Army Study icon Image

By: Army Study

On: March 9, 2026

Follow

09 March 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

09 March 2026 Current Affairs में हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया गया है। ये करंट अफेयर्स प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं।

Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आप आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


09 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में G-4 ग्रुप भारत, जर्मनी, जापान और ब्राजील की बैठक कहाँ हुई है?

A. ब्राजील
B. जापान
C. भारत
D. जर्मनी

उत्तर: D) जर्मनी

व्याख्या:

  • फरवरी 2026 में हुए म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (Munich Security Conference) के दौरान G-4 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधार पर चर्चा हुई।
  • G-4 समूह की स्थापना 2005 में की गई थी।

प्रश्न 02. हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को डिजिटल साथी ‘भारत विस्तार’ कहाँ लॉन्च किया है?

A. अहमदाबाद
B. जयपुर
C. मुम्बई
D. भोपाल

उत्तर: B) जयपुर

व्याख्या:

  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फरवरी 2026 में जयपुर से AI आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘भारत विस्तार (Bharat-VISTAAR)’ लॉन्च किया।
  • यह प्लेटफॉर्म किसानों को मौसम जानकारी, बाजार कीमत, मिट्टी स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की जानकारी डिजिटल माध्यम से देता है।

प्रश्न 03. हाल ही में 700 T-20 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज कौन हैं?

A. जसप्रीत बुमराह
B. मिशेल स्टार्क
C. राशिद खान
D. ट्रेंट बोल्ट

उत्तर: C) राशिद खान

व्याख्या:

  • T-20 क्रिकेट इतिहास में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज हैं।

प्रश्न 04. हाल ही में ‘डेविड जे. फार्बर’ का 91 साल की उम्र में निधन हुआ है, इनका सम्बन्ध किस आविष्कार से था?

A. वेबसाइट डिजाइन
B. वाई-फाई
C. इंटरनेट
D. सी.पी.यू.

उत्तर: C) इंटरनेट

व्याख्या:

  • डेविड जे. फार्बर ने इंटरनेट नेटवर्किंग के प्रारंभिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • उन्हें “Grandfather of the Internet” के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि उन्होंने इंटरनेट आर्किटेक्चर और कंप्यूटर नेटवर्किंग के विकास में अहम योगदान दिया था।

प्रश्न 05. हाल ही में किस देश का DBS बैंक डेली पेमेंट के लिए ‘Visa Intelligent Commerce’ को पायलट करने वाला एशिया पैसिफिक में पहला बैंक बना है?

A. चीन
B. सिंगापुर
C. मलेशिया
D. जापान

उत्तर: B) सिंगापुर

व्याख्या:

  • सिंगापुर का DBS बैंक एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ‘Visa Intelligent Commerce (VIC)’ पायलट करने वाला पहला बैंक बना है।
  • VIC, AI आधारित सुरक्षित डिजिटल भुगतान समाधान प्रदान करती है और DBS तथा Visa के सहयोग से शुरू की गई है।

प्रश्न 06. हाल ही में क्रिटिकल मिनरल्स रिजर्व के लिए ‘प्रोजेक्ट वॉल्ट’ किसने लॉन्च किया है?

A. दक्षिण कोरिया
B. चीन
C. रूस
D. USA

उत्तर: D) USA

व्याख्या:

  • USA ने महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ पृथ्वी तत्वों के रणनीतिक भंडार के लिए ‘Project Vault’ लॉन्च किया है।

प्रश्न 07. हाल ही में फिजिक्स के नियमों के विरुद्ध सौर प्रणाली LHS 1903 की खोज किसने की है?

A. एस्ट्रोसैट वेधशाला
B. जेम्स वेब टेलीस्कोप
C. Cheops टेलीस्कोप
D. हहबल टेलीस्कोप

उत्तर: C) Cheops टेलीस्कोप

व्याख्या:

  • यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के CHEOPS टेलीस्कोप ने LHS 1903 नामक असामान्य ग्रह प्रणाली का अध्ययन किया है।
  • इस की ग्रह संरचना सामान्य ग्रह निर्माण सिद्धांतों से अलग पाई गई है, जिससे वैज्ञानिकों को ग्रह निर्माण के सिद्धांतों पर फिर से विचार करना होगा।

प्रश्न 08. हाल ही में चर्चा में रहा “पिटोन डे ला फोइनेज ज्वालामुखी” का सम्बन्ध किससे है?

A. मॉरीशस
B. सेशेल्स
C. रीयूनियन आइलैंड
D. मालदीव

उत्तर: C) रीयूनियन आइलैंड

व्याख्या:

  • Piton de la Fournaise ज्वालामुखी हिंद महासागर में स्थित फ्रांस के रीयूनियन द्वीप पर स्थित है।
  • यह विश्व के सबसे सक्रिय शील्ड ज्वालामुखियों में से एक माना जाता है और बार बार होते विस्फोटो के कारण वैश्विक चर्चा का विषय बना रहता है।

प्रश्न 09. हाल ही में भारतीय सेना ने SALW कंट्रोल पर पहला UN फेलोशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम कहाँ होस्ट किया है?

A. बिहार
B. मध्य प्रदेश
C. उत्तर प्रदेश
D. राजस्थान

उत्तर: B) मध्य प्रदेश

व्याख्या:

  • भारतीय सेना ने जबलपुर (मध्य प्रदेश) स्थित मिलिट्री कॉलेज ऑफ मैटेरियल्स मैनेजमेंट में SALW (Small Arms and Light Weapons) नियंत्रण पर UN फेलोशिप कार्यक्रम किया।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अवैध हथियार व्यापार को रोकने के लिए क्षमता निर्माण करना है।

प्रश्न 10. हाल ही में यूरोपीय संघ ने पहली बार यूरोपीययन लीगल गेटवे ऑफिस का उद्घाटन कहाँ किया है?

A. शंघाई
B. नई दिल्ली
C. टोक्यो
D. सिंगापुर

उत्तर: B) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • यूरोपीय संघ ने भारत के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए नई दिल्ली में European Legal Gateway Office (LGO) स्थापित किया है।
  • यहाँ भारतीय छात्रों और पेशेवरों को यूरोप में शिक्षा, रोजगार और कानूनी प्रक्रियाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त होगी।

प्रश्न 11. हाल ही में “थान्या नाथन” किस राज्य की पहली ब्लाइंड जज बनी है?

A. तमिलनाडु
B. उत्तर प्रदेश
C. केरल
D. गुजरात

उत्तर: C) केरल

व्याख्या:

  • थान्या नाथन केरल की पहली पूर्ण दृष्टिबाधित महिला जज बनी हैं।

प्रश्न 12. हाल ही में रेत के नीचे छिपे सिकंदर महान के साम्राज्य का खोया हुआ पुराना शहर ‘चरैक्स स्पैसिनो’ कहाँ खोजा गया है?

A. इराक
B. इजराइल
C. अफगानिस्तान
D. कजाकिस्तान

उत्तर: A) इराक

व्याख्या:

  • ‘चरैक्स स्पैसिनो’ (Charax Spasinou) प्राचीन शहर को इराक के दक्षिणी क्षेत्र में खोजा गया है।
  • यह शहर सिकंदर के साम्राज्य के समय का प्रमुख व्यापारिक केंद्र रहा था और इसका मेसोपोटामिया क्षेत्र के प्राचीन व्यापार मार्गों से जुड़ाव था।

प्रश्न 13. हाल ही में ‘टाइडल फ्लडिंग’ को राज्य खास आपदा किसने घोषित किया है?

A. ओडिशा
B. आंध्र प्रदेश
C. केरल
D. गोवा

उत्तर: C) केरल

व्याख्या:

  • केरल सरकार ने Tidal Flooding (ज्वारीय बाढ़) को राज्य-विशिष्ट आपदा घोषित किया है।
  • इसका उद्देश्य समुद्र के बढ़ते जल स्तर और तटीय क्षेत्रों में जलभराव से प्रभावित लोगों को आपदा राहत सहायता प्रदान करना है।

प्रश्न 14. हाल ही में भारत के साथ Digi Locker पायलट प्रोजेक्ट के लिए किस अफ्रीकी देश ने समझौता किया है?

A. नाइजीरिया
B. युगांडा
C. दक्षिण कोरिया
D. केन्या

उत्तर: D) केन्या

व्याख्या:

  • भारत और केन्या के बीच DigiLocker आधारित डिजिटल दस्तावेज सिस्टम लागू करने के लिए यह समझौता हुआ है।
  • यह पहल भारत के Digital Public Infrastructure (DPI) मॉडल को वैश्विक स्तर पर विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रश्न 15. भारत और UK के विजन 2025 के तहत कहाँ ऑफशोर विंड विकसित किए जाएंगे?

A. गुजरात
B. तमिलनाडु
C. केरल
D. a व b दोनों

उत्तर: D) a व b दोनों

व्याख्या:

  • भारत और UK के Vision 2025 के तहत गुजरात और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में ऑफशोर विंड ऊर्जा परियोजनाएँ विकसित की जाएंगी।
  • इसका उद्देश्य भारत में हरित ऊर्जा सहयोग मजबूत करना है।

प्रश्न 16. हाल ही में ग्लोबल AI ब्रेन रेस 2026 में भारत को कौनसा स्थान मिला है?

A. पहला
B. पांचवा
C. छठा
D. आठवां

उत्तर: C) छठा

व्याख्या:

  • Global AI Brain Race 2026 रिपोर्ट के अनुसार भारत को विश्व में छठा स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इस सूची में अमेरिका पहले और चीन दूजे स्थान पर है।

प्रश्न 17. हाल ही में इंडियन ओशन लेवल सिंपोजियम (IONS) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

A. म्यांमार
B. थाईलैंड
C. श्रीलंका
D. भारत

उत्तर: D) भारत

व्याख्या:

  • भारत को 2026 के लिए Indian Ocean Naval Symposium (IONS) की अध्यक्षता सौंपी गई है।
  • यह मंच हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के बीच समुद्री सुरक्षा और नौसैनिक सहयोग को बढ़ावा देता है।

प्रश्न 18. हाल ही में किस देश में स्थित जेंटू पेंग्विन H5 एवियन इन्फ्लूएंजा से इन्फेक्टेड होने वाली पहली पक्षी प्रजाति बनी है?

A. ऑस्ट्रेलिया
B. चिली
C. न्यूजीलैंड
D. पापुआ न्यूगिनी

उत्तर: A) ऑस्ट्रेलिया

व्याख्या:

  • हाल ही में ऑस्ट्रेलिया क्षेत्र में पाए जाने वाले जेंटू पेंग्विन में H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस का संक्रमण पाया गया है।
  • यह समुद्री पक्षियों और अंटार्कटिक पारिस्थितिकी तंत्र के लिए गंभीर खतरा है।

प्रश्न 19. हाल ही में HIV से बचाव की इंजेक्शन वाली दवा ‘लेनाकापाविर’ शुरू करने वाला दुनिया का पहला देश कौनसा है?

A. केन्या
B. जिम्बाब्वे
C. युगांडा
D. सोमालिया

उत्तर: B) जिम्बाब्वे

व्याख्या:

  • जिम्बाब्वे HIV संक्रमण की रोकथाम के लिए लंबी अवधि की इंजेक्शन दवा ‘Lenacapavir’ शुरू करने वाला पहला देश बना है।
  • यह दवा हर 6 महीने में एक बार दी जाती है

प्रश्न 20. हाल ही में CRPF का 87वां स्थापना दिवस समारोह कहाँ हुआ है?

A. झारखण्ड
B. ओडिशा
C. असम
D. बिहार

उत्तर: C) असम

व्याख्या:

  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का 87वां स्थापना दिवस समारोह 2026 में असम में आयोजित किया गया।
  • CRPF की स्थापना 27 जुलाई 1939 को हुई थी। यह भारत की आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

07 March 2026 Current Affairs Quiz
06 March 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकीपकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment