत्तर: A) नवी मुंबई और वडोदरा

व्याख्या:

  • WPL 2026 का आयोजन नवी मुंबई (महाराष्ट्र) और वडोदरा (गुजरात) में किया जा रहा है।
  • इसका उद्देश्य महिला क्रिकेट को व्यापक मंच देना है।

प्रश्न 03. Tex-RAMPS योजना के अंतर्गत टेक्सटाइल स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए कौनसा मंत्रालय उत्तरदायी है?

A. MSME मंत्रालय
B. वाणिज्य मंत्रालय
C. कपड़ा मंत्रालय
D. वित्त मंत्रालय

उत्तर: C) कपड़ा मंत्रालय

व्याख्या:

  • Tex-RAMPS योजना Technical Textile और नवाचार पर केंद्रित है।
  • इसके लिए कपड़ा मंत्रालय ने 15 राज्यों के साथ MoU किए गए हैं।

प्रश्न 04. 12वीं एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम की कप्तानी कौन करेंगे?

A. नीरज चोपड़ा
B. मुरली श्रीशंकर
C. अविनाश साबले
D. तजिंदरपाल सिंह तूर

उत्तर: D) तजिंदरपाल सिंह तूर

व्याख्या:

  • तजिंदरपाल सिंह तूर शॉट-पुट के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं।
  • चैंपियनशिप का आयोजन चीन के तियानजिन में किया जा रहा है।

प्रश्न 05. भारत की 10 वर्षीय ओलंपिक पदक रणनीति से संबंधित खेल शासन सम्मेलन कहाँ आयोजित होगा?

A. अहमदाबाद
B. नई दिल्ली
C. भुवनेश्वर
D. पटियाला

उत्तर: A) अहमदाबाद

व्याख्या:

  • इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत के ओलंपिक प्रदर्शन को सुधारना है।
  • यहाँ 2036 ओलंपिक की मेजबानी से जुड़ी रणनीति पर भी चर्चा होगी।

प्रश्न 06. BIS के 79वें स्थापना दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कौन-सी योजना शुरू की गई है?

A. POWER
B. SHINE
C. SAKSHAM
D. UJJWALA

उत्तर: B) SHINE

व्याख्या:

  • SHINE योजना का पूर्ण रूप Standards Help Inform and Nurture Empowered Women है।
  • यह योजना महिलाओं को मानकीकरण और गुणवत्ता प्रक्रियाओं से जोड़ने और जागरूक करने पर केंद्रित है।

प्रश्न 07. हाल ही में किस राज्य ने AI और मशीन लर्निंग नीति-2026 को मंजूरी दी है?

A. कर्नाटक
B. तेलंगाना
C. तमिलनाडु
D. राजस्थान

उत्तर: D) राजस्थान

व्याख्या:

  • इस नीति का लक्ष्य प्रशासन और स्टार्टअप सेक्टर में AI का उपयोग बढ़ाना है।
  • इससे रोजगार और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

प्रश्न 08. भारतीय नौसेना पश्चिम बंगाल में किस स्थान पर नया नौसैनिक बेस स्थापित कर रही है?

A. कोलकाता
B. हल्दिया
C. दीघा
D. सुंदरबन

उत्तर: B) हल्दिया

व्याख्या:

  • भारतीय नौसेना हल्दिया, पश्चिम बंगाल में नया नौसैनिक बेस स्थापित कर रही है
  • हल्दिया रणनीतिक रूप से बंगाल की खाड़ी के निकट स्थित है।

प्रश्न 09. भारत का पहला PM MITRA पार्क किस राज्य में स्थापित किया जा रहा है?

A. गुजरात
B. तमिलनाडु
C. मध्य प्रदेश
D. उत्तर प्रदेश

उत्तर: C) मध्य प्रदेश

व्याख्या:

  • भारत का पहला पीएम मित्र पार्क (PM MITRA Park) मध्य प्रदेश में स्थापित किया जा रहा है।
  • यह एक एकीकृत टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।
  • इसका उद्देश्य उत्पादन लागत घटाना और रोजगार को बढ़ाना है।

प्रश्न 10. उत्तर प्रदेश का पहला ब्रेल पुस्तकालय किस शहर में स्थापित किया गया है?

A. लखनऊ
B. वाराणसी
C. प्रयागराज
D. नोएडा

उत्तर: A) लखनऊ

व्याख्या:

  • यह पुस्तकालय दृष्टिबाधित छात्रों के लिए समर्पित है।
  • इसमें शैक्षिक और साहित्यिक ब्रेल सामग्री उपलब्ध है।

पिछले Current Affairs MCQ के लिए यहाँ Click करें:-

09 January 2026 Current Affairs Quiz
08 January 2026 Current Affairs Quiz


ये Daily Current Affairs MCQ प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है, जो परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन और सफलता के लिए ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और मात्र ₹99 की Test Series के साथ अपनी तैयारी को नई दिशा दें। सही मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाएँ।


2 thoughts on “10 January 2026 Current Affairs in Hindi | Important Questions | Army GD | SSC GD | Defence Exams”

Leave a Comment