Army Study icon Image

By: Army Study

On: April 10, 2026

Follow

10 April 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

10 April 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


10 April 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में Artemis-II मिशन के तहत चाँद की कक्षा में जाने वाली पहली महिला कौन है?

A. जेसिका मीर
B. क्रिस्टीना कोच
C. सुनीता विलियम्स
D. पेगी व्हिटसन

उत्तर: B) क्रिस्टीना कोच

व्याख्या:

  • NASA के Artemis-II मिशन के तहत क्रिस्टीना कोच चंद्रमा की कक्षा में जाने वाली पहली महिला होंगी।
  • इस मिशन में रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर और जेरेमी हैनसेन भी शामिल हैं।

प्रश्न 02. ‘सब पर राम तपस्वी राजा’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

A. आशुतोष अग्निहोत्री
B. अमीश त्रिपाठी
C. चेतन भगत
D. देवदत्त पट्टनायक

उत्तर: A) आशुतोष अग्निहोत्री

व्याख्या:

  • यह पुस्तक भगवान राम के जीवन और आदर्शों पर आधारित है, जिसे आशुतोष अग्निहोत्री ने लिखा है।
  • इसमें रामायण के प्रसंगों के माध्यम से नैतिक और सामाजिक मूल्य समझाए गए हैं।

प्रश्न 03. हाल ही में ‘वन हेल्थ समिट 2026’ की मेजबानी किसने की है?

A. इटली
B. फ्रांस
C. जर्मनी
D. ब्रिटेन

उत्तर: B) फ्रांस

व्याख्या:

  • फ्रांस ने ‘वन हेल्थ समिट 2026’ की मेजबानी की, जिसका उद्देश्य मानव, पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य का समन्वय है।
  • इसमें वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा और महामारी नियंत्रण पर चर्चा हुई।

प्रश्न 04. हाल ही में ‘कोन्याक जनजाति’ ने वसंत उत्सव ‘ओलेआग मोन्यु’ का आयोजन कहाँ किया गया?

A. मेघालय
B. नागालैंड
C. मिजोरम
D. त्रिपुरा

उत्तर: B) नागालैंड

व्याख्या:

  • कोन्याक जनजाति नागालैंड की प्रमुख जनजाति है, जो ‘ओलेआग मोन्यु’ वसंत उत्सव मनाती है।
  • यह त्योहार नए साल और कृषि मौसम की शुरुआत का प्रतीक है।

प्रश्न 05. ‘नमो ड्रोन दीदी योजना’ में पहला स्थान किस राज्य को मिला है?

A. कर्नाटक
B. गुजरात
C. उत्तर प्रदेश
D. महाराष्ट्र

उत्तर: A) कर्नाटक

व्याख्या:

  • कर्नाटक नमो ड्रोन दीदी योजना योजना के सफल क्रियान्वयन में पहले स्थान पर रहा है।
  • इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को ड्रोन तकनीक से जोड़कर कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाना है।

प्रश्न 06. भारत में सबसे ज्यादा पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता वाला राज्य कौनसा है?

A. राजस्थान
B. तमिलनाडु
C. गुजरात
D. केरल

उत्तर: C) गुजरात

व्याख्या:

  • गुजरात भारत में पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता में सबसे आगे है
  • इसकी लंबी तटरेखा और अनुकूल भौगोलिक स्थिति इसके प्रमुख कारण हैं।

प्रश्न 07. हाल ही में चर्चा में रही ‘A Road Well Travelled’ आत्मकथा किससे संबंधित है?

A. डॉ. उषा उपाध्याय
B. सुधा मूर्ति
C. R.K. राघवन
D. मनोज मुकुंद नरवणे

उत्तर: C) R.K. राघवन

व्याख्या:

  • यह आत्मकथा CBI के पूर्व निदेशक R.K. राघवन की है।
  • इसमें उनके करियर और महत्वपूर्ण जांच मामलों का वर्णन किया गया है।

प्रश्न 08. उत्तर प्रदेश की पहली ‘वैदिक पंचांग’ आधारित घड़ी ‘विक्रमादित्य’ कहाँ स्थापित की गई है?

A. कानपुर
B. वाराणसी
C. अयोध्या
D. नोएडा

उत्तर: B) वाराणसी

व्याख्या:

  • वाराणसी में स्थापित यह घड़ी वैदिक पंचांग के अनुसार समय, नक्षत्र और मुहूर्त बताती है।
  • इससे पहले ऐसी घड़ी उज्जैन में स्थापित की गई थी।

प्रश्न 09. हाल ही में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) वर्ल्ड 10 बेंगलुरु के 18वें संस्करण के लिए अंतर्राष्ट्रीय इवेंट एम्बेसडर किसे नियुक्त किया?

A. ब्लैंका लासिका
B. अरुणिमा सिन्हा
C. एनाशिक नॉर्किंया
D. अभिनव बिंद्रा

उत्तर: A) ब्लैंका लासिका

व्याख्या:

  • क्रोएशिया की ब्लैंका लासिका को इस इवेंट का अंतरराष्ट्रीय एम्बेसेडर बनाया गया है।
  • यह आयोजन फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होता है।

प्रश्न 10. दुनिया की पहली चैंपी एम्पुटी तीरंदाज चैंपियन कौन बनी?

A. दीपिका कुमारी
B. पायल नाग
C. ज्योति सुरेखा
D. अदिति स्वामी

उत्तर: B) पायल नाग

व्याख्या:

  • पायल नाग ने पैरा आर्चरी में स्वर्ण पदक जीतकर पहचान बनाई है।
  • वह गंभीर शारीरिक चुनौतियों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल खिलाड़ी हैं।

प्रश्न 11. ISSF विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत ने कौनसा पदक जीता?

A. रजत
B. कांस्य
C. स्वर्ण
D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: C) स्वर्ण

व्याख्या:

  • भारत ने ISSF वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।
  • यह भारत की शूटिंग में वैश्विक मजबूती को दर्शाता है।

प्रश्न 12. 7 अप्रैल 2026 को WHO का कौनसा स्थापना दिवस मनाया गया?

A. 75 वां
B. 76 वां
C. 77 वां
D. 78 वां

उत्तर: D) 78 वां

व्याख्या:

  • 7 अप्रैल को WHO का 78वां स्थापना दिवस मनाया गया। WHO की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी।
  • यह संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख स्वास्थ्य एजेंसी है।

प्रश्न 13. 2026 में मादक पदार्थ तस्करी रोकने में किस बंदरगाह को पहला स्थान मिला?

A. मुम्बई पोर्ट
B. वध्वान पोर्ट
C. दीनदयाल पोर्ट
D. कोच्चि पोर्ट

उत्तर: C) दीनदयाल पोर्ट

व्याख्या:

  • दीनदयाल पोर्ट (कांडला) ने तस्करी रोकने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
  • यह भारत के सबसे बड़े कार्गो पोर्ट्स में से एक है।

प्रश्न 14. भारत दुनिया का कौनसा सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यातक देश बना है?

A. दूसरा
B. तीसरा
C. चौथा
D. पहला

उत्तर: C) चौथा

व्याख्या:

  • भारत इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में चौथे स्थान पर है।
  • ‘मेक इन इंडिया’ पहल इस क्षेत्र को तेजी से बढ़ा रही है।

प्रश्न 15. गिलबर्टसन संगमा किस खेल से सम्बंधित थे, जिनका 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया ?

A. क्रिकेट
B. फुटबॉल
C. हॉकी
D. एथलेटिक्स

उत्तर: B) फुटबॉल

व्याख्या:

  • गिलबर्टसन संगमा असम के प्रसिद्ध फुटबॉलर थे।
  • उन्हें “मेन ऑफ गोल्डन बूट” के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न 16. भारत का पहला PFBR रिएक्टर किस राज्य में स्थापित किया गया है?

A. महाराष्ट्र
B. तमिलनाडु
C. गुजरात
D. कर्नाटक

उत्तर: B) तमिलनाडु

व्याख्या:

  • PFBR (Prototype Fast Breeder Reactor) रिएक्टर कलपक्कम (तमिलनाडु) में स्थापित किया गया है।
  • यह भारत के तीन-चरणीय परमाणु कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

प्रश्न 17. साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी है?

A. संतोष यादव
B. अरुणिमा सिन्हा
C. दिव्या सिंह
D. बछेंद्री पाल

उत्तर: C) दिव्या सिंह

व्याख्या:

  • दिव्या सिंह ने साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचकर रिकॉर्ड बनाया।
  • दिव्या यह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है।

प्रश्न 18. 8 अप्रैल 2026 को मंगल पांडे की कौनसी पुण्यतिथि मनाई गई?

A. 150 वीं
B. 160 वीं
C. 169 वीं
D. 175 वीं

उत्तर: C) 169 वीं

व्याख्या:

  • मंगल पांडे को 8 अप्रैल 1857 को फांसी दी गई थी। उन्हें 1857 की क्रांति का प्रथम शहीद माना जाता है।
  • 2026 में 169वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

09 April 2026 Current Affairs Quiz
08 April 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment