✦ Army Study Current Affairs:-
01 June 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
01 June 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. ISSF विश्व कप 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक किस भारतीय निशानेबाज ने जीता?
A. मनु भाकर
B. सुरुचि इंदर सिंह
C. ईशा सिंह
D. लयमॉल जोस
उत्तर: B) सुरुचि इंदर सिंह
व्याख्या:
- सुरुचि इंदर सिंह ने म्यूनिख में आयोजित ISSF विश्व कप 2026 में स्वर्ण पदक जीता।
- भारत की ईशा सिंह ने इसी स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।
प्रश्न 02. हाल ही में भारतीय नौसेना के 48वें उप-प्रमुख के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है?
A. वाइस एडमिरल अजय कोच्चर
B. वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी
C. वाइस एडमिरल हरीश बिष्ट
D. वाइस एडमिरल संजय वत्सयन
उत्तर: A) वाइस एडमिरल अजय कोच्चर
व्याख्या:
- 29 मई 2026 को वाइस एडमिरल अजय कोच्चर ने भारतीय नौसेना के 48वें उप-प्रमुख का कार्यभार संभाला।
- वे INS विक्रमादित्य के कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं।
प्रश्न 03. भारत में स्थापित देश की पहली ‘स्काईकास्ट’ विमानन मौसम पूर्वानुमान सुविधा किस हवाई अड्डे पर शुरू की गई है?
A. मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
B. बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
C. कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
D. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
उत्तर: D) इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
व्याख्या:
- Skycast एक AI आधारित मौसम पूर्वानुमान सिस्टम है। इसे सबसे पहले इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली में स्थापित किया गया है।
- यह प्रणाली उड़ानों के दौरान रियल-टाइम मौसम जानकारी प्रदान कर सुरक्षा को बेहतर बनाएगी।
प्रश्न 04. फ्लोरिडा में हॉट-फायर टेस्ट के दौरान ‘न्यू ग्लेन’ रॉकेट किस कंपनी का था?
A. स्पेसएक्स
B. वर्जिन गैलेक्टिक
C. ब्लू ओरिजिन
D. बोइंग
उत्तर: C) ब्लू ओरिजिन
व्याख्या:
- जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन का न्यू ग्लेन रॉकेट परीक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
- New Glenn एक आंशिक रूप से पुनः प्रयोज्य हेवी-लिफ्ट रॉकेट है, जिसे भारी पेलोड को अंतरिक्ष में भेजने के लिए विकसित किया गया है।
प्रश्न 05. हाल ही में किस राज्य ने अपने सभी नागरिकों के लिए बहुउद्देशीय ‘यूनिफाइड नागरिक कार्ड’ शुरू करने का निर्देश जारी किया है?
A. आंध्र प्रदेश
B. कर्नाटक
C. तेलंगाना
D. तमिलनाडु
उत्तर: C) तेलंगाना
व्याख्या:
- तेलंगाना सरकार ने नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं और योजनाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने के लिए यूनिफाइड नागरिक कार्ड की शुरू करने का निर्देश दिया है।
प्रश्न 06. हाल ही में जारी ‘संयुक्त वायु रक्षा सिद्धांत’ किसके द्वारा जारी किया गया है?
A. जनरल अनिल चौहान
B. जनरल उपेंद्र द्विवेदी
C. एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी
D. राजनाथ सिंह
उत्तर: A) जनरल अनिल चौहान
व्याख्या:
- CDS जनरल अनिल चौहान ने तीनों सेनाओं के बेहतर समन्वय के लिए संयुक्त वायु रक्षा सिद्धांत जारी किया है।
- इसका उद्देश्य ड्रोन हमलों और आधुनिक हवाई खतरों से प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
प्रश्न 07. हाल ही में किस प्रसिद्ध उर्दू शायर का निधन हुआ, जिन्हें वर्ष 1999 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था?
A. निदा फ़ाज़ली
B. राहत इंदौरी
C. बशीर बद्र
D. वसीम बरेलवी
उत्तर: C) बशीर बद्र
व्याख्या:
- डॉ. बशीर बद्र आधुनिक उर्दू शायरी के प्रमुख हस्ताक्षरों में से एक थे।
- उन्हें 1999 में पद्म श्री तथा साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
प्रश्न 08. भारतीय रेलवे ने AI आधारित ‘चिराग केंद्र’ की शुरुआत किस शहर में की है?
A. बेंगलुरु
B. हैदराबाद
C. नई दिल्ली
D. लखनऊ
उत्तर: B) हैदराबाद
व्याख्या:
- भारतीय रेलवे ने हैदराबाद में CHIRAG (Center for Human Resources Administration and Governance) की स्थापना की है।
- यह केंद्र AI एवं डेटा एनालिटिक्स की सहायता से HR प्रबंधन को आधुनिक बनाएगा।
प्रश्न 09. एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में महिलाओं की हाई जंप स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड किसने बनाया?
A. सहना कुमारी
B. बॉबी अलोसियस
C. जिंटू फिलिप
D. पूजा सिंह
उत्तर: D) पूजा सिंह
व्याख्या:
- पूजा सिंह ने एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में 1.93 मीटर की छलांग लगाकर नया सीनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
- उन्होंने सहना कुमारी के 1.92 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 30 May 2026 Current Affairs Quiz
➞ 29 May 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।
यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

