Rajasthan Police Agniveer Recruitment 2026: Ex-अग्निवीरों के लिए राजस्थान से बड़ी खुशखबरी। भारतीय सेना में सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को अब राजस्थान पुलिस में नौकरी का अवसर मिलेगा। राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर की ओर से कांस्टेबल पद के लिए पात्र पूर्व अग्निवीरों को Provisional Offer of Appointment (OOA) जारी किए गए हैं।
जिन अग्निवीरों को यह Offer Letter मिला है, उन्हें 1 से 10 दिसंबर 2026 के बीच अपने Documents के साथ जयपुर पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करना होगा। Documents की जांच और पात्रता की पुष्टि होने के बाद ही आगे की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
✦ राजस्थान पुलिस में पूर्व अग्निवीरों की नियुक्ति को लेकर नया अपडेट
राजस्थान सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस विभाग में रोजगार देने की दिशा में अहम कदम उठाया है। इसके तहत पात्र पूर्व अग्निवीरों को राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए प्रोविजनल नियुक्ति प्रस्ताव दिया गया है।
हालांकि, यहां उम्मीदवारों के लिए यह समझना जरूरी है कि यह कोई नई खुली भर्ती नहीं है। फिलहाल यह प्रक्रिया उन पूर्व अग्निवीरों के लिए है, जिन्हें पहले से नियुक्ति का Provisional Offer Letter प्राप्त हुआ है।
✦ 1 से 10 दिसंबर 2026 तक होगा Document Verification
राजस्थान पुलिस की ओर से Provisional Offer Letter प्राप्त करने वाले अग्निवीरों को Document Verification के लिए पुलिस मुख्यालय, जयपुर आना होगा। उम्मीदवार 1 से 10 दिसंबर 2026 के बिच किसी भी कार्य दिवस पर अपने Documents के साथ आ सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विभाग | राजस्थान पुलिस |
| पद का नाम | पुलिस कांस्टेबल |
| उम्मीदवार | पात्र पूर्व अग्निवीर |
| नियुक्ति पत्र | Provisional Offer of Appointment (OOA) |
| Document Verification | 1 से 10 दिसंबर 2026 |
| स्थान | पुलिस मुख्यालय, जयपुर |
| नियुक्ति की स्थिति | दस्तावेज सत्यापन के बाद |
✦ Document Verification के लिए कौन-कौन से Documents चाहिए?
राजस्थान पुलिस में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी Documents साथ लेकर जाने होंगे।
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट तथा शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड या अन्य मान्य पहचान पत्र
- अग्निवीर सेवा से संबंधित प्रमाण पत्र
- अग्निवीर सेवा से कार्यमुक्ति या डिस्चार्ज का प्रमाण पत्र
- Provisional Appointment Offer Letter
- विभाग द्वारा मांगे गए अन्य जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवार अपने सभी Documents की फोटोकॉपी भी साथ रखें। इसके अलावा नाम, जन्मतिथि और अन्य व्यक्तिगत जानकारी पहले ही जांच लें, ताकि Document Verification के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
✦ राजस्थान पुलिस में पद और यूनिट का आवंटन कैसे होगा?
Document Verification होने के बाद उम्मीदवारों को विभागीय नियमों और पात्रता के अनुसार पद एवं यूनिट का आवंटन किया जाएगा।
इस प्रक्रिया में उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, अग्निवीर सेवा के दौरान प्राप्त अनुभव और विभागीय जरूरतों को ध्यान में रखा जायेगा।
ध्यान दें: Provisional Appointment Letter मिलने का मतलब यह नहीं है कि उम्मीदवार की नौकरी पक्की हो गई है। अंतिम सिलेक्शन Document Verification, पात्रता की पुष्टि और विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।
✦ पूर्व अग्निवीरों के लिए क्यों खास है यह फैसला?
अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अग्निवीरों की चार साल सेवा पूरी होने के बाद कई युवाओं के सामने रोजगार और करियर एक सवाल बन के खड़ा है। ऐसे में राजस्थान पुलिस में नौकरी का यह अवसर पूर्व अग्निवीरों के लिए ख़ुशी का मौका है।
अग्निवीर के रूप में सेवा देने वाले युवाओं को अनुशासन, शारीरिक प्रशिक्षण, टीमवर्क और सुरक्षा से जुड़े कार्यों का अनुभव मिलता है। यही अनुभव पुलिस सेवा में भी उनके काम आएगा।
✦ क्या सभी पूर्व अग्निवीरों को राजस्थान पुलिस में नौकरी मिलेगी?
फिलहाल जारी अपडेट में ये कहीं नहीं कहा गया है कि सभी पूर्व अग्निवीरों को सीधे राजस्थान पुलिस में नियुक्ति मिलेगी। यह प्रक्रिया केवल उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्हें विभाग की ओर से Provisional Offer of Appointment जारी किया गया है।
जिन उम्मीदवारों को अभी तक कोई Offer Letter नहीं मिला है, वे इसे नई भर्ती का आवेदन आमंत्रण न समझें। भविष्य में पूर्व अग्निवीरों के लिए नई भर्ती या अन्य अवसर आने पर उसकी जानकारी आधिकारिक सूचना के माध्यम से मिलेगी।
✦ उम्मीदवार इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
- Document Verification के लिए 1 से 10 दिसंबर 2026 की निर्धारित अवधि का ध्यान रखें।
- अपने Provisional Offer Letter में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
- सभी जरूरी Documents और उनकी फोटोकॉपी तैयार रखें।
- Documents में किसी प्रकार की गलती होने पर पहले ही जांच कर लें।
- राजस्थान पुलिस की आधिकारिक भर्ती संबंधी सूचनाओं पर नजर रखें।
- किसी भी फर्जी नियुक्ति पत्र या नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले व्यक्ति से सावधान रहें।
