✦ Army Study Current Affairs:-
03 June 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
03 June 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने खाद्य एवं कृषि संगठन के प्रतिष्ठित ‘ऐग्रीकोला पदक 2026’ से किसे सम्मानित किया है?
A. द्रौपदी मुर्मू
B. नरेंद्र मोदी
C. एम. एस. स्वामीनाथन
D. डॉ. थॉन्ड्रप ग्यात्सो
उत्तर: B) नरेंद्र मोदी
व्याख्या:
- संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खाद्य सुरक्षा, टिकाऊ कृषि और मोटे अनाज (Millets) को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए यह सम्मान दिया गया।
प्रश्न 02. मई 2026 में भारतीय नौसेना के 27वें नौसेना प्रमुख के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है?
A. एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन
B. एडमिरल संजय जसजीत सिंह
C. एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी
D. एडमिरल संजय वात्स्यायन
उत्तर: A) एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन
व्याख्या:
- एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने 31 मई 2026 को भारतीय नौसेना के 27वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला है।
प्रश्न 03. एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारतीय दल ने कुल कितने पदक जीते?
A. 15 पदक
B. 24 पदक
C. 19 पदक
D. 29 पदक
उत्तर: C) 19 पदक
व्याख्या:
- एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत के 48 सदस्यीय दल ने कुल 19 पदक जीते।
- इनमें 10 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।
प्रश्न 04. किस भारतीय जोड़ी ने सिंगापुर ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब जीता?
A. ध्रुव कपिला और अर्जुन एम.आर.
B. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी
C. लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत
D. मनु अत्री और बी. सुमीत रेड्डी
उत्तर: B) सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी
व्याख्या:
- भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने फाइनल में इंडोनेशियाई खिलाड़ियों को हराकर खिताब अपने नाम किया।
प्रश्न 05. हाल ही में चर्चा में रहा ‘ब्यूफोर्ट कैसल’ किस देश में स्थित है?
A. जॉर्डन
B. मिस्र
C. सीरिया
D. लेबनान
उत्तर: D) लेबनान
व्याख्या:
- ब्यूफोर्ट कैसल दक्षिण लेबनान में स्थित एक ऐतिहासिक क्रूसेडर किला है।
- पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान इसकी सामरिक स्थिति के कारण यह समाचारों में रहा।
प्रश्न 06. ‘वर्ल्ड नो टोबैको डे अवार्ड 2026’ से किस भारतीय राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को सम्मानित किया गया?
A. गुजरात
B. मध्य प्रदेश
C. राजस्थान
D. उत्तर प्रदेश
उत्तर: C) राजस्थान
व्याख्या:
- WHO ने तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए राजस्थान को यह सम्मान दिया।
- राज्य में 83,000 से अधिक तंबाकू-मुक्त स्कूल तथा 500 से अधिक जियो-टैग्ड नशामुक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं।
प्रश्न 07. पद्म भूषण से सम्मानित सुमन कल्याणपुर, जिनका हाल ही में निधन हुआ, किस क्षेत्र से थीं?
A. राजनीति और समाज सेवा
B. अंतरिक्ष विज्ञान
C. भारतीय सिनेमा और संगीत
D. शास्त्रीय नृत्य
उत्तर: C) भारतीय सिनेमा और संगीत
व्याख्या:
- सुमन कल्याणपुर भारतीय फिल्म और संगीत जगत की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका थीं।
- उन्हें संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
प्रश्न 08. IPL 2026 में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी कौन बने?
A. वैभव सूर्यवंशी
B. यशस्वी जायसवाल
C. शुभमन गिल
D. साई सुदर्शन
उत्तर: A) वैभव सूर्यवंशी
व्याख्या:
- राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती।
- वे IPL इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
प्रश्न 09. एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किस शहर में हुआ?
A. टोक्यो
B. नई दिल्ली
C. बैंकॉक
D. हांगकांग
उत्तर: D) हांगकांग
व्याख्या:
- एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 28 से 31 मई 2026 तक हांगकांग में हुआ।
प्रश्न 10. हांगकांग में आयोजित 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 की पदक तालिका में भारत किस स्थान पर रहा?
A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. चौथा
उत्तर: B) दूसरा
व्याख्या:
- भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
- महिला एवं पुरुष रिले टीमों तथा हाई जंप स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की।
प्रश्न 11. हाल ही में जल भंडारण की कमी के कारण चर्चा में रहा मेट्टूर बांध किस नदी पर स्थित है?
A. गोदावरी नदी
B. कृष्णा नदी
C. कावेरी नदी
D. पेरियार नदी
उत्तर: C) कावेरी नदी
व्याख्या:
- मेट्टूर बांध तमिलनाडु में कावेरी नदी पर बना एक प्रमुख बहुउद्देश्यीय बांध है।
- यह क्षेत्र की सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और जलविद्युत उत्पादन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 12. हाल ही में किस भारतीय शहर में दुनिया का सबसे बड़ा दही उत्पादन संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की गई है?
A. कोलकाता
B. दिल्ली
C. मुंबई
D. चेन्नई
उत्तर: A) कोलकाता
व्याख्या:
- यह संयंत्र बड़े पैमाने पर दही उत्पादन और पैकेजिंग करने में सक्षम होगा।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 02 June 2026 Current Affairs Quiz
➞ 01 June 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।
यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

