Army TA Bharti Exam Paper 2025: 18 January 2025 को हुआ TA भर्ती का पूरा पेपर यहाँ दिया गया है। TA (Territorial Army) परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह उपयोगी है। TA परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान (GK), गणित (Maths) और तार्किक क्षमता (Reasoning) पर आधारित होते हैं। परीक्षा में सफ़ल होने के लिए सटीकता और समय प्रबंधन दोनों होना बहुत ज़रूरी होता है।
इस पोस्ट में 18 January 2025 TA Bharti Exam Paper के प्रश्न और उनकी सही व्याख्या दी गई है, ताकि अभ्यर्थी इनका अभ्यास करके अपनी तैयारी का अवलोकन कर सकें ।
Question 1:‘रामायण’ ग्रंथ किसने लिखा था?
Options:
A) वाल्मीकि
B) वेदव्यास
C) सूरदास
D) कालिदास
Correct Answer:वाल्मीकि
Explanation:
रामायण की रचना महर्षि वाल्मीकि ने की थी। इसे संस्कृत साहित्य का आदि काव्य माना जाता है।
Question 2:मीनाक्षी मंदिर कहाँ स्थित है?
Options:
A) तमिलनाडु
B) ओडिशा
C) उत्तराखंड
D) राजस्थान
Correct Answer:तमिलनाडु
Explanation:
मीनाक्षी मंदिर मदुरै (तमिलनाडु) में स्थित है। यह द्रविड़ शैली की वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
Question 3:जलियांवाला बाग किस शहर में स्थित है?
Options:
A) फगवाड़ा
B) अमृतसर
C) गांधीनगर
D) फिरोजपुर
Correct Answer:अमृतसर
Explanation:
जलियांवाला बाग अमृतसर, पंजाब में स्थित है। यहाँ 1919 में ब्रिटिश सेना द्वारा नरसंहार किया गया था।
Question 4:भारत की प्रथम महिला शासक कौन थी?
Options:
A) लक्ष्मीबाई
B) रजिया सुल्तान
C) सरोजिनी नायडू
D) एनी बेसेंट
Correct Answer:रजिया सुल्तान
Explanation:
रजिया सुल्तान दिल्ली सल्तनत की शासक थीं। वे भारत की पहली महिला शासक मानी जाती हैं।
Question 5:चौरी-चौरा कांड कहाँ हुआ था?
Options:
A) गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)
B) आगरा (उत्तर प्रदेश)
C) चंपारण (बिहार)
D) अहमदाबाद (गुजरात)
Correct Answer:गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)
Explanation:
चौरी-चौरा कांड 1922 में गोरखपुर में हुआ था। इसके बाद गांधीजी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया।
Question 6:भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य कौन-सा है?
Options:
A) गोवा
B) सिक्किम
C) अरुणाचल प्रदेश
D) तेलंगाना
Correct Answer:सिक्किम
Explanation:
जनसंख्या के अनुसार सिक्किम सबसे छोटा राज्य है। यह पूर्वोत्तर भारत में स्थित है।
Question 7:‘भारत एक खोज’ पुस्तक किसने लिखी?
Options:
A) जवाहरलाल नेहरू
B) महात्मा गांधी
C) सरदार पटेल
D) डॉ. भीमराव अंबेडकर
Correct Answer:जवाहरलाल नेहरू
Explanation:
‘भारत एक खोज’ पं. नेहरू द्वारा लिखी गई है। यह भारत के इतिहास और संस्कृति पर आधारित है।
Question 8:प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर किस राज्य में स्थित है?
Options:
A) हिमाचल प्रदेश
B) मध्य प्रदेश
C) कर्नाटक
D) असम
Correct Answer:असम
Explanation:
कामाख्या देवी मंदिर गुवाहाटी (असम) में है। यह शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।
Question 9:सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कौन-सा है?
Options:
A) कीर्ति चक्र
B) परमवीर चक्र
C) शौर्य चक्र
D) अशोक चक्र
Correct Answer:अशोक चक्र
Explanation:
अशोक चक्र शांतिकाल में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। यह असाधारण वीरता के लिए प्रदान किया जाता है।
Question 10:भारत का राष्ट्रगान कौन-सा है?
Options:
A) वंदे मातरम्
B) जन गण मन
C) सारे जहाँ से अच्छा
D) सत्यमेव जयते
Correct Answer:जन गण मन
Explanation:
‘जन गण मन’ भारत का राष्ट्रगान है। इसकी रचना रवींद्रनाथ टैगोर ने की थी।
Question 11:भारत में लीची का सबसे बड़ा उत्पादन करने वाला राज्य कौनसा है?
Options:
A) बिहार
B) पश्चिम बंगाल
C) महाराष्ट्र
D) तमिलनाडु
Correct Answer:बिहार
Explanation:
बिहार भारत में लीची का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। मुजफ्फरपुर की लीची विश्वप्रसिद्ध है।
Question 12:विश्व की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
Options:
A) सिंधु
B) नील
C) गंगा
D) अमेज़न
Correct Answer:नील
Explanation:
नील नदी अफ्रीका महाद्वीप में स्थित है। इसकी लंबाई लगभग 6650 किमी है।
Question 13:भारत के ‘ग्रैंड ओल्ड मैन’ के रूप में किसे जाना जाता है?
Options:
A) लाला लाजपत राय
B) सी. राजगोपालाचारी
C) दादाभाई नौरोजी
D) खान अब्दुल गफ्फार खान
Correct Answer:दादाभाई नौरोजी
Explanation:
दादाभाई नौरोजी को ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ कहा जाता है। उन्होंने भारत के आर्थिक शोषण का सिद्धांत दिया।
Question 14:‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान’ का नारा किसने दिया?
Options:
A) अटल बिहारी वाजपेयी
B) महात्मा गांधी
C) लाल बहादुर शास्त्री
D) जवाहरलाल नेहरू
Correct Answer:लाल बहादुर शास्त्री
Explanation:
‘जय जवान, जय किसान’ नारा शास्त्री जी ने दिया था। ‘जय विज्ञान’ बाद में अटल बिहारी वाजपेयी ने जोड़ा।
Question 15:भारत का कार्यकारी प्रमुख कौन होता है?
Options:
A) प्रधानमंत्री
B) राष्ट्रपति
C) मुख्य न्यायाधीश
D) लोकसभा अध्यक्ष
Correct Answer:राष्ट्रपति
Explanation:
कार्यकारी शक्ति राष्ट्रपति के पास होती है।
Question 16:दांडी यात्रा कब शुरू हुई?
Options:
A) 12 मार्च 1932
B) 12 मार्च 1930
C) 12 मार्च 1935
D) 12 मार्च 1931
Correct Answer:12 मार्च 1930
Explanation:
दांडी यात्रा महात्मा गांधी ने शुरू की थी। यह नमक सत्याग्रह का हिस्सा थी।
Question 17:MLA बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होती है?
Options:
A) 30 वर्ष
B) 25 वर्ष
C) 35 वर्ष
D) 21 वर्ष
Correct Answer:25 वर्ष
Explanation:
विधायक बनने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष है। यह भारतीय संविधान में निर्धारित है।
Question 18:किस जानवर को ‘रेगिस्तान का जहाज’ कहा जाता है?
Options:
A) ऊँट
B) भेड़
C) कंगारू
D) शेर
Correct Answer:ऊँट
Explanation:
ऊँट लंबे समय तक बिना पानी के रह सकता है। यह रेगिस्तानी क्षेत्रों में प्रमुख परिवहन साधन है।
Question 19:भारत की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थीं?
Options:
A) सरोजिनी नायडू
B) यशोदाबेन देवी
C) प्रतिभा पाटिल
D) कमला बेनीवाल
Correct Answer:सरोजिनी नायडू
Explanation:
सरोजिनी नायडू उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनीं। वे स्वतंत्रता सेनानी और कवयित्री थीं।
Question 20:‘सती प्रथा’ पर प्रतिबंध किस गवर्नर जनरल के समय लगाया गया?
Options:
A) लॉर्ड विलियम बेंटिक
B) वॉरेन हेस्टिंग्स
C) लॉर्ड कॉर्नवालिस
D) लॉर्ड रिपन
Correct Answer:लॉर्ड विलियम बेंटिक
Explanation:
1829 में सती प्रथा पर प्रतिबंध लगाया गया। राजा राममोहन राय ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Question 21:टीवी के रिमोट में कौन-सी तरंगों का उपयोग होता है?
Options:
A) रेडियो तरंगें
B) इन्फ्रारेड तरंगें
C) माइक्रोवेव तरंगें
D) पराबैंगनी तरंगें
Correct Answer:इन्फ्रारेड तरंगें
Explanation:
टीवी रिमोट इन्फ्रारेड तरंगों से कार्य करता है। ये तरंगें मानव आँखों को दिखाई नहीं देतीं।
Question 22:निम्नलिखित में से कौन-सी धातु है?
Options:
A) फॉस्फोरस
B) ब्रोमीन
C) कैल्शियम
D) कार्बन
Correct Answer:कैल्शियम
Explanation:
कैल्शियम एक क्षारीय पृथ्वी धातु है। यह मानव शरीर में हड्डियों के लिए आवश्यक है।
Question 23:धान का प्रसिद्ध ‘खैरा रोग’ किसकी कमी से होता है?
Options:
A) ऑक्सीजन
B) जिंक
C) नाइट्रोजन
D) फॉस्फोरस
Correct Answer:जिंक
Explanation:
खैरा रोग जिंक की कमी से होता है। इससे धान की पत्तियाँ पीली पड़ जाती हैं।
Question 24:विज्ञान की वह शाखा क्या कहलाती है जिसमें हड्डियों का अध्ययन किया जाता है?
Options:
A) सीरोलॉजी
B) अस्थिविज्ञान
C) भूविज्ञान
D) हिस्टोलॉजी
Correct Answer:अस्थिविज्ञान
Explanation:
अस्थिविज्ञान में हड्डियों का अध्ययन किया जाता है। यह जीवविज्ञान की एक महत्वपूर्ण शाखा है।
Question 25:किसी तारे की चमक किस पर निर्भर करती है?
Options:
A) केवल आकार और तापमान
B) आकार और पृथ्वी से दूरी
C) आकार, तापमान और द्रव्यमान
D) आकार, तापमान और पृथ्वी से दूरी
Correct Answer:आकार, तापमान और पृथ्वी से दूरी
Explanation:
तारे की वास्तविक चमक उसके तापमान और आकार पर निर्भर करती है। पृथ्वी से दूरी दिखाई देने वाली चमक को प्रभावित करती है।
Question 26:खाने के सोडे का रासायनिक नाम क्या है?
Options:
A) सोडियम हाइड्रॉक्साइड
B) सोडियम कार्बोनेट
C) पोटैशियम कार्बोनेट
D) सोडियम बाइकार्बोनेट
Correct Answer:सोडियम बाइकार्बोनेट
Explanation:
खाने का सोडा NaHCO₃ होता है। यह बेकिंग और पेट की गैस में उपयोगी है।
Question 27:पित्त रस का मुख्य कार्य क्या है?
Options:
A) पाचन
B) श्वसन
C) रक्त को शुद्ध करना
D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:पाचन
Explanation:
पित्त रस वसा के पाचन में सहायता करता है। यह यकृत द्वारा स्रावित होता है।
Question 28:सूर्य के चारों ओर किसी ग्रह के पथ को क्या कहते हैं?
Options:
A) कॉस्मिक हाइवे
B) रूट
C) आकाश गंगा
D) ऑर्बिट
Correct Answer:ऑर्बिट
Explanation:
ग्रह सूर्य के चारों ओर निश्चित कक्षा में घूमते हैं। इसे अंग्रेज़ी में ऑर्बिट (Orbit) कहा जाता है।
Question 29:आँख का पारदर्शी अग्र भाग क्या कहलाता है?
Options:
A) लेंस
B) कॉर्निया
C) रेटिना
D) पुतली
Correct Answer:कॉर्निया
Explanation:
कॉर्निया आँख का सबसे आगे का पारदर्शी भाग है। यह प्रकाश को अंदर प्रवेश कराने में सहायक होता है।
Question 30:पानी की स्थायी कठोरता किसके द्वारा दूर की जाती है?
Options:
A) सोडियम कार्बोनेट
B) फिटकरी
C) पोटैशियम परमैंगनेट
D) चूना
Correct Answer:सोडियम कार्बोनेट
Explanation:
स्थायी कठोरता सोडियम कार्बोनेट से हटाई जाती है। इसे वाशिंग सोडा भी कहा जाता है।
Question 31:पौधे अपना भोजन किस प्रक्रिया से बनाते हैं?
Options:
A) ऑस्मोसिस
B) श्वसन
C) अंकुरण
D) प्रकाश संश्लेषण
Correct Answer:प्रकाश संश्लेषण
Explanation:
पौधे सूर्य के प्रकाश की सहायता से भोजन बनाते हैं। इस प्रक्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड और जल का उपयोग होता है।
Question 32:फूल का कौन-सा भाग बीज बनाता है?
Options:
A) बीजांड
B) वर्तिकाग्र
C) वर्तिका
D) अंडाशय
Correct Answer:अंडाशय
Explanation:
निषेचन के बाद अंडाशय से फल बनता है। बीज का विकास अंडाशय में होता है।
Question 33:वह बल कौन-सा है जो वस्तुओं को पृथ्वी की ओर खींचता है?
Options:
A) चुंबकीय बल
B) विद्युत बल
C) घर्षण बल
D) गुरुत्वाकर्षण बल
Correct Answer:गुरुत्वाकर्षण बल
Explanation:
गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी की ओर आकर्षित करता है। इसी कारण वस्तुएँ नीचे गिरती हैं।
Question 34:मानव शरीर में प्रोटीन का पाचन कहाँ होता है?
Options:
A) छोटी आँत
B) यकृत
C) मुँह
D) फेफड़े
Correct Answer:छोटी आँत
Explanation:
प्रोटीन का मुख्य पाचन छोटी आँत में होता है। यहाँ एंजाइम्स की सहायता से पाचन पूर्ण होता है।
Question 35:5 सेमी लंबाई और 3 सेमी चौड़ाई वाले आयत का क्षेत्रफल क्या है?
Options:
A) 8 वर्ग सेमी
B) 15 वर्ग सेमी
C) 16 वर्ग सेमी
D) 20 वर्ग सेमी
Correct Answer:15 वर्ग सेमी
Explanation:
आयत का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई। 5 × 3 = 15 वर्ग सेमी।
Question 36:यदि अमित किसी काम को 10 दिन में और सुमित 15 दिन में करता है, तो दोनों मिलकर कितने दिन में करेंगे?
Options:
A) 8 दिन
B) 5 दिन
C) 3 दिन
D) 6 दिन
Correct Answer:6 दिन
Explanation:
संयुक्त कार्य दर = 1/10 + 1/15। कुल समय = 6 दिन।
Question 37:निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या सम है?
Options:
A) 13
B) 24
C) 17
D) 29
Correct Answer:24
Explanation:
सम संख्या 2 से पूर्णतः विभाजित होती है। 24 एक सम संख्या है।
Question 38:5 सेमी भुजा वाले वर्ग का परिमाप क्या होगा?
Options:
A) 10 सेमी
B) 15 सेमी
C) 20 सेमी
D) 25 सेमी
Correct Answer:20 सेमी
Explanation:
वर्ग का परिमाप = 4 × भुजा। 4 × 5 = 20 सेमी।
Question 39:समकोण त्रिभुज में सबसे लंबी भुजा क्या कहलाती है?
Options:
A) लंब
B) आधार
C) कर्ण
D) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer:कर्ण
Explanation:
कर्ण समकोण के सामने होती है। यह त्रिभुज की सबसे लंबी भुजा होती है।
Question 40:किसी वृत्त की त्रिज्या 14 सेमी हो, तो उसका व्यास क्या होगा?
Options:
A) 7 सेमी
B) 14 सेमी
C) 28 सेमी
D) 21 सेमी
Correct Answer:28 सेमी
Explanation:
व्यास = 2 × त्रिज्या।
2 × 14 = 28 सेमी।
Question 41:12 : 13 : 15 के अनुपात में भुजाओं वाले त्रिभुज का परिधि 600 मीटर है, तो सबसे लंबी भुजा कितनी होगी?
Options:
A) 220 मीटर
B) 180 मीटर
C) 225 मीटर
D) 195 मीटर
Correct Answer:225 मीटर
Explanation:
कुल अनुपात = 40 भाग।
सबसे लंबी भुजा = (15/40) × 600 = 225 मीटर।
Question 42:50 गुणा 8 बराबर ....... है?
Options:
A) 80
B) 800
C) 400
D) 4000
Correct Answer:400
Explanation:
50 को 8 से गुणा किया गया है।
50 × 8 = 400
Question 43:दी गई आकृति में कितने हॉकी खिलाड़ी फुटबॉल खेल रहे हैं?
Options:
A) 55
B) 35
C) 41
D) 22
Correct Answer:41
Question 44:एक कक्षा में 1320 विद्यार्थी हैं। अगर लड़के 45% हैं तो लड़कियों की संख्या क्या होगी?
Options:
A) 700
B) 725
C) 726
D) 728
Correct Answer:726
Explanation:
लड़के = 45% ⇒ लड़कियाँ = 55%
55% of 1320 = 726
Question 45:एक वस्तु का क्रय मूल्य 10₹ है। 10% छूट के बाद विक्रय मूल्य कितना होगा?
Options:
A) 10₹
B) 9₹
C) 8₹
D) 7₹
Correct Answer:9₹
Explanation:
10*90/100 = 9₹
Question 46:हल करें:-
Options:
A) 1
B) 4
C) 0.5
D) 2
Correct Answer:2
Explanation:
BODMAS नियम के अनुसार
Question 47:हल करें:- 0.007 × 0.0008 = ?
Options:
A) 56
B) 0.00056
C) 0.000056
D) 0.0000056
Correct Answer:0.0000056
Explanation:
7 × 8 = 56
दशमलव में कुल 5 स्थान होंगे।
Question 48:0.5 को भिन्न में बदलें?
Options:
A) 1/2
B) 1/3
C) 1/7
D) 1/5
Correct Answer:1/2
Explanation:
0.5 = 5/10
5/10 को सरल करने पर 1/2 मिलता है।
Question 49:सेंटीग्रेड और फ़ारेनहाइट तापमान किस पर समान होते हैं?
Options:
A) 4°C
B) −40°C
C) 0°C
D) 40°C
Correct Answer:−40°C
Explanation:
−40°C पर दोनों स्केल का मान समान होता है। यह तापमान रूपांतरण का प्रसिद्ध तथ्य है।
Question 50:निम्न में से कौन-सा रोग विटामिन C की कमी से होता है?
Options:
A) रिकेट्स
B) स्कर्वी
C) बेरी-बेरी
D) रतौंधी
Correct Answer:स्कर्वी
Explanation:
विटामिन C की कमी से स्कर्वी रोग होता है। इसमें मसूड़ों से खून आने की समस्या होती है।