Army Study icon Image

By: Army Study

On: July 15, 2026

Follow

14 July 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

14 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


14 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में भारत ने मनास और महाभारत सभ्यता के अध्ययन के लिए अंतरराष्ट्रीय केंद्र कहाँ स्थापित किया है?

A. रूस
B. किर्गिस्तान
C. कजाकिस्तान
D. ताजिकिस्तान

उत्तर: B) किर्गिस्तान

व्याख्या:

  • भारत और किर्गिस्तान ने सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के के लिए मनास और महाभारत सभ्यताओं के तुलनात्मक अध्ययन के लिए अंतरराष्ट्रीय केंद्र की स्थापना की है।
  • मनास महाकाव्य किर्गिस्तान की सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख आधार है और महाभारत भारत का महान प्राचीन महाकाव्य है।

प्रश्न 02. हाल ही में दक्षिण भारत से किस जीव के विलुप्त होने की ख़बर आई है?

A. भारतीय गिद्ध
B. एशियाई हाथी
C. इजिप्टियन वल्चर
D. मलयन भालू

उत्तर: C) इजिप्टियन वल्चर

व्याख्या:

  • इजिप्टियन वल्चर के दक्षिण भारत से स्थानीय स्तर पर विलुप्त होने की सूचना सामने आई है।
  • गिद्धों की घटती आबादी को लेकर यह गंभीर चिंता का विषय है।

प्रश्न 03. हाल ही में किस राज्य की 200 साल पुरानी मोजड़ियों को GI टैग मिला है?

A. गुजरात
B. मध्य प्रदेश
C. उत्तर प्रदेश
D. राजस्थान

उत्तर: D) राजस्थान

व्याख्या:

  • राजस्थान की पारंपरिक मोजड़ियों (चमड़े की जूतियाँ) को उनकी विशिष्ट हस्तशिल्प कला और ऐतिहासिक पहचान के लिए GI टैग प्रदान किया गया है।
  • GI टैग मिलने से इस पारंपरिक उत्पाद को कानूनी संरक्षण मिलेगा तथा स्थानीय कारीगरों और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

प्रश्न 04. हाल ही में किस राज्य में वंदे मातरम् और जन गण मन को सरकारी तौर पर अनिवार्य घोषित किया गया है?

A. असम
B. त्रिपुरा
C. मणिपुर
D. मेघालय

उत्तर: B) त्रिपुरा

व्याख्या:

  • त्रिपुरा सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों एवं संस्थानों में वंदे मातरम् और जन गण मन के गायन को अनिवार्य किया है।
  • इस निर्णय का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और संवैधानिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना है।

प्रश्न 05. 8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 की मेजबानी कौन सा राज्य करेगा?

A. बिहार
B. तमिलनाडु
C. तेलंगाना
D. महाराष्ट्र

उत्तर: C) तेलंगाना

व्याख्या:

  • आठवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 का आयोजन तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में किया जाएगा।
  • खेलो इंडिया कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान कर खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 06. हाल ही में UCC (समान नागरिक संहिता) समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?

A. रंजना प्रकाश देसाई
B. इंदु मल्होत्रा
C. डी. वाई. चंद्रचूड़
D. रंजन गोगोई

उत्तर: A) रंजना प्रकाश देसाई

व्याख्या:

  • सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को समान नागरिक संहिता (UCC) समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • समिति का उद्देश्य विभिन्न व्यक्तिगत कानूनों का अध्ययन कर समान नागरिक संहिता के लिए सुझाव देना है।

प्रश्न 07. हाल ही में एस. जानकी का निधन हुआ है, उनका संबंध किस क्षेत्र से था?

A. लेखिका
B. पत्रकार
C. नृत्यांगना
D. गायिका

उत्तर: D) गायिका

व्याख्या:

  • एस. जानकी भारत की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका थीं।
  • उन्हें “दक्षिण भारत की कोकिला” के नाम से भी जाना जाता था।
  • उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी सहित अनेक भाषाओं में हजारों गीत गाए तथा कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए।

प्रश्न 08. ‘जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय’ जिसका हाल ही में उद्घाटन हुआ, कहाँ स्थित है?

A. लखनऊ
B. दिल्ली
C. गुवाहाटी
D. मुंबई

उत्तर: B) दिल्ली

व्याख्या:

  • जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया है।
  • यह पुस्तकालय लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों, लोकतंत्र और सामाजिक परिवर्तन से जुड़े साहित्य एवं शोध को बढ़ावा देगा।

प्रश्न 09. विम्बलडन 2026 में महिला एकल का खिताब किसने जीता है?

A. कैरोलिना मुचोवा
B. इगा स्विटेक
C. लिंडा नोस्कोवा
D. आर्यना सबालेंका

उत्तर: C) लिंडा नोस्कोवा

व्याख्या:

  • चेक गणराज्य की लिंडा नोस्कोवा ने विम्बलडन 2026 महिला एकल का खिताब जीता।
  • विम्बलडन दुनिया के चार ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंटों में सबसे पुराना और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है।

प्रश्न 10. बागवानी में बेहतर प्रदर्शन के लिए किस राज्य को ‘एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है?

A. गुजरात
B. छत्तीसगढ़
C. उत्तराखंड
D. राजस्थान

उत्तर: A) गुजरात

व्याख्या:

  • गुजरात को बागवानी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रभावी उपयोग के लिए एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया गया।
  • राज्य ने उच्च मूल्य वाली फसलों, सूक्ष्म सिंचाई और कृषि नवाचारों के माध्यम से बागवानी उत्पादन में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

13 July 2026 Current Affairs Quiz
11 July 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment