Army Study icon Image

By: Army Study

On: April 20, 2026

Follow

20 April 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

20 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


20 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में FICCI के महासचिव किसे नियुक्त किया गया है?

A. संजीव मेहता
B. अनंत स्वरूप
C. अजय बंगा
D. राजीव कुमार

उत्तर: B) अनंत स्वरूप

व्याख्या:

  • अनंत स्वरूप को FICCI (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) का महासचिव नियुक्त किया गया।
  • FICCI की स्थापना घनश्याम दास बिड़ला और पुरुषोत्तम दास ठाकुरदास ने महात्मा गांधी की सलाह से 1927 में की थी।

प्रश्न 02. 15 अप्रैल 2026 को हिमाचल प्रदेश का कौन सा स्थापना दिवस मनाया गया?

A. 75 वां
B. 77 वां
C. 79 वां
D. 80 वां

उत्तर: C) 79 वां

व्याख्या:

  • 15 अप्रैल 2026 को हिमाचल प्रदेश ने 79वां स्थापना दिवस मनाया गया।
  • हिमाचल प्रदेश को 15 अप्रैल 1948 को गठन और 25 जनवरी 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।

प्रश्न 03. मार्च 2026 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ किसे चुना गया?

A. बाबर आजम
B. वैभव सूर्यवंशी
C. संजू सैमसन
D. जो रूट

उत्तर: C) संजू सैमसन

व्याख्या:

  • संजू सैमसन को मार्च 2026 का ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया।
  • महिला वर्ग में यह सम्मान अमेलिया केर को मिला।

प्रश्न 04. हाल ही में WWF मछली राष्ट्रीय पुरस्कार किसे दिया गया?

A. सुनीता नारायण
B. अनीता चौधरी
C. वंदना शिवा
D. किरण मजूमदार

उत्तर: B) अनीता चौधरी

व्याख्या:

  • वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए अनीता चौधरी को WWF मछली राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रश्न 05. वर्ष 2025-26 में भारत पेटेंट फाइलिंग में किस स्थान पर रहा?

A. चौथा
B. पांचवां
C. छठा
D. सातवां

उत्तर: C) छठा

व्याख्या:

  • भारत वैश्विक पेटेंट फाइलिंग में छठे स्थान पर रहा।
  • पेटेंट फाइलिंग में लगभग 30% से अधिक वृद्धि दर्ज की गई।

प्रश्न 06. हाल ही में एशिया के सबसे लम्बे एलिवेटेड वन्यजीव कॉरिडोर का उद्घाटन कहाँ किया गया?

A. राजाजी नेशनल पार्क
B. कैमूर वन्यजीव अभयारण्य
C. माधव राष्ट्रीय उद्यान
D. रातापानी टाइगर रिजर्व

उत्तर: A) राजाजी नेशनल पार्क

व्याख्या:

उत्तर: A) राजाजी नेशनल पार्क

व्याख्या:

  • राजाजी नेशनल पार्क, उत्तराखंड में एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया गया।
  • यह कॉरिडोर दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

प्रश्न 07. हाल ही में विज्डन ने 2025 के लिए भारतीय महिला क्रिकेटर को ‘दुनिया का अग्रणी क्रिकेटर’ नामित किया है?

A. दीप्ति शर्मा
B. स्मृति मंधाना
C. हरमनप्रीत कौर
D. शेफाली वर्मा

उत्तर: A) दीप्ति शर्मा

व्याख्या:

  • दीप्ति शर्मा को 2025 की अग्रणी महिला क्रिकेटर घोषित किया गया है।
  • उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने उन्हें यह सम्मान दिलाया।

प्रश्न 08. हाल ही में भारत–ताइवान औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए किस राज्य सरकार के साथ समझौता किया गया है?

A. ओडिशा
B. राजस्थान
C. केरल
D. गुजरात

उत्तर: D) गुजरात

व्याख्या:

  • गुजरात सरकार और ताइवान के बीच औद्योगिक पार्क के लिए समझौता हुआ।
  • इसका उद्देश्य EV और रोबोटिक्स सेक्टर को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 09. हाल ही में उत्कर्ष 2029 रणनीति किसने लॉन्च की है?

A. RBI
B. BOB
C. बीमा नियामक
D. नीति आयोग

उत्तर: A) RBI

व्याख्या:

  • वित्तीय समावेशन और नियामकीय सुधार के लक्ष्य के साथ RBI ने ‘उत्कर्ष 2029’ रणनीति लॉन्च की है।

प्रश्न 10. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने “आर्क डी ट्रम्प स्मारक” की योजना का अनावरण किया?

A. USA
B. फ्रांस
C. जापान
D. भारत

उत्तर: A) USA

व्याख्या:

  • डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘Arc de Trump’ स्मारक की योजना पेश की है।
  • इस स्मारक की ऊँचाई 250 फीट होगी। इसकी ऊंचाई का हर एक फुट अमेरिकी स्वतंत्रता के एक वर्ष का प्रतीक है।

प्रश्न 11. हाल ही में प्रतिभाशाली एथलीटों के DNA की मैपिंग के लिए स्पोर्ट्स जीनोमिक्स प्रोग्राम किसने लॉन्च किया है?

A. गुजरात
B. केरल
C. मणिपुर
D. महाराष्ट्र

उत्तर: A) गुजरात

व्याख्या:

  • गुजरात सरकार ने स्पोर्ट्स जीनोमिक्स प्रोग्राम लॉन्च किया।
  • यह खिलाड़ियों की DNA आधारित पहचान और प्रशिक्षण में मदद करेगा।

प्रश्न 12. हाल ही में तीन नए IT प्लेटफॉर्म SUPCOMS, e-Adjudication Portal और C-SAC किसने लॉन्च किए हैं?

A. नीति आयोग
B. सुप्रीम कोर्ट
C. RBI
D. सेबी (SEBI)

उत्तर: D) सेबी (SEBI)

व्याख्या:

  • SEBI ने बाजार में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए तीन नए IT प्लेटफॉर्म SUPCOMS, e-Adjudication Portal और C-SAC लॉन्च किए हैं।

प्रश्न 13. हाल ही में 42वां सियाचिन दिवस कब मनाया गया?

A. 10 अप्रैल
B. 13 अप्रैल
C. 15 अप्रैल
D. 18 अप्रैल

उत्तर: B) 13 अप्रैल

व्याख्या:

  • 13 अप्रैल 2026 को 42वां सियाचिन दिवस मनाया गया। यह 1984 के ऑपरेशन मेघदूत की याद में मनाया जाता है।

प्रश्न 14. हाल ही में “विक्टर एक्सलेसन” ने किस खेल से संन्यास की घोषणा की है?

A. टेनिस
B. क्रिकेट
C. हॉकी
D. बैडमिंटन

उत्तर: D) बैडमिंटन

व्याख्या:

  • विक्टर एक्सलेसन डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी है उन्होंने हाल ही में संन्यास ले लिया।
  • उन्होंने ओलंपिक में दो स्वर्ण पदक जीते हैं।

प्रश्न 15. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत के विकास अनुमान को बढ़ाकर कितना कर दिया है?

A. 6.3%
B. 6.4%
C. 6.5%
D. 6.6%

उत्तर: C) 6.5%

व्याख्या:

  • IMF ने भारत की विकास दर 6.5% अनुमानित की। यह मजबूत आर्थिक प्रदर्शन को दर्शाता है।

प्रश्न 16. हाल ही में शुरू किया गया ‘बेहाग बिहू’ किस राज्य का प्रसिद्ध उत्सव है?

A. ओडिशा
B. उत्तर प्रदेश
C. असम
D. पश्चिम बंगाल

उत्तर: C) असम

व्याख्या:

  • बेहाग बिहू जिसे रंगाली बिहू भी कहा जाता है असम का प्रमुख त्योहार है।
  • यह उत्सव वसंत के आने, फसल की बुवाई और असमिया नव वर्ष का प्रतिक है।

प्रश्न 17. जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किस स्थान पर ‘हिम सरोवर प्रोजेक्ट’ की शुरुआत कहाँ की गई है?

A. अंडमान निकोबार
B. लद्दाख
C. अरुणाचल प्रदेश
D. उत्तराखण्ड

उत्तर: B) लद्दाख

व्याख्या:

  • ग्लेशियर जल संरक्षण और जल सुरक्षा के लिए लद्दाख में हिम सरोवर प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया है।

प्रश्न 18. बीजू पटनायक किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे, जिनकी 17 अप्रैल, 2026 को 29वीं पुण्यतिथि मनाई गई?

A. उत्तर प्रदेश
B. ओडिशा
C. असम
D. झारखण्ड

उत्तर: B) ओडिशा

व्याख्या:

  • बीजू पटनायक ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री थे। उनकी पुण्यतिथि ‘प्रवाद पुरुष दिवस’ के रूप में मनाई जाती है।

प्रश्न 19. किस राज्य में वन स्टॉप सेंटर थे, जिन्होंने लगभग 2.39 लाख महिलाओं की सहायता की?

A. बिहार
B. उत्तर प्रदेश
C. गुजरात

उत्तर: B) उत्तर प्रदेश

व्याख्या:

  • केंद्र ‘मिशन शक्ति’ के तहत उत्तर प्रदेश में वन स्टॉप सेंटरों ने 2.39 लाख महिलाओं की सहायता की।

प्रश्न 20. 2025 में समुद्र संरक्षण और जलवायु जोखिमों पर प्रकाश डालने वाला ऐतिहासिक लाख अंडरवाटर इंटरव्यू किस देश के राष्ट्रपति द्वारा आयोजित किया गया?

A. फिजी
B. पलाऊ
C. मालदीव
D. सेशेल्स

उत्तर: B) पलाऊ

व्याख्या:

  • जलवायु परिवर्तन के खतरों पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करने के लिए पलाऊ के राष्ट्रपति ने अंडरवाटर इंटरव्यू आयोजित किया।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

18 April 2026 Current Affairs Quiz
17 April 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment