✦ Army Study Current Affairs:-
29 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
29 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. ‘विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026’ का पहला आयोजन भारत के किस शहर में हो रहा है?
A. जयपुर
B. नई दिल्ली
C. अहमदाबाद
D. बेंगलुरु
उत्तर: C) अहमदाबाद
व्याख्या:
- पहली विश्व योगासन चैम्पियनशिप 4 से 8 जून 2026 तक अहमदाबाद के एका एरिना में आयोजित होगी।
- इस प्रतियोगिता में 60 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
- ‘वीर’ नामक शेर के शावक को इसका शुभंकर बनाया गया है।
प्रश्न 02. वर्ष 2026 में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए गए प्रसिद्ध अभिनेता कौन हैं?
A. धर्मेंद्र
B. दिलीप कुमार
C. अमरीश पुरी
D. देव आनंद
उत्तर: C) धर्मेंद्र
व्याख्या:
- धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
- उन्होंने लगभग छह दशकों तक भारतीय फिल्म जगत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रश्न 03. ‘प्रोजेक्ट जीरो’ अभियान हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है?
A. राजस्थान
B. नागालैंड
C. ओडिशा
D. केरल
उत्तर: D) केरल
व्याख्या:
- केरल सरकार के विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो (VACB) ने सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए ‘प्रोजेक्ट जीरो’ शुरू किया है।
- इस अभियान के तहत नागरिकों को बिना रिश्वत सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने और गुप्त शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी जाएगी।
प्रश्न 04. हाल ही में 12.6 अरब साल पुराने ‘लोकतक प्रोटोक्लस्टर’ की खोज किस भारतीय मूल के वैज्ञानिक ने की है?
A. जयंत नार्लीकर
B. गगनदीप कंग
C. रोनाल्डो लैशराम
D. वेंकटरामन रामकृष्णन
उत्तर: C) रोनाल्डो लैशराम
व्याख्या:
- भारतीय मूल के खगोलभौतिकी वैज्ञानिक डॉ. रोनाल्डो लैशराम ने प्रारंभिक ब्रह्मांड से जुड़ी विशाल गैलेक्सी संरचना की खोज की है।
- इस खोज में जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कॉप और सुबारू टेलीस्कॉप के डेटा का उपयोग किया गया।
प्रश्न 05. असम के प्रस्तावित UCC विधेयक में किस समुदाय को इसके दायरे से बाहर रखा गया है?
A. चाय बागान श्रमिक
B. अनुसूचित जनजाति
C. भाषाई अल्पसंख्यक
D. अप्रवासी समुदाय
उत्तर: B) अनुसूचित जनजाति
व्याख्या:
- असम सरकार ने अनुसूचित जनजातियों को प्रस्तावित समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखने का प्रस्ताव किया है।
- इसका उद्देश्य उनके पारंपरिक रीति-रिवाजों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना है।
प्रश्न 06. हाल ही में ‘वायु अस्त्र-1’ लोइटरिंग म्यूनिशन प्रणाली का सफल परीक्षण किस कंपनी द्वारा किया गया?
A. HAL
B. BEL
C. DRDO
D. निबे लिमिटेड
उत्तर: D) निबे लिमिटेड
व्याख्या:
• भारतीय रक्षा कंपनी निबे लिमिटेड ने स्वदेशी ‘वायु अस्त्र-1’ प्रणाली का सफल परीक्षण किया है।
• यह प्रणाली दुश्मन के ठिकानों की निगरानी कर सटीक समय पर हमला करने में सक्षम है।
प्रश्न 07. हाल ही में दिवंगत हुए राजा रणधीर सिंह किस खेल से जुड़े प्रसिद्ध खिलाड़ी थे?
A. निशानेबाजी
B. एथलेटिक्स
C. मुक्केबाजी
D. हॉकी
उत्तर: A) निशानेबाजी
व्याख्या:
- राजा रणधीर सिंह भारत के प्रसिद्ध ओलंपियन निशानेबाज थे और उन्होंने 1978 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
- वे ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय थे।
प्रश्न 08. हाल ही में ‘रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन’ की फेलो चुनी जाने वाली दूसरी भारतीय महिला वैज्ञानिक कौन बनी हैं?
A. डॉ. टेसी थॉमस
B. डॉ. सौम्या स्वामीनाथन
C. डॉ. इंदिरा हिंदूजा
D. डॉ. गगनदीप कांग
उत्तर: B) डॉ. सौम्या स्वामीनाथन
व्याख्या:
- WHO की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन को सार्वजनिक स्वास्थ्य, TB और HIV में योगदान के लिए यह सम्मान मिला है।
- उनसे पहले 2019 में डॉ. गगनदीप कांग यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला वैज्ञानिक बनी थीं।
प्रश्न 09. हाल ही में किस देश ने अपने नए स्पेस स्टेशन के लिए ‘शेनझोउ-23’ मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन लॉन्च किया है?
A. जापान
B. रूस
C. अमेरिका
D. चीन
उत्तर: D) चीन
व्याख्या:
- चीन ने अपने तियांगोंग स्पेस स्टेशन के लिए ‘शेनझोउ-23’ मानवयुक्त मिशन लॉन्च किया है।
- यह मिशन चीन की दीर्घकालिक अंतरिक्ष अनुसंधान योजना और कम पृथ्वी कक्षा में मौजूदगी को मजबूत करने का हिस्सा है।
प्रश्न 10. भारत का पहला भूतापीय ऊर्जा प्रोजेक्ट किस केंद्र शासित प्रदेश में विकसित किया जा रहा है?
A. लद्दाख
B. पुडुचेरी
C. चंडीगढ़
D. दिल्ली
उत्तर: A) लद्दाख
व्याख्या:
- भारत का पहला भूतापीय ऊर्जा प्रोजेक्ट लद्दाख के पूगा वैली क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है।
- इस परियोजना का उद्देश्य प्राकृतिक ऊष्मा से बिजली बनाकर लद्दाख को कार्बन-न्यूट्रल क्षेत्र बनाने में मदद करना है।
प्रश्न 11. “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” नामक चर्चित पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A. नरेंद्र मोदी
B. अमित शाह
C. शिवराज सिंह चौहान
D. राजनाथ सिंह
उत्तर: C) शिवराज सिंह चौहान
व्याख्या:
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने तीन दशकों के अनुभव साझा किए हैं।
- पुस्तक में प्रधानमंत्री मोदी की प्रशासनिक शैली, संगठन क्षमता और तकनीकी सोच का विस्तृत उल्लेख किया गया है।
प्रश्न 12. ‘भारतीय मसाला बोर्ड’ का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
A. हैदराबाद
B. कोच्चि
C. चेन्नई
D. बेंगलुरु
उत्तर: B) कोच्चि
व्याख्या:
- स्पाइसेस बोर्ड ऑफ इंडिया का मुख्यालय कोच्चि, केरल में स्थित है और यह भारतीय मसालों की गुणवत्ता व निर्यात को नियंत्रित करता है।
- आयुष निर्यात संवर्धन परिषद (AYUSHEXCIL) और स्पाइसेस बोर्ड के बीच हाल ही में निर्यात बढ़ाने हेतु समझौता हुआ है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 28 May 2026 Current Affairs Quiz
➞ 27 May 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

