Current Affairs by Army Study:-
03 अक्टूबर 2025 Current Affairs हाल ही में चर्चा में रहे करंट अफेयर्स प्रश्नों में भारत और विश्व से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया गया है। इसमें भारत का आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक 2025 में 128वां स्थान, पुदुचेरी द्वारा रेबी-ट्रैक रिवर ऐप लॉन्च, 2 अक्टूबर को मनाई गई महात्मा गांधी की 156वीं जयंती, और भारत-भूटान के बीच पहली सीमा पार रेल परियोजना जैसी खबरें प्रमुख रहीं। इसी दौरान ICC और UNICEF ने बच्चों के लिए “Promise to Children” अभियान की शुरुआत की तथा हिमाचल प्रदेश का कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व UNESCO सूची में शामिल हुआ।
इसके साथ ही, एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार वीरेप्पन को मिला, संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2025 फ्रांस में आयोजित होगा, और UNSC में 5 नए अस्थायी सदस्य देश चुने गए। अन्य खबरों में महेंद्र देव की नियुक्ति, जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी पर बना दुनिया का सबसे ऊँचा रेल ब्रिज, भारत का एस्ट्रोसैट PSLV-C30 लॉन्च, बीजिंग में आयोजित विश्व गैस सम्मेलन, और सिक्किम-तेलंगाना में महिला न्यायाधीशों की उच्च हिस्सेदारी उल्लेखनीय रही। रक्षा क्षेत्र में भारत ने 2029 तक 3 लाख करोड़ का लक्ष्य तय किया। वहीं साहित्य में पर्सीवल एवरस्ट को पुलित्जर पुरस्कार, खेल में रिंकु हुड्डा का स्वर्ण पदक, इंग्लैंड के क्रिस वोक्स का संन्यास, तेलंगाना का बथुकम्मा महोत्सव, और अमेरिका के मिनेसोटा में आयोजित कनेक्ट इंडिया 2025 कार्यक्रम चर्चा का विषय बने।
प्रश्न 01. हाल ही में 2025 आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक में भारत को वैश्विक स्तर पर कौनसा स्थान मिला ?
(a) 126वां
(b) 127वां
(c) 128वां
(d) 129वां
उत्तर: c) 128वां
व्याख्या:
- भारत को 2025 आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक (Economic Freedom Index) में 128वां स्थान प्राप्त हुआ है।
- इस सूची में प्रथम स्थान सिंगापुर को मिला।
प्रश्न 02. रेबीज निगरानी को मजबूत करने के लिए “रेबी-ट्रैक रिवर ऐप” किस राज्य द्वारा लॉन्च किया गया ?
(a) उत्तराखंड
(b) पुदुचेरी
(c) लद्दाख
(d) तमिलनाडु
उत्तर: b) पुदुचेरी
व्याख्या:
- यह ऐप राजीव गांधी पुदु चिकित्सा संस्थान द्वारा लॉन्च किया गया है।
- इसका उद्देश्य रेबीज निगरानी को मजबूत करना है।
प्रश्न 03. 02 अक्टूबर 2025 को महात्मा गांधी की कौनसी जयंती मनाई गई ?
(a) 157वीं
(b) 155वीं
(c) 156वीं
(d) 150वीं
उत्तर: c) 156वीं
व्याख्या:
- महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ।
- 02 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस और लाल बहादुर शास्त्री जयंती भी मनाई जाती है।
प्रश्न 04. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ पहली सीमा पार रेल संपर्क स्थापित करने का समझौता किया है ?
(a) भूटान
(b) नेपाल
(c) बांग्लादेश
(d) श्रीलंका
उत्तर: a) भूटान
व्याख्या:
- भारत और भूटान ने दो रेल परियोजनाओं पर समझौता किया:
- कोकराझार (असम) से गीलेफू (भूटान) – 69 किमी.
- बानरहाट (प. बंगाल) से समत्से (भूटान) – 20 किमी.
प्रश्न 05. 2025 महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान ICC और किसने “Promise to Children” अभियान शुरू किया है ?
(a) UNICEF
(b) WHO
(c) रेड क्रॉस
(d) UNESCO
उत्तर: a) UNICEF
व्याख्या:
- ICC और UNICEF (न्यूयॉर्क, USA) ने यह अभियान शुरू किया।
- उद्देश्य है बच्चों को समान अवसर प्रदान करना।
प्रश्न 06. कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व किस राज्य में है जिसे UNESCO सूची में शामिल किया गया ?
(a) सिक्किम
(b) राजस्थान
(c) उत्तराखंड
(d) हिमाचल प्रदेश
उत्तर: d) हिमाचल प्रदेश
व्याख्या:
- कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व हिमाचल प्रदेश में स्थित है।
- यह भारत का 13वां बायोस्फीयर रिजर्व है जो UNESCO सूची में शामिल हुआ।
प्रश्न 07. पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में 31वां एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार किसे मिला ?
(a) कीर स्टार्मर
(b) वीरेप्पन
(c) मोहनलाल
(d) मनमोहन सिंह
उत्तर: b) वीरेप्पन
व्याख्या:
- 2025 में 31वां डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के क्षेत्र में तमिलनाडु के ‘आइरुलार’ समुदाय से जुड़े मछुआरे श्री वीरप्पन को दिया गया।
- उन्हें यह सम्मान प्रकृति संरक्षण और जैव विविधता की रक्षा में किए गए उनके प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
प्रश्न 08. संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2025 कहां प्रारंभ होगा ?
(a) चीन
(b) अमेरिका
(c) रूस
(d) फ्रांस
उत्तर: d) फ्रांस
व्याख्या:
- यह सम्मेलन फ्रांस और कोस्टारिका की सह-अध्यक्षता में होगा।
- इसका मुख्य उद्देश्य समुद्र को प्रदूषण से बचाना है ।
प्रश्न 09. वर्ष 2026-27 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कितने अस्थायी सदस्य चुने गए हैं ?
(a) 5
(b) 7
(c) 3
(d) 6
उत्तर: a) 5
व्याख्या:
- चुने गए देश हैं: बहरीन, कांगो, कोलंबिया, लातविया और लाइबेरिया।
- सुरक्षा परिषद में कुल 10 अस्थायी सदस्य होते हैं।
प्रश्न 10. हाल ही में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया ?
(a) महेंद्र देव
(b) विवेक देबरॉय
(c) डॉ. अनन्त नागेश्वरन
(d) तरुण कपूर
उत्तर: a) महेंद्र देव
व्याख्या:
- महेंद्र देव को हाल ही में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो भारत सरकार को आर्थिक नीतियों और रणनीतियों पर सलाह देती है।
- उन्होंने विवेक देबरॉय का स्थान लिया।
प्रश्न 11. हाल ही में दुनिया का सबसे ऊँचा रेल और आर्च ब्रिज किस नदी पर बना है ?
(a) कृष्णा नदी
(b) चेनाब नदी
(c) भागीरथी नदी
(d) यमुना नदी
उत्तर: b) चेनाब नदी
व्याख्या:
- यह पुल जम्मू-कश्मीर की चेनाब नदी पर निर्मित किया गया है।
- इसकी ऊँचाई लगभग 359 मीटर है, जो दुनिया का सबसे ऊँचा रेल ब्रिज है।
प्रश्न 12. हाल ही में संचालन का एक दशक पूरा करने वाली पहली समर्पित अंतरिक्ष खगोल विज्ञान वेधशाला, एस्ट्रोसैट PSLV – C30 रॉकेट किस देश ने लॉन्च किया है ?
(a) अमेरिका
(b) चीन
(c) भारत
(d) रूस
उत्तर: c) भारत
व्याख्या:
- भारत ने 28 सितम्बर 2015 को PSLV-C30 रॉकेट से एस्ट्रोसैट लॉन्च किया।
- इसका उद्देश्य खगोल विज्ञान से संबंधित डेटा उपलब्ध कराना है।
प्रश्न 13. वैश्विक गैस उद्योग के ओलंपिक के रूप में जाना जाने वाला 29वां विश्व गैस सम्मेलन (EGC) 2025 में अपने लगभग 100 वर्ष के इतिहास में पहली बार कहां आयोजित किया गया था ?
(a) दुबई, UAE
(b) बीजिंग, चीन
(c) टोक्यो, जापान
(d) पेरिस, फ्रांस
उत्तर: b) बीजिंग, चीन
व्याख्या:
- यह सम्मेलन विश्व गैस संघ (IGU) द्वारा आयोजित किया गया।
- इसे गैस उद्योग का ओलंपिक कहा जाता है और यह पहली बार बीजिंग में हुआ।
प्रश्न 14. इंडिया जस्टिस रिपोर्ट के अनुसार किन दो राज्यों में उच्च न्यायालय स्तर पर महिला न्यायाधीशों की हिस्सेदारी सबसे अधिक है जो 33% है ?
(a) सिक्किम, तेलंगाना
(b) उत्तर प्रदेश, ओडिशा
(c) छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश
(d) केरल, आंध्रप्रदेश
उत्तर: a) सिक्किम और तेलंगाना
व्याख्या:
- सिक्किम और तेलंगाना में महिला न्यायाधीशों की हिस्सेदारी 33% है।
- यह आंकड़ा अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है।
प्रश्न 15. भारत ने कब तक अपना रक्षा उत्पादन 3 लाख करोड़ प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है जिसमें वैश्विक रक्षा विनिर्माण केन्द्र के रूप में इसकी स्थिति मजबूत होगी ?
(a) 2028
(b) 2030
(c) 2032
(d) 2029
उत्तर: d) 2029
व्याख्या:
- भारत ने 2029 तक यह लक्ष्य हासिल करने की योजना बनाई है।
- इससे भारत वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर सकेगा और 50,000 करोड़ का रक्षा निर्यात होगा।
प्रश्न 16. किस उपन्यास के लिए पर्सीवल एवरस्ट को 2025 का पुलित्जर पुरस्कार मिला ?
(a) जेम्स
(b) द ट्रीज
(c) विलज
(d) द रेंजर
उत्तर: a) जेम्स
व्याख्या:
- पर्सीवल एवरस्ट को उनके उपन्यास जेम्स के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
- इसे साहित्य जगत का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है और इसे पत्रकारिता का नोबेल भी कहा जाता है।
प्रश्न 17. रिंकु हुड्डा ने पुरुषों के F-46 जेवलिन थ्रो में कौनसा पदक जीता ?
(a) स्वर्ण पदक
(b) रजत पदक
(c) कांस्य पदक
(d) कांस्य व रजत दोनों
उत्तर: a) स्वर्ण पदक
व्याख्या:
- रिंकु हुड्डा ने 66.37 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता।
- यह उपलब्धि उन्हें विश्व पैरा एथलेटिक्स 2025, दिल्ली में मिली।
प्रश्न 18. क्रिकेट खिलाड़ी क्रिस वोक्स किस देश से संबंधित हैं जिन्होंने संन्यास लिया ?
(a) ऑस्ट्रेलिया
(b) दक्षिण अफ्रीका
(c) इंग्लैंड
(d) न्यूज़ीलैंड
उत्तर: c) इंग्लैंड
व्याख्या:
- इंग्लैंड के क्रिकेटर क्रिस वोक्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया।
- इनके अलावा कई अन्य खिलाड़ियों जैसे ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच और न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने भी हाल ही में संन्यास लिया।
प्रश्न 19. बथुकम्मा महोत्सव का आयोजन कहां हुआ ?
(a) हैदराबाद
(b) कानपुर
(c) लेह
(d) श्रीनगर
उत्तर: a) हैदराबाद
व्याख्या:
- यह महोत्सव तेलंगाना का प्रमुख उत्सव है।
- यह 9 दिन चलने वाला पुष्प महोत्सव है जो देवी गौरी को समर्पित होता है।
प्रश्न 20. कनेक्ट इंडिया 2025 कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका के किस राज्य में हुआ ?
(a) टेक्सस
(b) न्यूयॉर्क
(c) मिनेसोटा
(d) कैलिफोर्निया
उत्तर: c) मिनेसोटा
व्याख्या:
- इसका उद्देश्य आपदा और अन्य क्षेत्रों में भारत और USA को साझेदार संगठन के रूप में एकजुट करना है।
- यह कार्यक्रम भारतीय संघ द्वारा मिनेसोटा में आयोजित किया गया।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 03 अक्टूबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।
उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे।
Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।