Army Study icon Image

By: Army Study

On: April 17, 2026

Follow

17 April 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

17 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


17 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में ‘बॉब संवाद’, बहुभाषी AI प्लेटफॉर्म किस संस्था ने लॉन्च किया है?

A. नीति आयोग
B. नाबार्ड
C. बैंक ऑफ बड़ौदा
D. RBI

उत्तर: C) बैंक ऑफ बड़ौदा

व्याख्या:

  • ‘बॉब संवाद’ (BoB Samvad) बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा लॉन्च किया गया बहुभाषी AI प्लेटफॉर्म है।
  • इसका उद्देश्य ग्राहकों को आसान और तेज डिजिटल बैंकिंग सेवाएं देना है।

प्रश्न 02. IPL 2026 में सबसे पहला शतक किस खिलाड़ी ने लगाया है?

A. संजू सैमसन
B. वैभव सूर्यवंशी
C. अभिषेक शर्मा
D. विराट कोहली

उत्तर: A) संजू सैमसन

व्याख्या:

  • संजू सैमसन ने IPL 2026 में पहला शतक लगाया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 56 गेंदों में 115 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया।

प्रश्न 03. COP33 (2028) जलवायु सम्मेलन की मेजबानी से हाल ही में किस देश ने खुद को अलग कर लिया है?

A. सिंगापुर
B. भारत
C. चीन
D. रूस

उत्तर: B) भारत

व्याख्या:

  • भारत ने COP33 की मेजबानी वापस ली है।
  • यह सम्मेलन UNFCCC के तहत आयोजित होता है और जलवायु नीतियों के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 04. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए किसे मनोनीत किया है?

A. नीतीश कुमार
B. जया बच्चन
C. हरिवंश नारायण सिंह
D. रंजन गोगोई

उत्तर: C) हरिवंश नारायण सिंह

व्याख्या:

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के लिए किसे मनोनीत किया है।
  • जो वर्तमान में राज्यसभा के उपसभापति हैं, उन्हें मनोनीत किया गया।

प्रश्न 05. लखनऊ में ‘सांसद खेल महाकुंभ’ का उद्घाटन किसने किया?

A. योगी आदित्यनाथ
B. आनंदीबेन पटेल
C. राजनाथ सिंह
D. नरेंद्र मोदी

उत्तर: C) राजनाथ सिंह

व्याख्या:

  • राजनाथ सिंह ने लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया।
  • इसका उद्देश्य युवाओं में खेल प्रतिभा और उत्साह को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 06. 2030 के राष्ट्रमंडल खेल भारत के किस शहर में आयोजित होंगे?

A. बेंगलुरु
B. गांधीनगर
C. अहमदाबाद
D. मुम्बई

उत्तर: C) अहमदाबाद

व्याख्या:

  • 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी अहमदाबाद को मिली है।
  • इससे भारत की खेल सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी

प्रश्न 07. 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की कौनसी जयंती मनाई गई?

A. 131वीं
B. 133वीं
C. 135वीं
D. 136वीं

उत्तर: C) 135वीं

व्याख्या:

  • 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई।
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण और सामाजिक न्याय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई थी।

प्रश्न 08. हाल ही में पीटर माग्यार किस देश के नए प्रधानमंत्री बने हैं?

A. पोलैंड
B. हंगरी
C. चेक गणराज्य
D. स्लोवाकिया

उत्तर: B) हंगरी

व्याख्या:

  • पीटर माग्यार ने हंगरी के प्रधानमंत्री पद का चुनाव जीता है।
  •  पीटर माग्यार टिस्ज़ा पार्टी से है। उन्होंने 16 साल बाद ये ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

प्रश्न 09. मार्च 2026 में भारत की खुदरा महंगाई दर कितनी दर्ज की गई?

A. 2.8 प्रतिशत
B. 30 प्रतिशत
C. 3.4 प्रतिशत
D. 4.2 प्रतिशत

उत्तर: C) 3.4 प्रतिशत

व्याख्या:

  • मार्च 2026 में महंगाई दर 3.4% रही। यह CPI (Consumer Price Index) के आधार पर मापी जाती है।

प्रश्न 10. सुसान कोयल किस देश की पहली महिला सेना प्रमुख बनी हैं?

A. कनाडा
B. ऑस्ट्रेलिया
C. न्यूजीलैंड
D. फ्रांस

उत्तर: B) ऑस्ट्रेलिया

व्याख्या:

  • सुसान कोयल ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला लैंड कमांडर बनीं है।
  • यह कदम सेना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है

प्रश्न 11. हाल ही में किस राज्य को नक्सल प्रभावित क्षेत्र से मुक्त घोषित किया गया है?

A. छत्तीसगढ़
B. झारखंड
C. तेलंगाना
D. ओडिशा

उत्तर: C) तेलंगाना

व्याख्या:

  • तेलंगाना को पूर्णत: नक्सल मुक्त घोषित किया गया है ।
  • इसमें सुरक्षा बलों और विकास कार्यों की बड़ी भूमिका रही

प्रश्न 12. भारतीय सेना ने ‘सीमा रेडियो स्टेशन’ कहाँ लॉन्च किया है?

A. अरुणाचल प्रदेश
B. सिक्किम
C. लद्दाख
D. नागालैंड

उत्तर: B) सिक्किम

व्याख्या:

  • सिक्किम में भारतीय सेना द्वारा ‘सीमा रेडियो स्टेशन’ लॉन्च किया गया है ।
  • यह सीमावर्ती क्षेत्रों में संचार और जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा

प्रश्न 13. हाल ही में ‘Hwasong-11Ga’ बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किस देश ने किया है?

A. उत्तर कोरिया
B. जापान
C. ताइवान
D. ब्राजील

उत्तर: A) उत्तर कोरिया

व्याख्या:

  • Hwasong-11Ga (KN-23) एक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है।
  • इसका परीक्षण उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य शक्ति दिखाने के लिए किया

प्रश्न 14. हाल ही में IAF ने मेंटेनेंस कमांड कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किस शहर में किया गया?

A. कोच्चि
B. नागपुर
C. कोलकाता
D. मुंबई

उत्तर: B) नागपुर

व्याख्या:

  • IAF ने नागपुर में मेंटेनेंस कमांड कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया
  • इसका उद्देश्य तकनीकी रखरखाव और लॉजिस्टिक्स को मजबूत बनाना है।

प्रश्न 15. हाल ही में भारत का पहला क्वांटम टेस्टबेड किस राज्य ने शुरू किया गया है?

A. आंध्रप्रदेश
B. केरल
C. तमिलनाडु
D. पश्चिम बंगाल

उत्तर: A) आंध्रप्रदेश

व्याख्या:

  • आंध्र प्रदेश ने पहला क्वांटम टेस्टबेड की शुरुआत की गई है।
  • यह भविष्य की सुरक्षित संचार तकनीकों के विकास में मदद करेगा

प्रश्न 16. हाल ही में ‘नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता’ में किस संस्थान ने जीत हासिल की?

A. बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी
B. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय
C. डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय
D. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय

उत्तर: A) बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी

व्याख्या:

  • BHU ने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया
  • यह प्रतियोगिता कानूनी ज्ञान और तर्क क्षमता को परखती है

प्रश्न 17. ADB के अनुसार वित्त वर्ष 2026 में भारत की GDP वृद्धि दर कितनी रहने का अनुमान है?

A. 6.9%
B. 6.5%
C. 7%
D. 7.2%

उत्तर: A) 6.9%

व्याख्या:

  • ADB ने 6.9% GDP वृद्धि का अनुमान लगाया

प्रश्न 18. उदय कोटक को पद्म भूषण 2026 किस क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया है?

A. विज्ञान और नवाचार
B. व्यापार और उद्योग
C. सामाजिक विकास
D. लोक सेवा

उत्तर: B) व्यापार और उद्योग

व्याख्या:

  • उदय कोटक को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण मिला
  • वे कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक और प्रसिद्ध बैंकर हैं।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

16 April 2026 Current Affairs Quiz
15 April 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment