Army Study icon Image

By: Army Study

On: March 11, 2026

Follow

Navy MR Bharti 2026 Notification Out | Apply Online

Navy MR Bharti 2026: भारतीय नौसेना ने Agniveer MR Intake 01/2027 और 02/2027 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 10वीं पास युवाओं के लिए ये सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 14 मार्च 2026 से Online आवेदन कर सकते हैं।


✦ आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

विवरणतिथि
आवेदन शुरू14 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 अप्रैल 2026 (शाम 5 बजे तक)
सुधार विंडो10 – 11 अप्रैल 2026
परीक्षा (INET)मई 2026

✦ शैक्षणिक योग्यता

  • Navy MR में आवेदन के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना ज़रूरी है।
  • सभी विषयों को मिलाकर 10वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक होना आवश्यक है।
  • जो विद्यार्थी अभी कक्षा (सत्र 2025-26) में 10वीं में हैं वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Navy MR Age Limit

आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 17½ से 21 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है, नहीं तो वह आवेदन नहीं कर पायेगा।

01/2027 बैच के लिए

  • जिन उम्मीदवारों की जन्म तिथि 01 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच है वे आवेदन कर सकते हैं।

02/2027 बैच के लिए

  • जिन उम्मीदवारों की जन्म तिथि 01 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच है वे आवेदन कर सकते हैं।

Navy MR आवेदन शुल्क

  • सभी उम्मीदवारों को ₹550 आवेदन शुल्क और 18% GST देना होगा।
  • Fee का भुगतान Online माध्यम से होगा।
  • SC / ST / OBC / EWS / General किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क में कोई विशेष छूट नहीं है।

✦ वैवाहिक स्थिति

  • इस भर्ती के लिए सिर्फ़ अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं और चयन होने के बाद 4 साल की सेवा अवधि के दौरान विवाह करने की अनुमति नहीं होगी

✦ चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों में होगी :-

➦ चरण 1 – INET परीक्षा

  • ऑनलाइन परीक्षा होगी
  • कुल 50 प्रश्न होंगे
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा
  • समय: 30 मिनट
  • विषय:
    • विज्ञान
    • गणित
    • सामान्य ज्ञान

Note:- गलत उत्तर पर 0.25 अंक की Negative marking होगी।


➦ चरण 2

चरण 1 में पास उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा :-

  1. फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
  2. लिखित परीक्षा
  3. मेडिकल परीक्षण

✦ फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)

टेस्टपुरुष उम्मीदवारमहिला उम्मीदवार
1.6 किमी दौड़6 मिनट 30 सेकंड8 मिनट
उठक-बैठक2015
पुश-अप1510
सिट-अप1510

✦ वेतन और सुविधाएं

अग्निवीरों को 4 साल की सेवा के दौरान निम्न वेतन दिया जाएगा:

वर्षमासिक पैकेज
पहला वर्ष₹30,000
दूसरा वर्ष₹33,000
तीसरा वर्ष₹36,500
चौथा वर्ष₹40,000
  • सेवा पूरी होने पर लगभग 10 लाख रुपये की सेवा निधि दी जाएगी।
  • 48 लाख रुपये का जीवन बीमा भी दिया जाएगा।

✦ आवेदन कैसे करें

  1. आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं
  2. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें
  3. आवेदन फॉर्म भरें
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  5. आवेदन शुल्क जमा करें

Leave a Comment