✦ Army Study Current Affairs:-
23 February 2026 Current Affairs हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी घटनाओं पर आधारित है। यह Current Affairs Questions प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी है।
Army GD, SSC, Airforce, Navy और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी बन सके और आप आगामी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।
23 February 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. ‘ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2026’ में सैन्य शक्ति के आधार पर भारत का स्थान क्या है?
A. प्रथम
B. द्वितीय
C. तृतीय
D. चतुर्थ
उत्तर: D) चतुर्थ
व्याख्या:
- ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2026 में भारत विश्व की चौथी सबसे शक्तिशाली सैन्य शक्ति के रूप में स्थान पर रहा है; अमेरिका प्रथम, रूस द्वितीय और चीन तृतीय स्थान पर हैं।
- यह रैंकिंग रक्षा बजट, सैन्य संसाधन, जनशक्ति, लॉजिस्टिक्स और भौगोलिक कारकों सहित 60 से अधिक मानकों पर आधारित होती है।
प्रश्न 02. ‘अग्नि-3’ मध्यम दुरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण हाल ही में किस राज्य से किया गया?
A. गुजरात
B. ओडिशा
C. राजस्थान
D. तमिलनाडु
उत्तर: B) ओडिशा
व्याख्या:
- अग्नि-3 का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप (इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज) से किया गया।
- यह दो-चरणीय ठोस ईंधन आधारित मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता लगभग 3,000–3,500 किमी है।
प्रश्न 03. ‘राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ का शुभारंभ किस राज्य से किया गया?
A. हरियाणा
B. गुजरात
C. मध्य प्रदेश
D. महाराष्ट्र
उत्तर: C) मध्य प्रदेश
व्याख्या:
- इस मिशन की शुरुआत मध्य प्रदेश के सीहोर में राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान की गई।
- इसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक दाल उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना है।
प्रश्न 04. इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (IIFCL) के नए प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
A. आलोक रंजन
B. रोहित ऋषि
C. राजेश कुमार
D. अंकित शर्मा
उत्तर: B) रोहित ऋषि
व्याख्या:
- रोहित ऋषि को IIFCL का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
- IIFCL की स्थापना 2006 में अवसंरचना परियोजनाओं को दीर्घकालिक वित्त उपलब्ध कराने के लिए की गई थी।
प्रश्न 05. ‘BIMSTEC युवा शिखर सम्मेलन 2026’ का आयोजन हाल ही में किस राज्य में कहाँ किया गया?
A. अहमदाबाद
B. फरीदाबाद
C. गांधीनगर
D. लखनऊ
उत्तर: C) गांधीनगर
व्याख्या:
- यह सम्मेलन गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हुआ।
- BIMSTEC की स्थापना 1997 में हुई थी और इसका मुख्यालय ढाका (बांग्लादेश) में है।
प्रश्न 06. ‘विश्व रक्षा प्रदर्शनी 2026’ का आयोजन हाल ही में किस देश में हुआ?
A. रूस
B. थाईलैंड
C. सऊदी अरब
D. वियतनाम
उत्तर: C) सऊदी अरब
व्याख्या:
- वर्ल्ड डिफेंस शो 2026 का आयोजन रियाद (सऊदी अरब) में किया गया।
- इसका उद्देश्य वैश्विक रक्षा प्रौद्योगिकी और सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 07. किस राज्य सरकार द्वारा ‘बांग्ला युवा साथी योजना’ की शुरुआत की गई है?
A. बिहार
B. ओडिशा
C. पश्चिम बंगाल
D. झारखंड
उत्तर: C) पश्चिम बंगाल
व्याख्या:
- इस योजना के तहत पात्र युवाओं को ₹1,500 प्रतिमाह की सहायता दी जाती है।
- इसका उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।
प्रश्न 08. देश का पहला एंटी-ड्रोन बंदरगाह कौन सा है?
A. पारादीप बंदरगाह
B. कोच्चि बंदरगाह
C. वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह
D. विशाखापत्तनम बंदरगाह
उत्तर: C) वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह
व्याख्या:
- तमिलनाडु के थूथुकुडी स्थित इस बंदरगाह पर 360 डिग्री एंटी-ड्रोन सुरक्षा प्रणाली स्थापित की गई।
- यह प्रणाली संदिग्ध ड्रोन की पहचान और निष्क्रिय करने में सक्षम है।
प्रश्न 09. ‘एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप 2027’ की मेजबानी किस देश द्वारा की जाएगी?
A. चीन
B. सऊदी अरब
C. बांग्लादेश
D. भारत
उत्तर: D) भारत
व्याख्या:
- यह प्रतियोगिता नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित होगी।
- इससे लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए कोटा स्थान निर्धारित होंगे।
प्रश्न 10. ‘मासिक धर्म स्वास्थ्य’ को संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत मौलिक अधिकार से जोड़ा गया है?
A. अनुच्छेद 14
B. अनुच्छेद 17
C. अनुच्छेद 19
D. अनुच्छेद 21
उत्तर: D) अनुच्छेद 21
व्याख्या:
- सर्वोच्च न्यायालय ने इसे जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार (अनुच्छेद 21) का हिस्सा माना।
- सरकारों को स्वच्छता सुविधाएँ और सैनिटरी उत्पाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
प्रश्न 11. ‘ब्लैक स्वान समिट इंडिया 2026’ का आयोजन हाल ही में कहाँ हुआ?
A. लखनऊ
B. कोलकाता
C. भुवनेश्वर
D. गांधीनगर
उत्तर: C) भुवनेश्वर
व्याख्या:
- ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में इस सम्मेलन का आयोजन हुआ।
- इसका उद्देश्य AI और उभरती प्रौद्योगिकी में निवेश बढ़ाना है।
प्रश्न 12. ‘SAFF U-19 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026’ की मेजबानी किस देश ने की?
A. भारत
B. श्रीलंका
C. नेपाल
D. मालदीव
उत्तर: C) नेपाल
व्याख्या:
- इस टूर्नामेंट का आयोजन नेपाल की राजधानी काठमांडू में किया गया।
- इसमें दक्षिण एशिया की अंडर-19 महिला टीमें शामिल हुईं।
प्रश्न 13. भारत ने ‘SAFF U-19 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026’ का खिताब किसे हराकर जीता?
A. पाकिस्तान
B. बांग्लादेश
C. नेपाल
D. भूटान
उत्तर: B) बांग्लादेश
व्याख्या:
- भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराया।
- पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपराजेय रही।
प्रश्न 14. हाल ही में ‘टाइम्स बी-स्कूल रैंकिंग 2026’ में किसने समग्र रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है?
A. IIT अहमदाबाद
B. IIT मद्रास
C. IIFT
D. IIT बेंगलुरु
उत्तर: C) IIFT
व्याख्या:
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड को समग्र श्रेणी में प्रथम स्थान मिला।
- रैंकिंग प्लेसमेंट, रिसर्च और उद्योग सहभागिता पर आधारित है।
प्रश्न 15. हाल ही में भारत का पहला पूरी तरह डिजिटल ‘FPI लाइसेंस’ किस बैंक ने जारी किया?
A. बैंक ऑफ बड़ौदा
B. कोटक महिंद्रा बैंक
C. केनरा बैंक
D. पंजाब नेशनल बैंक
उत्तर: B) कोटक महिंद्रा बैंक
व्याख्या:
- कोटक महिंद्रा बैंक ने डिजिटल ऑनबोर्डिंग के माध्यम से FPI लाइसेंस जारी किया।
- इससे विदेशी निवेश प्रक्रिया सरल और तेज हुई।
प्रश्न 16. ‘बांग्ला युवा साथी योजना’ के तहत मासिक सहायता राशि कितनी है?
A. ₹1,000
B. ₹1,200
C. ₹1,500
D. ₹2,000
उत्तर: C) ₹1,500
व्याख्या:
- योजना के तहत पात्र युवाओं को ₹1,500 प्रति माह दिए जाते हैं।
- इसका उद्देश्य रोजगार तैयारी में आर्थिक सहयोग देना है।
प्रश्न 17. भारत का पहला ‘100% बीमा कवरेज’ हासिल करने वाला जिला कौन सा है?
A. रांची
B. अलवर
C. भोपाल
D. प्रयागराज
उत्तर: B) अलवर
व्याख्या:
- राजस्थान का अलवर जिला 100% बीमा कवरेज प्राप्त करने वाला पहला जिला बना।
- इसमें आयुष्मान भारत सहित विभिन्न योजनाओं का योगदान रहा।
प्रश्न 18. त्रिपुरा ग्रामीण बैंक ने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड किस नेटवर्क के साथ लॉन्च किया?
A. वीज़ा
B. मास्टरकार्ड
C. अमेरिकन एक्सप्रेस
D. रुपे
उत्तर: D) रुपे
व्याख्या:
- यह भारत का पहला क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को-ब्रांडेड रुपे क्रेडिट कार्ड है।
- इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल भुगतान बढ़ाना है।
प्रश्न 19. हाल ही में किस राज्य ने अपनी तरह के पहले महिला नेतृत्व वाले इंडस्ट्रियल पार्क का उद्गघाटन किया है?
A. हरियाणा
B. पंजाब
C. गुजरात
D. कर्नाटक
उत्तर: D) कर्नाटक
व्याख्या:
- कर्नाटक सरकार ने महिलाओं के स्वामित्व वाले उद्योगों के लिए विशेष पार्क शुरू किया।
- इसका उद्देश्य महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना है।
प्रश्न 20. किस पुलिस पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन शस्त्र’ अभियान शुरू किया गया?
A. पंजाब
B. दिल्ली
C. केरल
D. जम्मू-कश्मीर
उत्तर: B) दिल्ली
व्याख्या:
- दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन के विरुद्ध यह अभियान चलाया।
- इसका लक्ष्य डिजिटल माध्यम से अपराध और भय फैलाने की प्रवृत्ति रोकना है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 21 February 2026 Current Affairs Quiz
➞ 20 February 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकीपकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

