✦ Army Study Current Affairs:-
16 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
16 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ किसने ली है?
A. नीतीश कुमार
B. सम्राट चौधरी
C. तेजस्वी यादव
D. चिराग पासवान
उत्तर: B) सम्राट चौधरी
व्याख्या:
- सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल 2026 को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और वे BJP से पहले मुख्यमंत्री बने हैं।
- इससे पहले वे उपमुख्यमंत्री थे।
प्रश्न 02. विजडन (Wisden) 2026 में ‘Leading T-20 Cricketer in the World’ का सम्मान किस भारतीय खिलाड़ी को मिला?
A. सूर्यकुमार यादव
B. शुभमन गिल
C. अभिषेक शर्मा
D. यशस्वी जायसवाल
उत्तर: C) अभिषेक शर्मा
व्याख्या:
- अभिषेक शर्मा को Leading T-20 Cricketer in the World के खिताब से सम्मानित किया गया।
- उन्होंने 2025 में 1602 रन और 200+ स्ट्राइक रेट से प्रदर्शन किया था।
प्रश्न 03. हाल ही में संपन्न ‘FIDE कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट 2026’ का खिताब किसने जीता?
A. आर. प्रज्ञानंद
B. गुकेश डी.
C. जावोखिर सिंदारोव
D. मैग्नस कार्लसन
उत्तर: C) जावोखिर सिंदारोव
व्याख्या:
- जावोखिर सिंदारोव ने 10/14 अंक के रिकॉर्ड स्कोर के साथ टूर्नामेंट जीता है।
- वे अब विश्व चैंपियन गुकेश डी. को चुनौती देंगे।
प्रश्न 04. भारत की पहली स्वदेशी क्वांटम कंप्यूटिंग परीक्षण सुविधा ‘अमरावती क्वांटम वैली’ की स्थापना कहाँ की गई है?
A. IIT मद्रास
B. SRM यूनिवर्सिटी, अमरावती
C. BITS पिलानी
D. IISc बेंगलुरु
उत्तर: B) SRM यूनिवर्सिटी, अमरावती
व्याख्या:
- यह सुविधा आंध्र प्रदेश में स्थापित भारत की पहली स्वदेशी क्वांटम परीक्षण सुविधा है।
- इसका उद्देश्य क्वांटम एल्गोरिदम और सुरक्षित संचार तकनीक विकसित करना है।
प्रश्न 05. नए परिसीमन प्रस्ताव के अनुसार, लोकसभा की अधिकतम सीटों की संख्या कितनी हो सकती है?
A. 552
B. 750
C. 850
D. 888
उत्तर: C) 850
व्याख्या:
- लोकसभा सीटें 850 तक बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है।
- नया संसद भवन इसी क्षमता को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
प्रश्न 06. ‘प्रथम भारतीय नौसेना कमांडर सम्मेलन 2026’ कहाँ आयोजित हुआ?
A. मुंबई
B. विशाखापत्तनम
C. कोच्चि
D. नौसेना भवन, नई दिल्ली
उत्तर: D) नौसेना भवन, नई दिल्ली
व्याख्या:
- यह सम्मेलन नई दिल्ली के नौसेना भवन में आयोजित हुआ।
- इसमें समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक योजनाओं पर चर्चा की गई।
प्रश्न 07. ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ के लिए केंद्र सरकार ने कितनी राशि आवंटित की है?
A. ₹5,000 करोड़
B. ₹10,000 करोड़
C. ₹15,000 करोड़
D. ₹20,000 करोड़
उत्तर: B) ₹10,000 करोड़
व्याख्या:
- ₹10,000 करोड़ का यह कोष स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता देने के लिए बनाया गया है।
- इसका उद्देश्य टियर-2 और टियर-3 शहरों के स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 08. ग्रामीण भारत में साइबर सुरक्षा जागरूकता हेतु ‘e-SafeHER’ पहल किन संस्थाओं की संयुक्त परियोजना है?
A. गूगल और नीति आयोग
B. C-DAC और रिलायंस फाउंडेशन
C. माइक्रोसॉफ्ट और महिला आयोग
D. इन्फोसिस और भारत सरकार
उत्तर: B) C-DAC और रिलायंस फाउंडेशन
व्याख्या:
- C-DAC और रिलायंस फाउंडेशन की संयुक्त पहल है।
- इसका लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता प्रदान करना है।
प्रश्न 09. 450 मेगावाट की ‘शोंगटोंग-कड़छम जलविद्युत परियोजना’ किस नदी पर बन रही है?
A. रावी नदी
B. सतलुज नदी
C. ब्यास नदी
D. चिनाब नदी
उत्तर: B) सतलुज नदी
व्याख्या:
- यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में सतलुज नदी पर बन रही है।
- यह उत्तर भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रश्न 10. ‘एतुर्नगरम वन्यजीव अभयारण्य’, जो हाल ही में वन आग की घटनाओं के कारण चर्चा में रहा, किस राज्य में स्थित है?
A. कर्नाटक
B. आंध्र प्रदेश
C. तेलंगाना
D. ओडिशा
उत्तर: C) तेलंगाना
व्याख्या:
- यह अभयारण्य तेलंगाना के मुलुगु जिले में गोदावरी नदी के तट पर स्थित है।
- यहाँ हाल ही में आग से पारिस्थितिकी तंत्र और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचा।
प्रश्न 11. प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित सक्रिय ‘साकुराजिमा ज्वालामुखी’ किस देश में है?
A. इंडोनेशिया
B. फिलीपींस
C. जापान
D. इटली
उत्तर: C) जापान
व्याख्या:
- साकुराजिमा ज्वालामुखी जापान के क्यूशू द्वीप पर स्थित सक्रिय ज्वालामुखी है।
- यह प्रशांत रिंग ऑफ फायर क्षेत्र का हिस्सा है और लगातार सक्रिय रहता है।
प्रश्न 12. जल संरक्षण की दिशा में ‘हिम सरोवर प्रोजेक्ट’ की शुरुआत हाल ही में कहाँ की गई है?
A. श्रीनगर
B. लेह
C. लद्दाख
D. मनाली
उत्तर: C) लद्दाख
व्याख्या:
- यह परियोजना लद्दाख में ग्लेशियर जल को संरक्षित करने के लिए शुरू की गई है।
- इसके तहत कृत्रिम झीलों और जलाशयों का निर्माण किया जा रहा है।
प्रश्न 13. भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) के नए महासचिव कौन हैं?
A. संजीव मेहता
B. अजय बंगा
C. राजीव कुमार
D. अनंत स्वरूप
उत्तर: D) अनंत स्वरूप
व्याख्या:
- अनंत स्वरूप को FICCI का नया महासचिव नियुक्त किया गया है।
- वे उद्योग और सरकार के बीच समन्वय स्थापित करने की भूमिका निभाएंगे।
प्रश्न 14. असम का प्रसिद्ध सांस्कृतिक उत्सव ‘बोहाग बिहू’ (Bohag Bihu) किस अवसर पर मनाया जाता है?
A. फसल कटाई का अंत
B. असमिया नव वर्ष का आगमन
C. मानसून की विदाई
D. शीतकालीन संक्रांति
उत्तर: B) असमिया नव वर्ष का आगमन
व्याख्या:
- बोहाग बिहू को ‘रोंगाली बिहू’ भी कहा जाता है और यह असमिया नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
- यह अप्रैल में मनाया जाता है और इसमें नृत्य, संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं।
प्रश्न 15. प्रसिद्ध खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन (Viktor Axelsen) किस खेल से संबंधित हैं?
A. टेनिस
B. क्रिकेट
C. बैडमिंटन
D. हॉकी
उत्तर: C) बैडमिंटन
व्याख्या:
- विक्टर एक्सेलसन डेनमार्क के विश्व प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
- उन्होंने ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते हैं।
प्रश्न 16. मार्च 2026 के लिए ‘ICC Men’s Player of the Month’ का पुरस्कार किसे मिला?
A. जो रूट
B. बाबर आज़म
C. संजू सैमसन
D. केन विलियमसन
उत्तर: C) संजू सैमसन
व्याख्या:
- संजू सैमसन को मार्च 2026 का ICC Player of the Month चुना गया।
- उन्होंने T20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर Player of the Tournament भी जीता।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 15 April 2026 Current Affairs Quiz
➞ 14 April 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

