Army Study icon Image

By: Army Study

On: April 25, 2026

Follow

25 April 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

25 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


25 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘डिफेंस इन्वेस्टर समिट’ को किस शहर में संबोधित किया है?

A. नई दिल्ली
B. म्यूनिख
C. पेरिस
D. न्यूयॉर्क

उत्तर: B) म्यूनिख

व्याख्या:

  • राजनाथ सिंह ने जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित समिट में भाग लिया और भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।
  • इस सम्मेलन में रडार, सेंसर और ड्रोन तकनीक में संयुक्त उत्पादन और निवेश पर चर्चा हुई।

प्रश्न 02. न्यायमूर्ति लिसा गिल को किस उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है?

A. पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय
B. दिल्ली उच्च न्यायालय
C. आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय
D. राजस्थान उच्च न्यायालय

उत्तर: C) आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय

व्याख्या:

  • लिसा गिल को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया
  • 25 अप्रैल 2026 से वे कार्यभार संभालेंगी।

प्रश्न 03. एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में 70 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक किसने जीता?

A. सुजीत कलकल
B. संदीप मान
C. अमन सहरावत
D. अभिमन्यु मंडवाल

उत्तर: D) अभिमन्यु मंडवाल

व्याख्या:

  • अभिमन्यु मंडवाल ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीता।
  • यह प्रतियोगिता बिश्केक, किर्गिस्तान में आयिजित की गई थी।

प्रश्न 04. ISSF जूनियर विश्व कप 2026 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?

A. काहिरा
B. नई दिल्ली
C. म्यूनिख
D. सियोल

उत्तर: A) काहिरा

व्याख्या:

  • ISSF जूनियर विश्व कप 2026 मिस्र की राजधानी काहिरा में आयोजित हो रही है
  • इस प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 27 अप्रैल 2026 तक काहिरा के ‘इंटरनेशनल ओलंपिक सिटी शूटिंग रेंज’ में हो रहा है।

प्रश्न 05. ‘गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2026’ में कुल कितनी महिलाओं को सम्मानित किया गया?

A. 4
B. 5
C. 6
D. 7

उत्तर: C) 6

व्याख्या:

  • गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2026 में 6 महिलाओं को सम्मानित किया गया
  • यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को दिया जाता है

प्रश्न 06. भारत की पहली अल्कलाइन बैटरी निर्माण इकाई कहाँ स्थापित की गई है?

A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. जम्मू
D. तमिलनाडु

उत्तर: C) जम्मू

व्याख्या:

  • जम्मू में देश की पहली अल्कलाइन बैटरी निर्माण यूनिट शुरू की गई है
  • इससे घरेलू उत्पादन बढ़ेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी

प्रश्न 07. भारत ने किस वर्ष के एशियाई खेलों की मेजबानी के लिए प्रस्ताव भेजा है?

A. 2030
B. 2038
C. 2034
D. 2042

उत्तर: B) 2038

व्याख्या:

  • भारत ने 2038 एशियाई खेलों के लिए आधिकारिक प्रस्ताव भेजा है
  • यह कदम भारत को वैश्विक खेल केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण क़दम है।

प्रश्न 08. ‘R-37M’ मिसाइल किस देश द्वारा विकसित की गई है?

A. चीन
B. उत्तर कोरिया
C. इजराइल
D. रूस

उत्तर: D) रूस

व्याख्या:

  • R-37M मिसाइल रूस ने बनाया है, यह लंबी दूरी की मिसाइल है
  • इसकी मारक क्षमता 300 किमी से अधिक मानी जाती है।

प्रश्न 09. भारत का पहला ‘एकीकृत कृषि खुफिया पारिस्थितिकी तंत्र’ किस संस्थान ने विकसित किया है?

A. IIT रोपड़
B. नीति आयोग
C. ICAR
D. DRDO

उत्तर: A) IIT रोपड़

व्याख्या:

  • IIT रोपड़ ने AI आधारित कृषि प्रणाली विकसित की है
  • यह प्रणाली फसल, मिट्टी और मौसम की सटीक जानकारी प्रदान करती है

प्रश्न 10. ‘NAMASTE योजना’ किन मंत्रालयों की संयुक्त पहल है?

A. स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास मंत्रालय
B. सामाजिक न्याय और आवास मंत्रालय
C. श्रम और जल शक्ति मंत्रालय
D. शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय

उत्तर: B) सामाजिक न्याय और आवास मंत्रालय

व्याख्या:

  • NAMASTE योजना सामाजिक न्याय मंत्रालय और आवास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई है।
  • इसका उद्देश्य सेप्टिक टैंको की मैन्युअल सफाई को खत्म कर मशीनीकरण बढ़ाना है।

प्रश्न 11. ‘लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना’ किस देश में स्थित है?

A. भूटान
B. नेपाल
C. बांग्लादेश
D. श्रीलंका

उत्तर: B) नेपाल

व्याख्या:

  • यह परियोजना नेपाल में स्थित है और SJVN (सतलुज जल विद्युत निगम) द्वारा विकसित की जा रही है
  • इसकी क्षमता लगभग 669 मेगावाट है।

प्रश्न 12. ‘REIL’ के नए CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A. आकाश अंबानी
B. ऋषि खुराना
C. अनंत त्रिपाठी
D. परमिंदर सिंह

उत्तर: D) परमिंदर सिंह

व्याख्या:

  • परमिंदर सिंह को REIL का नया CEO नियुक्त किया गया है
  • परमिंदर सिंह ने पहले Google, Apple, और IBM जैसी कंपनियों में काम किया हैं।

प्रश्न 13. ‘NASSCOM’ का नए अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

A. श्रीकांत वेलामकन्नी
B. राजेश गोपीनाथन
C. सलिल पारेख
D. सी.पी. गुरनानी

उत्तर: A) श्रीकांत वेलामकन्नी

व्याख्या:

  • श्रीकांत वेलामकन्नी को NASSCOM का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है
  • उनका ध्यान AI और डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने पर रहेगा

प्रश्न 14. ओडिशा का ‘हरा सोना’ किसे कहा जाता है?

A. महुआ
B. केंदू पत्ते
C. साल बीज
D. लाख

उत्तर: B) केंदू पत्ते

व्याख्या:

  • केंदू पत्ते ओडिशा के लोगों की आजीविका का प्रमुख स्रोत हैं
  • इनका उपयोग बीड़ी बनाने में किया जाता है

प्रश्न 15. भारत और मिस्र के बीच 11वीं संयुक्त रक्षा समिति की बैठक कहाँ हुई?

A. नई दिल्ली
B. मुंबई
C. काहिरा
D. सिकंदरिया

उत्तर: C) काहिरा

व्याख्या:

  • भारत और मिस्र के बीच 11वीं संयुक्त रक्षा समिति की बैठक काहिरा में आयोजित की गई
  • इसमें रक्षा सहयोग और सैन्य प्रशिक्षण बढ़ाने पर चर्चा की गई

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

24 April 2026 Current Affairs Quiz
23 April 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।


Leave a Comment