सेना अध्ययन आइकन छवि

लेखक: आर्मी स्टडी

On: June 8, 2026

अनुसरण करना

08 June 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

08 June 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


08 June 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. फ्रेंच ओपन 2026 महिला एकल का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?

A. कोको गॉफ
B. मीरा एंड्रीवा
C. एरिना सबालेन्का
D. इगा स्वियातेक

उत्तर: B) मीरा एंड्रीवा

व्याख्या:

  • रूस की 19 साल की मीरा एंड्रीवा ने फ्रेंच ओपन 2026 में महिला एकल खिताब अपने नाम किया।
  • यह उनके करियर का पहला ग्रैंड स्लैम महिला एकल खिताब है।

प्रश्न 02. जून 2026 में भारतीय पुरुष T-20 टीम का नया कप्तान किसे बनाया गया है?

A. श्रेयस अय्यर
B. शुभमन गिल
C. हार्दिक पंड्या
D. ऋषभ पंत

उत्तर: A) श्रेयस अय्यर

व्याख्या:

  • BCCI ने श्रेयस अय्यर को भारतीय पुरुष T-20 टीम का कप्तान बनाया है।
  • यह निर्णय उनकी कप्तानी क्षमता और टीम की दीर्घकालिक रणनीति को ध्यान में रखकर लिया गया है।

प्रश्न 03. हाल ही में ‘नॉर्वे शतरंज 2026’ जीतकर इतिहास रचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बने हैं?

A. डी गुकेश
B. अर्जुन एरिगैसी
C. आर प्रज्ञानानंद
D. विश्वनाथन आनंद

उत्तर: C) आर प्रज्ञानानंद

व्याख्या:

  • भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे शतरंज 2026 (Norway Chess 2026) जीतकर इतिहास रचा है ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।
  • यह विश्व के सबसे प्रतिष्ठित और कठिन क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंटों में से एक है।

प्रश्न 04. भारत में 5 GW डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने के लिए लगभग ₹3 लाख करोड़ निवेश की घोषणा किस कंपनी ने की है?

A. डिजिटल रियल्टी
B. एनटीटी ग्लोबल
C. इक्विनिक्स
D. एअरट्रंक

उत्तर: D) एअरट्रंक

व्याख्या:

  • ऑस्ट्रेलिया की कंपनी एअरट्रंक (AirTrunk) ने वर्ष 2030 तक भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में लगभग $30 बिलियन निवेश करने की घोषणा की है।
  • यह निवेश क्लाउड कंप्यूटिंग, AI और डेटा सेंटर इकोसिस्टम को मजबूत करेगा।

प्रश्न 05. भारत के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का उद्घाटन हाल ही में कहाँ किया गया है?

A. लद्दाख
B. हिमाचल प्रदेश
C. उत्तराखंड
D. जम्मू-कश्मीर

उत्तर: D) जम्मू-कश्मीर

व्याख्या:

  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जम्मू-कश्मीर में देश का सातवाँ क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र स्थापित किया है।
  • यह केंद्र मौसम पूर्वानुमान, फ्लैश फ्लड निगरानी और अमरनाथ यात्रा जैसी गतिविधियों में सहायता करेगा।

प्रश्न 06. ‘बार्टन अवार्ड 2026’ से सम्मानित किए गए प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट कौन हैं?

A. सुभानी शेख
B. विकास सबनीस
C. ई. पी. उन्नी
D. सतीश आचार्य

उत्तर: A) सुभानी शेख

व्याख्या:

  • सुभानी शेख को कार्टूनिंग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बार्टन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है।
  • यह सम्मान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कार्टूनिस्ट्स (IIC) द्वारा दिया जाता है।

प्रश्न 07. ‘इंडिया AI मिशन’ के CEO का अतिरिक्त प्रभार हाल ही में किसे सौंपा गया है?

A. अभिषेक सिंह
B. एस. कृष्णन
C. सुदीप श्रीवास्तव
D. सौरभ विजय

उत्तर: D) सौरभ विजय

व्याख्या:

  • UIDAI के CEO सौरभ विजय को IndiaAI Mission के CEO का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
  • यह नियुक्ति देश में AI अवसंरचना और नवाचार को गति देने के उद्देश्य से की गई है।

प्रश्न 08. ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026’ में स्वर्ण पुरस्कार जीतने वाली पंचायती राज मंत्रालय की डिजिटल पहल कौन सी है?

A. ग्राम स्वराज पोर्टल
B. ई-ग्राम चित्र मानचित्र
C. पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स
D. स्वामित्व योजना डैशबोर्ड

उत्तर: C) पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स

व्याख्या:

  • पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (PAI) को ई-गवर्नेंस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • PAI पंचायतों के विकास, बुनियादी ढाँचे और प्रशासनिक प्रदर्शन का डेटा आधारित मूल्यांकन करता है।

प्रश्न 09. विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर दिल्ली में ‘नमो ऑक्सीजन पार्क’ का उद्घाटन किस अभियान के तहत किया गया?

A. ग्रीन इंडिया मिशन
B. एक पेड़ माँ के नाम अभियान
C. स्वच्छ भारत हरित भारत
D. मेरी माटी मेरा देश

उत्तर: B) एक पेड़ माँ के नाम अभियान

व्याख्या:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नमो ऑक्सीजन पार्क का उद्घाटन किया गया है।

प्रश्न 10. अंडर-18 पुरुष हॉकी एशिया कप 2026 का आयोजन कहाँ किया गया?

A. भारत
B. दक्षिण कोरिया
C. जापान
D. मलेशिया

उत्तर: C) जापान

व्याख्या:

  • अंडर-18 पुरुष हॉकी एशिया कप 2026 का आयोजन जापान में किया गया।
  • फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने जापान को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

06 June 2026 Current Affairs Quiz
05 June 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


टिप्पणी छोड़ें