Army Study icon Image

By: Army Study

On: April 15, 2026

Follow

15 April 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

15 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


15 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में पलक गुलिया और मुकेश नेलावल्ली ने किस खेल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है?

A. 10 मीटर एयर राइफल
B. 10 मीटर एयर पिस्टल
C. 50 मीटर राइफल
D. ट्रेप शूटिंग

उत्तर: B) 10 मीटर एयर पिस्टल

व्याख्या:

  • पलक गुलिया और मुकेश नेलावल्ली ने ISSF विश्व कप 2026 (ग्रेनाडा, स्पेन) में मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता।

प्रश्न 02. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार वर्तमान में सबसे गम्भीर मानवीय संकट किस देश में देखा जा रहा है?

A. यमन
B. सूडान
C. सीरिया
D. इथियोपिया

उत्तर: B) सूडान

व्याख्या:

  • संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट के अनुसार सूडान गंभीर मानवीय संकट और खाद्य असुरक्षा से जूझ रहा है।
  • लाखों लोग भुखमरी, विस्थापन और संघर्ष की स्थिति में हैं।

प्रश्न 03. ‘नारित एआई’ (NARIT AI) नामक AI टूल को किस राज्य की पुलिस ने लॉन्च किया है?

A. महाराष्ट्र
B. उत्तर प्रदेश
C. गुजरात
D. राजस्थान

उत्तर: C) गुजरात

व्याख्या:

  • गुजरात पुलिस ने NDPS मामलों की जांच के लिए AI आधारित ‘NARIT AI’ टूल लॉन्च किया है।
  • यह टूल रीयल-टाइम डेटा विश्लेषण और दोषसिद्धि दर बढ़ाने में मदद करता है।

प्रश्न 04. फ्रांस में आयोजित ‘मोंटे कार्लो मास्टर्स 2026’ किस खेल से सम्बंधित है?

A. क्रिकेट
B. टेनिस
C. फुटबॉल
D. हॉकी

उत्तर: B) टेनिस

व्याख्या:

  • मोंटे कार्लो मास्टर्स एक प्रतिष्ठित ATP टेनिस टूर्नामेंट है।
  • यह क्ले कोर्ट सीजन का महत्वपूर्ण आयोजन है।

प्रश्न 05. ‘द्वीप शक्ति अभ्यास’ भारत की संयुक्त सैन्य तत्परता को प्रदर्शित करने के लिए कहाँ आयोजित किया गया?

A. लक्ष्यद्वीप
B. अंडमान और निकोबार
C. गोवा
D. कच्छ

उत्तर: B) अंडमान और निकोबार

व्याख्या:

  • यह त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया।
  • इसमें समुद्री सुरक्षा और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण किया गया।

प्रश्न 06. चीन में आयोजित बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में भारत के ‘आयुष शेट्टी’ ने कौनसा पदक जीता?

A. स्वर्ण
B. रजत
C. कांस्य
D. A व B दोनों

उत्तर: B) रजत

व्याख्या:

  • आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप 2026 में पुरुष एकल में रजत पदक जीता।

प्रश्न 07. भारत और किस देश के बीच 7वां “दस्तलिक” (DUSTLIK) अभ्यास शुरू किया गया?

A. कजाकिस्तान
B. उज्बेकिस्तान
C. रूस
D. ताजिकिस्तान

उत्तर: B) उज्बेकिस्तान

व्याख्या:

  • आतंकवाद विरोधी रणनीति और सैन्य सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत और उज्बेकिस्तान के बीच दस्तलिक सैन्य अभ्यास 2026 आयोजित किया गया।

प्रश्न 08. भारतीय क्रिकेटर जो IPL में 4000 रन बनाकर सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बना, वह कौन है?

A. शुभमन गिल
B. ऋषभ पंत
C. विराट कोहली
D. रोहित शर्मा

उत्तर: A) शुभमन गिल

व्याख्या:

  • शुभमन गिल IPL में 4000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

प्रश्न 09. बेल्जियम और यूरोपीय संघ में भारत का नया राजदूत किसको नियुक्त किया गया है?

A. अजय बिसारिया
B. संजय वर्मा
C. प्रणय वर्मा
D. विक्रम दोशईस्वामी

उत्तर: C) प्रणय वर्मा

व्याख्या:

  • प्रणय वर्मा को बेल्जियम और यूरोपीय संघ में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया।

प्रश्न 10. किसानों की आय बढ़ाने के लिए ‘उन्नत कृषि मेला 2026’ किस राज्य में आयोजित किया गया?

A. उत्तर प्रदेश
B. राजस्थान
C. मध्य प्रदेश
D. हरियाणा

उत्तर: C) मध्य प्रदेश

व्याख्या:

  • मध्य प्रदेश के रायसेन में उन्नत कृषि मेला 2026 आयोजित किया गया।
  • इसमें आधुनिक कृषि तकनीक और ‘बीज से बाजार’ रणनीति पर जोर दिया गया।

प्रश्न 11. एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2026 में भारत के “विश्वास सुरेश” ने कौनसा पदक जीता?

A. स्वर्ण
B. रजत
C. कांस्य
D. स्वर्ण व रजत

उत्तर: A) स्वर्ण

व्याख्या:

  • विश्वास सुरेश ने एशियाई युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीता।
  • भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 16 पदक जीते।

प्रश्न 12. भारतीय नौसेना द्वारा कमांडर्स कॉन्फ्रेंस 2026 का पहला संस्करण कहाँ आयोजित किया गया?

A. मुम्बई
B. कोच्चि
C. विशाखापत्तनम
D. नई दिल्ली

उत्तर: D) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • नौसेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस 2026 का पहला संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में हुआ।
  • इसमें रणनीतिक और सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की गई।

प्रश्न 13. हाल ही में चर्चा में रहे ‘विशु’ पर्व का संबंध किस राज्य से है?

A. असम
B. पंजाब
C. केरल
D. पश्चिम बंगाल

उत्तर: C) केरल

व्याख्या:

  • ‘विशु’ केरल का पारंपरिक पर्व है। यह मलयाली नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। 
  • इस पर्व पर ‘विशुकणी’ देखने की परंपरा का विशेष महत्व है।

प्रश्न 14. हाल ही में भारत की खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (KABIL) को किस देश की सरकार से पांच लिथियम ब्लॉक के लिए पर्यावरण मंजूरी मिली है?

A. अर्जेन्टीना
B. ब्राजील
C. चिली
D. चीन

उत्तर: A) अर्जेन्टीना

व्याख्या:

  • KABIL (खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड) को अर्जेन्टीना में 5 लिथियम ब्लॉकों की मंजूरी मिली।
  • लिथियम का उपयोग मुख्य रूप से EV बैटरियों में होता है।

प्रश्न 15. Tracxn रिपोर्ट के अनुसार FY26 में भारत टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स फंडिंग जुटाने वाले देशों की सूची में कौनसे स्थान पर रहा है?

A. पहला
B. चौथे
C. तीसरा
D. पांचवा

उत्तर: B) चौथे

व्याख्या:

  • Tracxn रिपोर्ट 2026 के अनुसार भारत स्टार्टअप फंडिंग में चौथे स्थान पर रहा है।
  • USA, UK और चीन शीर्ष तीन स्थानों पर रहे।

प्रश्न 16. हाल ही में NN मैराथन रॉटरडैम में 48 साल पुराना नेशनल मैराथन का रिकॉर्ड किसने तोड़ा है?

A. सावन बरवाल
B. गुरिंदरवीर सिंह
C. अनिमेश कपूर
D. मणिकांत होब्लिधर

उत्तर: A) सावन बरवाल

व्याख्या:

  • सावन बरवाल ने NN रॉटरडैम मैराथन में 48 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 2 घंटे 11 मिनट 58 सेकंड का समय दर्ज किया।

प्रश्न 17. हाल ही में देशव्यापी ‘नारी शक्ति युवा संसद’ का आयोजन किसने किया है?

A. महिला और बाल विकास मंत्रालय
B. युवा मामले और खेल मंत्रालय
C. गृह मंत्रालय
D. सहकारिता मंत्रालय

उत्तर: B) युवा मामले और खेल मंत्रालय

व्याख्या:

  • युवा मामले और खेल मंत्रालय ने ‘नारी शक्ति युवा संसद’ आयोजित की।
  • इसका उद्देश्य महिला नेतृत्व और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 18. हाल ही में एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन कहाँ हुआ है?

A. किर्गिस्तान
B. मंगोलिया
C. दक्षिण कोरिया
D. इटली

उत्तर: A) किर्गिस्तान

व्याख्या:

  • एशियन रेसलिंग चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन बिश्केक (किर्गिस्तान) में हुआ।
  • भारत ने कुल 17 पदक जीते जिनमें 2 स्वर्ण, 6 रजत और 9 कांस्य है।

प्रश्न 19. हाल ही में अमेरिका के कौनसे शहर में स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने वाला पहला शहर बना?

A. न्यूयॉर्क
B. सिएटल
C. लॉस एंजिल्स
D. शिकागो

उत्तर: B) सिएटल

व्याख्या:

  • सिएटल (अमेरिका) में स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई।
  • यह भारतीय संस्कृति और शांति के संदेश का प्रतीक है।

प्रश्न 20. हाल ही में इजराइल की विदेशी खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ का नया चीफ किसे नियुक्त किया गया है?

A. डेविड बार्निया
B. योसी कोहेन
C. नादव अर्गमन
D. रोमन गोफमेन

उत्तर: D) रोमन गोफमेन

व्याख्या:

  • रोमन गोफमेन को मोसाद (इजराइल की खुफिया एजेंसी) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।
  • मोसाद विश्व की सबसे शक्तिशाली खुफिया एजेंसियों में से एक है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

14 April 2026 Current Affairs Quiz
13 April 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment