सेना अध्ययन आइकन छवि

लेखक: आर्मी स्टडी

On: October 2, 2025

अनुसरण करना

23 सितंबर 2025 करंट अफेयर्स

Current Affairs by Army Study:-

23 सितम्बर 2025 Current Affairs में हाल ही में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण घटनाएँ चर्चा में रहीं। इनमें 11वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन का उद्घाटन बैंगलोर में, 10वां आयुर्वेद दिवस गोवा में और राष्ट्रीय हिंदी दिवस का आयोजन 14 सितम्बर को शामिल हैं। साथ ही अमित खरे को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का सचिव नियुक्त किया गया, 20वीं विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप टोक्यो, जापान में शुरू हुई और दुनिया का पहला बाँस इथेनॉल संयंत्र असम में स्थापित किया गया।

इसके अलावा भारत-नॉर्वे के बीच पहली समुद्री सुरक्षा वार्ता, IEC की 89वीं आम बैठक भारत में, नेत्रहीन महिला T-20 विश्व कप-2025 भारत में और आर. वैशाली व जैस्मिन लैम्बारिया का खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुर्खियों में रहा। साथ ही SCO शिखर सम्मेलन 2027 पाकिस्तान में, मोहम्मद सिराज को अगस्त माह का प्लेयर ऑफ द मंथ, ASME होली पदक बाबा कल्याणी को, हथई मिर्च महोत्सव मणिपुर में, ICC T-20 रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती का शीर्ष स्थान, और IIM अहमदाबाद का पहला वैश्विक परिसर दुबई में जैसे समाचार प्रमुख रहे।

प्रश्न 01. हाल ही में 11वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन का उद्घाटन कहाँ किया गया है?

(a) नई दिल्ली
(b) जयपुर
(c) गुरुग्राम
(d) बैंगलोर

उत्तर: d) बैंगलोर

व्याख्या:

  • 11वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन का उद्घाटन बैंगलोर में किया गया।
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य संसदीय सहयोग और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करना है।

प्रश्न 02. 10वें “आयुर्वेद दिवस” का आयोजन कहाँ होगा?

(a) गोवा
(b) नई दिल्ली
(c) हैदराबाद
(d) पुणे

उत्तर: a) गोवा

व्याख्या:

  • 10वां आयुर्वेद दिवस गोवा में आयोजित होगा।
  • यह 23 सितम्बर को मनाया जाएगा और आयुर्वेद के महत्व को बढ़ाने पर केंद्रित होगा।

प्रश्न 03. हाल ही में ‘राष्ट्रीय हिंदी दिवस’ कब मनाया गया है?

(a) 12 सितम्बर
(b) 13 सितम्बर
(c) 14 सितम्बर
(d) 15 सितम्बर

उत्तर: c) 14 सितम्बर

व्याख्या:

  • भारत में हर वर्ष 14 सितम्बर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है।
  • विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है।

प्रश्न 04. हाल ही में किसे उपराष्ट्रपति ‘सी.पी. राधाकृष्णन’ का सचिव नियुक्त किया गया है?

(a) अमित खरे
(b) दीपक मित्तल
(c) TCA कल्याणी
(d) संजीव घुराटिया

उत्तर: a) अमित खरे

व्याख्या:

  • अमित खरे को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का सचिव नियुक्त किया गया है।
  • यह नियुक्ति उपराष्ट्रपति के कार्यकाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रश्न 05. 20वीं विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप कहाँ शुरू हुई है?

(a) पेरिस
(b) लन्दन
(c) शिकागो
(d) टोक्यो

उत्तर: d) टोक्यो

व्याख्या:

  • 20वीं विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप टोक्यो, जापान में शुरू हुई।
  • यह खेल प्रतियोगिता वैश्विक स्तर पर एथलेटिक्स खेलों का सबसे बड़ा आयोजन है।

प्रश्न 06. हाल ही में कहाँ पर विश्व के पहले बाँस इथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया गया है?

(a) मणिपुर
(b) केरल
(c) असम
(d) पंजाब

उत्तर: c) असम

व्याख्या:

  • विश्व का पहला बाँस इथेनॉल संयंत्र असम में स्थापित किया गया।
  • इसका उद्देश्य स्वच्छ ईंधन उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण है।

प्रश्न 07. हाल ही में भारत व किस देश के मध्य पहली समुद्री सुरक्षा वार्ता हुई है?

(a) नॉर्वे
(b) स्वीडन
(c) जापान
(d) फ्रांस

उत्तर: a) नॉर्वे

व्याख्या:

  • भारत और नॉर्वे के बीच पहली समुद्री सुरक्षा वार्ता हुई।
  • इस वार्ता में समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा हुई।

प्रश्न 08. अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल आयोग (IEC) की 89वीं आम बैठक कहाँ हुई?

(a) अमेरिका
(b) भारत
(c) चीन
(d) जापान

उत्तर: b) भारत

व्याख्या:

  • IEC की 89वीं आम बैठक भारत में आयोजित की गई।
  • इस बैठक का उद्देश्य वैश्विक इलेक्ट्रोटेक्निकल मानकों पर विचार करना था।

प्रश्न 09. पहला नेत्रहीन महिला T-20 विश्व कप-2025 क्रिकेट का आयोजन कहाँ होगा?

(a) श्रीलंका
(b) भारत
(c) UAE
(d) पाकिस्तान

उत्तर: b) भारत

व्याख्या:

  • पहला नेत्रहीन महिला T-20 विश्व कप-2025 भारत में आयोजित होगा।
  • महिला वनडे विश्व कप 2025 का आयोजन भारत और श्रीलंका में होगा।

प्रश्न 10. आर. वैशाली का संबंध किस खेल से है?

(a) शतरंज
(b) हॉकी
(c) बॉक्सिंग
(d) तलवारबाजी

उत्तर: a) शतरंज

व्याख्या:

  • आर. वैशाली का संबंध शतरंज से है।
  • उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतरंज में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

प्रश्न 11. “जैस्मिन लैम्बारिया” का संबंध किस खेल से है?

(a) शतरंज
(b) गोल्फ
(c) मुक्केबाजी
(d) वेट लिफ्टिंग

उत्तर: c) मुक्केबाजी

व्याख्या:

  • जैस्मिन लैम्बारिया का संबंध मुक्केबाजी से है।
  • उन्होंने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भाग लिया।

प्रश्न 12. हाल ही में 5वें राजभाषा सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया?

(a) नई दिल्ली
(b) जामनगर
(c) गांधीनगर
(d) नागपुर

उत्तर: c) गांधीनगर

व्याख्या:

  • 5वां राजभाषा सम्मेलन गांधीनगर में आयोजित किया गया।
  • इसका उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना था।

प्रश्न 13. “दपान: कश्मीर के संघर्ष की कहानियां” पुस्तक के लेखक/लेखिका कौन हैं?

(a) इप्तिसा चक्रवर्ती
(b) कैलाश सत्यार्थी
(c) अरुण शौरी
(d) पी.एस. रमन

उत्तर: a) इप्तिसा चक्रवर्ती

व्याख्या:

  • “दपान: कश्मीर के संघर्ष की कहानियां” की लेखिका इप्तिसा चक्रवर्ती हैं।
  • यह पुस्तक कश्मीर की जमीनी सच्चाई को दर्शाती है।

प्रश्न 14. SCO शिखर सम्मेलन 2027 का आयोजन कहाँ किया जायेगा?

(a) चीन
(b) किर्गिस्तान
(c) पाकिस्तान
(d) भारत

उत्तर: c) पाकिस्तान

व्याख्या:

  • 2027 का SCO शिखर सम्मेलन पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा।
  • यह निर्णय सदस्य देशों की बैठक में लिया गया।

प्रश्न 15. हाल ही में अगस्त माह के लिए “प्लेयर ऑफ द मंथ” चुना गया?

(a) शुभमन गिल
(b) सूर्यकुमार यादव
(c) मोहम्मद सिराज
(d) मिचेल स्टार्क

उत्तर: c) मोहम्मद सिराज

व्याख्या:

  • मोहम्मद सिराज को अगस्त माह का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया।
  • उन्होंने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया।

प्रश्न 16. हाल ही में किसे ASME होली पदक से सम्मानित किया गया है?

(a) बाबा कल्याणी
(b) नितिन गडकरी
(c) प्रेमचंद पुख़रामबम
(d) कुमार मंगलम बिड़ला

उत्तर: a) बाबा कल्याणी

व्याख्या:

  • बाबा कल्याणी को ASME होली पदक से सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार इंजीनियरिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

प्रश्न 17. हाल ही में ‘हथई मिर्च महोत्सव’ कहाँ मनाया गया?

(a) राजस्थान
(b) केरल
(c) मणिपुर
(d) कर्नाटक

उत्तर: c) मणिपुर

व्याख्या:

  • हथई मिर्च महोत्सव मणिपुर में मनाया गया।
  • मणिपुर अपनी विशेष मिर्च उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 18. हाल ही में ICC T-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में गेंदबाजी में शीर्ष स्थान किसने हासिल किया?

(a) वरुण चक्रवर्ती
(b) जसप्रीत बुमराह
(c) कुलदीप यादव
(d) एडम जैम्पा

उत्तर: a) वरुण चक्रवर्ती

व्याख्या:

  • वरुण चक्रवर्ती ने ICC T-20 रैंकिंग में गेंदबाजी में शीर्ष स्थान हासिल किया।
  • उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

प्रश्न 19. हाल ही में SCO की क्षेत्रीय आतंकवादी विरोधी संरचना परिषद की बैठक कहाँ हुई?

(a) किर्गिस्तान
(b) चीन
(c) UAE
(d) पाकिस्तान

उत्तर: a) किर्गिस्तान

व्याख्या:

  • SCO की क्षेत्रीय आतंकवादी विरोधी संरचना परिषद की बैठक किर्गिस्तान में हुई।
  • इस बैठक का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी सहयोग को बढ़ावा देना था।

प्रश्न 20. हाल ही में IIM अहमदाबाद ने कहाँ अपना पहला वैश्विक परिसर खोला है?

(a) दुबई
(b) न्यूयॉर्क
(c) पेरिस
(d) रोम

उत्तर: a) दुबई

व्याख्या:

  • IIM अहमदाबाद ने दुबई में अपना पहला वैश्विक परिसर खोला।
  • यह भारतीय शिक्षा क्षेत्र के लिए एक बड़ा कदम है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 23 सितंबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।

उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे।
Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।

टिप्पणी छोड़ें