सेना अध्ययन आइकन छवि

लेखक: आर्मी स्टडी

On: June 6, 2026

अनुसरण करना

06 जून 2026 करेंट अफेयर्स हिंदी में – MCQ | सेना, एसएससी, रक्षा परीक्षाएँ

✦ Army Study Current Affairs:-

06 June 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


06 June 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. दलाई लामा को उनके किस स्पोकन-वर्ड एल्बम के लिए ग्रैमी पुरस्कार दिया गया?

A. इनर वर्ल्ड
B. मेडिटेशंस
C. द आर्ट ऑफ हैप्पीनेस
D. बियॉन्ड रिलिजन

उत्तर: B) मेडिटेशंस

व्याख्या:

  • ‘Meditations’ एल्बम में दलाई लामा के आध्यात्मिक संदेश और मानव मूल्यों पर आधारित विचार दिए हैं।
  • यह एल्बम मानसिक शांति, करुणा और माइंडफुलनेस पर केंद्रित है।

प्रश्न 02. भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे चेस 2026 में किस विश्व नंबर-1 खिलाड़ी को दो बार हराकर इतिहास रचा?

A. फैबियानो कारुआना
B. हिकारू नाकामुरा
C. डिंग लिरेन
D. मैग्नस कार्लसन

उत्तर: D) मैग्नस कार्लसन

व्याख्या:

  • आर. प्रज्ञानानंद ने क्लासिकल शतरंज में मैग्नस कार्लसन को दो बार हराकर इतिहास रच दिया है।

प्रश्न 03. हाल ही में पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में किस देश का चुनाव हुआ है?

A. मंगोलिया
B. नेपाल
C. किर्गिस्तान
D. भूटान

उत्तर: C) किर्गिस्तान

व्याख्या:

  • किर्गिस्तान को 2027-28 के कार्यकाल के लिए पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया है।

प्रश्न 04. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

A. 22 अप्रैल
B. 21 मार्च
C. 08 जून
D. 05 जून

उत्तर: D) 05 जून

व्याख्या:

  • हर साल विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा प्रदूषण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

प्रश्न 05. हाल ही में चर्चा में रहा MAVEN मिशन किस अंतरिक्ष एजेंसी का मंगल अन्वेषण मिशन है?

A. NASA
B. ESA
C. ISRO
D. JAXA

उत्तर: A) NASA

व्याख्या:

  • MAVEN (Mars Atmosphere and Volatile Evolution) मिशन को NASA ने वर्ष 2013 में लॉन्च किया था।
  • इसका उद्देश्य मंगल ग्रह के वायुमंडल, जलवायु परिवर्तन और जल हानि की प्रक्रिया का अध्ययन करना है।

प्रश्न 06. भारत का पहला मॉडल बॉर्डर विलेज ‘चुमुर’ किस केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

A. जम्मू-कश्मीर
B. लद्दाख
C. सिक्किम
D. अरुणाचल प्रदेश

उत्तर: B) लद्दाख

व्याख्या:

  • चुमुर गाँव लद्दाख के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित है और इसे वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत विकसित किया गया है।
  • इस परियोजना का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएँ बढ़ाना और पलायन रोकना है।

प्रश्न 07. डॉ. सुभाष कश्यप, जिनका हाल ही में निधन हुआ, मुख्य रूप से किस क्षेत्र से जुड़े थे?

A. रक्षा अनुसंधान
B. अंतरिक्ष विज्ञान
C. खेल पत्रकारिता
D. संसदीय एवं संवैधानिक अध्ययन

उत्तर: D) संसदीय एवं संवैधानिक अध्ययन

व्याख्या:

  • डॉ. सुभाष कश्यप लोकसभा के पूर्व महासचिव तथा संविधान विशेषज्ञ थे।
  • उन्होंने भारतीय संविधान और संसदीय प्रक्रियाओं पर अनेक महत्वपूर्ण पुस्तकें भी लिखीं।

प्रश्न 08. हाल ही में ICC द्वारा किस देश के क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता निलंबित की गई है?

A. नेपाल
B. आयरलैंड
C. कनाडा
D. अमेरिका

उत्तर: C) कनाडा

व्याख्या:

  • ICC ने प्रशासनिक एवं सदस्यता दायित्वों के गंभीर उल्लंघन के कारण कनाडा की सदस्यता निलंबित की है।

प्रश्न 09. गुजरात सरकार द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ मुख्य रूप से किससे संबंधित अभियान है?

A. वन्यजीव संरक्षण
B. जल संरक्षण
C. कृषि सुधार
D. नशीली दवाओं एवं तस्करी पर नियंत्रण

उत्तर: D) नशीली दवाओं एवं तस्करी पर नियंत्रण

व्याख्या:

  • यह अभियान तटीय क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों, तस्करी और संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है।
  • अभियान का लक्ष्य समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना तथा अवैध नेटवर्क को समाप्त करना है।

प्रश्न 10. हाल ही में अमेरिकी प्रशासन ने भारत से आयातित वस्तुओं पर कितने प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा?

A. 12.5%
B. 10.5%
C. 5.5%
D. 8.0%

उत्तर: A) 12.5%

व्याख्या:

  • प्रस्तावित टैरिफ का संबंध मजबूर श्रम नियमों से जोड़ा गया।
  • भारत ने इस दावे को निराधार बताते हुए आपत्ति दर्ज की

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

05 June 2026 Current Affairs Quiz
04 June 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


टिप्पणी छोड़ें